इसी माह से शुरू होगा बीना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, 18 माह में बदलेगा स्वरूप - जीएम दिलीप कुमार सिंह* लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन इसी माह से शुरू होगा बीना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, 18 माह में बदलेगा स्वरूप - जीएम दिलीप कुमार सिंह* *बीना:-पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक *दिलीप कुमार सिंह* ने शनिवार को बीना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि बीना स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य इसी माह से शुरू कर दिया जाएगा। इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। *18 माह में मिलेगा नया लुक* जीएम ने कहा कि पुनर्विकास के बाद बीना स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। *पुनर्विकास में ये सुविधाएं होंगी शामिल:* - आधुनिक स्टेशन भवन का निर्माण - बेहतर प्रतीक्षालय, लिफ्ट और एस्केलेटर - दिव्यांगजन अनुकूल व्यवस्था - डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और उन्नत प्रकाश व्यवस्था - स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, पेयजल सुविधा - सुव्यवस्थित पार्किंग और आकर्षक स्टेशन परिसर *यार्ड की भी होगी रीमॉडलिंग* महाप्रबंधक ने बताया कि स्टेशन के साथ-साथ बीना यार्ड की रीमॉडलिंग भी की जाएगी। यार्ड के आधुनिकीकरण से ट्रेनों के संचालन में गति आएगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी और समयपालन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बीना जंक्शन पश्चिम मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण रेल केंद्र है, इसलिए इसकी आधारभूत संरचना मजबूत करना प्राथमिकता है। *यात्रियों को होगी न्यूनतम असुविधा* जीएम ने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीना स्टेशन का पुनर्विकास भारतीय रेलवे के स्टेशन आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है। परियोजना पूरी होने के बाद बीना क्षेत्र के प्रमुख आधुनिक स्टेशनों में शामिल होगा। *जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन* निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें यात्री सुविधाओं के विस्तार, पार्किंग, पहुंच मार्ग और स्वच्छता जैसी मांगें शामिल थीं। महाप्रबंधक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

- खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,, थाना खुरई शहर, जिला सागर दिनांक: 31 जुलाई 2026 *खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल बरामद* संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। *घटना का विवरण* दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस* थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान संदेही अंकुष उइके एवं संतोष उइके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर दोनों ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर के कब्जे से चोरी गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में मई 2026 में गैरतगंज (जिला रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा जुलाई 2026 में खामखेड़ा (जिला विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। गिरोह के अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* 1. अंकुष पिता रमेश उइके (21 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 2. संतोष पिता अशोक उइके (19 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 3. मोहर सिंह गुर्जर पिता कल्याण उर्फ कल्लू गुर्जर (40 वर्ष), निवासी ग्राम गांगुली, थाना सुरवाया, हाल फक्कड़ कॉलोनी, थाना फिजिकल, जिला शिवपुरी। *बरामदगी* - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एसी-7914) - स्वराज 733 ट्रैक्टर (एमपी-40-जेडजे-6595, लाल रंग) - दो मोबाइल फोन कुल मशरूका मूल्य: लगभग ₹21,20,000। *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविन्द्र छारी (थाना कोतवाली, जिला शिवपुरी), सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह दांगी, आरक्षक धरमदास कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह राजावत, साइबर सेल के सौरभ रैकवार, हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट (थाना खुरई ग्रामीण), सीसीटीवी कंट्रोल रूम के आरक्षक प्रीतम शाक्य सहित समस्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का संदेश सागर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। रिपोर्ट,,,, हरिकृष्ण सोनी।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।7049459405, पर1
- श्रुत धाम से लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, सागर रेफर - चालक ने उठाया इलाज का खर्च लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-शनिवार को बीना के खुरई रोड स्थित श्रुत धाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से सागर रेफर किया गया है। कार चालक ने मानवीयता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और इलाज का खर्च उठाने की बात कही। *क्या है मामला* कुरवाई निवासी *70 वर्षीय ज्ञानचंद पिता मोजीलाल, वार्ड क्रमांक 8* मंगलवार को श्रुत धाम मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कार चालक *संदीप* ने बिना देरी किए घायल ज्ञानचंद को अपनी कार से बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। *चालक ने दिखाई मानवीयता, परिजनों ने नहीं कराई FIR* अस्पताल में चालक संदीप ने घायल की दवाई और इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही। उसकी मानवीयता को देखते हुए घायल के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल ज्ञानचंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में पंचनामा बनाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।3