पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन सारोला कलां। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारोला कला द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बालापुरा सभागार, सारोला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में पार्टी के विचारधारा, संगठन विस्तार एवं बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिविर में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक नरेंद्र नागर ने भारतीय जनता पार्टी के विचार अधिष्ठान तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण के जिला संयोजक हेमंत सिंह सोजपुर ने पार्टी के इतिहास और उसके विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रभारी केशव पाठक ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पूर्व सरपंच ज्ञानचंद मालव एवं मंडल संयोजक धनराज सेन ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। शिविर के दौरान अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता रामराज नागर, किशन सुमन एवं हरिलाल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की। अंत में मंडल अध्यक्ष रविकांत मीणा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओम सुमन, राजाराम रायका, मनोज गौतम, रामलाल गुर्जर, धनराज रायका, मनोज नागर, किशन सुमन, युवा मोर्चा से पवन मालव, महेंद्र मीणा, महेंद्र गुर्जर, संजू मालव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन सारोला कलां। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारोला कला द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बालापुरा सभागार, सारोला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में पार्टी के विचारधारा, संगठन विस्तार एवं बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिविर में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक नरेंद्र नागर ने भारतीय जनता
पार्टी के विचार अधिष्ठान तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण के जिला संयोजक हेमंत सिंह सोजपुर ने पार्टी के इतिहास और उसके विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रभारी केशव पाठक ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पूर्व सरपंच ज्ञानचंद मालव एवं मंडल संयोजक धनराज सेन ने भी विभिन्न विषयों पर अपने
विचार रखे। शिविर के दौरान अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता रामराज नागर, किशन सुमन एवं हरिलाल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की। अंत में मंडल अध्यक्ष रविकांत मीणा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओम सुमन, राजाराम रायका, मनोज गौतम, रामलाल गुर्जर, धनराज रायका, मनोज नागर, किशन सुमन, युवा मोर्चा से पवन मालव, महेंद्र मीणा, महेंद्र गुर्जर, संजू मालव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- हरनावदाशाहजी - सारथल में गत दिनों मानवता को शर्मसार करती एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या की घटना के मामले में सारथल पुलिस ने मृतक के दोहिते को गिरफ्तार किया है। जिसने केवल खर्चे के दो हजार रुपए देने की मना करने पर ही संगीन अपराध कर डाला। सारथल थानाधिकारी धर्मपाल ने बताया कि गत 27 मार्च को सारथल निवासी भैरु लाल ने पुलिस को रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके बडे भाई बद्रीलाल खेत पर पूजा करने गे थे जिनका शव अगले दिन कुए में मिला।जिसके पैर बंधे हुए थे और सिर में चोट लगी होने से हत्या की आशंका जताई गई थी। टीमें गठित कर पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम - मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए वृत्ताधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर तकनीकी जांच करते हुए करीब सौ सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगालते हुए साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से एक संदिग्ध युवक रणजीत की पहचान की । और झालावाड़ जिले के अकलेरा बस स्टैंड से हिरासत में लेकर पूछताछ में युवक ने अपने नाना बद्रीलाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने नाना से खर्चे के लिए 2000 रुपए मांगे थे । पैसे नही मिलने पर गुस्से में पत्थर से सिर पर वार कर बद्रीलाल की हत्या कर दी और पैर बांध कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से ही नाना की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे दिया। झालावाड़ जिले के ल्हास निवासी रणजीत पु्त्र भंवरलाल काछी के खिलाफ पहले भी चोरी, झगडा एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।2
- झालावाड़-झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फाउंडेशन की साधिकाओं ने जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ सम्यक आहार और ध्यान की विभिन्न विधियां सिखाईं। प्रशिक्षण में प्रशिक्षु जवानों के अलावा स्टाफ और उनके परिजन भी शामिल हुए। कमांडेंट गोपीचंद मीणा ने बताया कि ये विधियां प्रशिक्षु जवानों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होंगी। करीब डेढ़ घंटे चले इस सत्र में नाभि झटका प्रयोग, कलाएं ताड़ासन और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। सबसे आखिर में कॉस्मिक नटराज अभ्यास में सभी जवान प्रसन्न होकर झूमने लगे। कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 25 से 30 अप्रैल तक झालावाड़ में भी इसी तरह का एक नया दृष्टिकोण वाला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।1
- सारथल थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह रही कि हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक का दोहिता (नाती) ही निकला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार 27 मार्च 2026 को भैरूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके बड़े भाई बद्रीलाल (80) का शव खेत के कुएं में मिला, जिसके सिर पर गहरी चोट और पैर बंधे हुए थे।1
- रायपुर कस्बे में सुनेल रोड पर स्थित विश्वकर्मा कृषि फार्म हाउस पर भारतीय किसान संघ नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम बलराम भगवान ,भारत माता और दांतोपंथ जी ठेगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। साथ ही बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ के संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हम स्वागत करते हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिकृत करने पर वर्तमान महंगाई के अनुसार किसानों को उचित राहत राशि की मांग की है। साथ ही रायपुर तहसील में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तूलाई समय पर चालू नहीं होने के कारण सरकार की अव्यवस्था की कड़ी निंदा की है साथ ही शीघ्र चालू करने की मांग की है। जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने मांग की है कि खरीफ 2024 25 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और प्राकृतिक आपदा राहत की राशि अभी तक संपूर्ण किसानों के खाते में नहीं डाली है जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। कन्हैया लाल, जानकी लाल,विजय,प्रभुलाल, दुर्गा शंकर,राधेश्याम मौजूद रहे।4
- रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक शुरू हुई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में खुले में रखी गेहूं, धनिया सहित अन्य फसलें भीग गईं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार कर मंडी तक लाने में काफी मेहनत और खर्च लगता है, लेकिन इस तरह की अचानक बारिश से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, सुकेत क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।1
- चेचट पुलिस द्वाराअवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत थाना चेचट पुलिस ने थानाधिकारी मदन ढाका के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 41 किलो 184 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय शातिर महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन एवं पुलिस उप अधीक्षक रामगंजमंडी घनश्याम मीणा के निर्देशन में की गई। वहीं थानाधिकारी चेचट मदन ढाका के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी कर रखी थी। । इसी दौरान एक संदिग्ध कार (HR 03 S 0610) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। मदन ढाका की सतर्कता और त्वरित निर्णय से पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे डिटेन किया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे चार विमल पान मसाले के बैग में छिपाकर रखा गया 41 किलो 184 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों परमजीत कौर (47) निवासी संगरूर (पंजाब) और गुलशन कौर (40) निवासी लुधियाना (पंजाब) को मौके से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश के गरोठ से पंजाब ले जा रही थीं। थानाधिकारी मदन ढाका के कुशल नेतृत्व, रणनीति और त्वरित कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी। उनके निर्देशन में टीम ने न केवल तस्करों को गिरफ्तार किया बल्कि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया। मामले में थाना चेचट पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम मदन ढाका (थानाधिकारी) दिनेश हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शेषमा (कांस्टेबल सूचना अधिकारी), सूर्यप्रकाश कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल, पवन कांस्टेबल मुकेश चालक कांस्टेबल एवं मंजू महिला कांस्टेबल शामिल रहे। विशेष भूमिका इस पूरी कार्रवाई में सूचना अधिकारी राजेन्द्र शेषमा की विशेष भूमिका रही,3
- छाबड़ा क्षेत्र के भीलवाड़ा ऊंचा गांव में हुई ओलावृष्टि1
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के गांव मोहनपुर में ओलावृष्टि1