रुदावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिबंध के दौरान उड़ाया ड्रोन संजय चौहान रुदावल भरतपुर रुदावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिबंध के दौरान उड़ाया ड्रोन प्रतिबंधित_क्षेत्र_में_उड़ाया_ड्रोन : भरतपुर जिले में रुदावल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विश्व प्रसिद्ध बंसी पहाड़पुर खनन इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए रुदावल थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित 5-6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंसी पहाड़पुर खनन क्षेत्र की लीज संख्या 43 में कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति के ड्रोन उड़ाया जा रहा था। लीज प्रबंधक को जब इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच गया। लीज मैनेजर अजय मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रुदावल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। मैनेजर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुलायम सिंह, नवल किशोर और साहब सिंह को नामजद आरोपी बनाया है साथ ही करीब 5 से 6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत में बताया गया है कि प्रतिबंधित या संवेदनशील खनन क्षेत्र में इस तरह बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे खनन गतिविधियों की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था को भी खतरा पैदा हो सकता है। पुलिस इस मुख्य बिंदु पर भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के पीछे आरोपियों का मुख्य उद्देश्य क्या था। क्या यह केवल मनोरंजन के लिए था या इसके पीछे किसी प्रकार की जासूसी या अवैध रेकी की मंशा थी।

- Post by Just Jaipur Live1
- कहा जाता है कि खोजने वाले को हर समस्या का हल मिल ही जाता है। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति का अनोखा जुगाड़ देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति के पास रोटी बनाने के लिए न तो चकला है और न ही बेलन। लेकिन उसने हार मानने की बजाय जुगाड़ का सहारा लिया। उसने थाली को चकले की तरह इस्तेमाल किया और बोतल को बेलन की तरह उपयोग करते हुए आराम से रोटी बेल ली। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई लोग इसे देसी जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भारतीयों की जुगाड़ तकनीक का जवाब नहीं, जहां साधन कम हों वहां भी काम रुकता नहीं।1
- Ek Chhota Sa gaon ka video hai aur yah Instagram per galat video post karta hai To is video ko Itna share kijiye social media per Aisa video Nahin Chalai main Sabko social media per Aisa video Nahin chadhana chahie yah Banda Gali galauj Karke video chalata hai aur sab Gaon Walon Ko bolata Hai Aisa Hai Vaisa hai1
- Post by Kishan Lal jangid1
- मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कालीचरण जी सर्राफ विधानसभा में अपना पक्ष रखते हुए1
- जयपुर राजस्थान से साहिल खान की रिपोर्ट स्थान जयपुर 10 मार्च 2026 जयपुर – पुराना विद्याधर नगर में महिला की संदिग्ध मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी राजधानी Jaipur के पुराना विद्याधर नगर जेडीए छोटे क्वार्टर सेक्टर-8 में स्वर्ण जयंती गेट के पास एक महिला की मृत्यु का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुराना विद्याधर नगर निवासी सोनिया (उम्र करीब 45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही Vidyadhar Nagar Police Station की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला को कल दोपहर से किसी भी निवासी ने पड़ोसियों से नहीं देखा था विद्यानगर थाना पुलिस टीम के मौके सब इंस्पेक्टर हरे राम मीणा नें मोके पर पहुंचकर गेट को तोड़ा गया गेट अंदर से लॉक था मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत और एसीपी शास्त्री नगर सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचेj और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित करने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और Vidyadhar Nagar थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट एडिशनल एसपी जयपुर उत्तर बजरंग सिंह शेखावत3
- दिल्ली से जयपुर कैब बुकिंग के दौरान 3 हजार की जगह 30 हजार का हुआ भुगतान, सीसीटीवी और अभय कमांड की मदद और जयपुर पुलिस ने विदेशी महिला सैलानी के टैक्सी ट्रेस कर लौटाई राशि , पुलिस की कार्यवाही से खुश हुई विदेशी महिला पर्यटक1
- जयपुर, 10 मार्च। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती हरिभाऊ बागड़े की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान मंत्री खींवसर ने राज्यपाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी सहित अन्य चिकित्सकों से उपचार की स्थिति पर चर्चा की। मंत्री ने चिकित्सकों को राज्यपाल के बेहतर उपचार और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अस्पताल प्रशासन ने राज्यपाल के स्वास्थ्य को लेकर नियमित निगरानी बनाए रखने की बात कही है।1