logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा: बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज जेके मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन 430 वें दिन भी जारी रहा अनिश्चित कालीन धरना कोटा। जे.के.सिंथेटिक फैक्ट्री के बकाया वेतन (लगभग 29 वर्ष पुराने) के भुगतान की मांग को लेकर सीटू (सीआईटीयू) के बैनर तले चल रहा मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना आज 430वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। 18 फरवरी 2025 से कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर शुरू हुए इस धरने का नेतृत्व जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हो रहा है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार पर बकाया वेतन भुगतान में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। मजदूर नेताओं का सरकार पर तीखा हमला धरने को संबोधित करते हुए कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह और कामरेड हबीब खान ने कहा कि सरकार मजदूरों के आंदोलन से डरी हुई है, इसलिए पुलिस का इस्तेमाल कर संघर्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।नेताओं ने चेतावनी दी कि 1 मई, मजदूर दिवस पर सरकार की आमजन-विरोधी नीतियों और मजदूरों पर हुई दमनकारी कार्रवाइयों के खिलाफ कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। भुगतान नहीं हुआ तो जमीन पर कब्जा मजदूर नेताओं ने प्रशासन को साफ चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सरकार ने जल्द ही मजदूरों का बकाया वेतन नहीं चुकाया तो हम फैक्ट्री प्लांट की जमीन पर कब्जा कर लेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 1997 में बंद हुई जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के हजारों मजदूर लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार अब तक भुगतान नहीं कर पाई है।धरना स्थल पर सैकड़ों मजदूर रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

1 day ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
1 day ago

कोटा: बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज जेके मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन 430 वें दिन भी जारी रहा अनिश्चित कालीन धरना कोटा। जे.के.सिंथेटिक फैक्ट्री के बकाया वेतन (लगभग 29 वर्ष पुराने) के भुगतान की मांग को लेकर सीटू (सीआईटीयू) के बैनर तले चल रहा मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना आज 430वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। 18 फरवरी 2025

से कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर शुरू हुए इस धरने का नेतृत्व जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हो रहा है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे। मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार पर बकाया वेतन भुगतान में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। मजदूर नेताओं का सरकार पर तीखा हमला धरने को संबोधित करते हुए कामरेड उमाशंकर, कामरेड

4448553b-fc6d-4abd-9ecf-fc065cdca66b

नरेंद्र सिंह और कामरेड हबीब खान ने कहा कि सरकार मजदूरों के आंदोलन से डरी हुई है, इसलिए पुलिस का इस्तेमाल कर संघर्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।नेताओं ने चेतावनी दी कि 1 मई, मजदूर दिवस पर सरकार की आमजन-विरोधी नीतियों और मजदूरों पर हुई दमनकारी कार्रवाइयों के खिलाफ कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। भुगतान नहीं हुआ तो जमीन पर कब्जा मजदूर नेताओं ने प्रशासन को साफ चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सरकार ने जल्द ही

081a1dd7-cc4e-47fc-a9a4-6e679ec67239

मजदूरों का बकाया वेतन नहीं चुकाया तो हम फैक्ट्री प्लांट की जमीन पर कब्जा कर लेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 1997 में बंद हुई जे.के. सिंथेटिक फैक्ट्री के हजारों मजदूर लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार अब तक भुगतान नहीं कर पाई है।धरना स्थल पर सैकड़ों मजदूर रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चीन की तरफ से काफी सनसनीखेज दावा किया गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि- "चीन के पास सभी Jeffrey Epstein फाइल्स मौजूद हैं, बेहतर होगा कि US खुद ही उन सभी लोगों का खुलासा कर दे जो इन फाइल्स से जुड़े हुए हैं, वरना चीन सारे डिटेल्स सामने ला सकता है"...
    1
    चीन की तरफ से काफी सनसनीखेज दावा किया गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि-
"चीन के पास सभी Jeffrey Epstein फाइल्स मौजूद हैं, बेहतर होगा कि US खुद ही उन सभी लोगों का खुलासा कर दे जो इन फाइल्स से जुड़े हुए हैं, वरना चीन सारे डिटेल्स सामने ला सकता है"...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
    1
    कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। 
मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    17 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    21 hrs ago
  • कोटा, राजस्थान शिक्षा नगरी कोटा के कुन्हाड़ी इलाके से गुंडागर्दी और तोड़फोड़ की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक मिठाई की दुकान पर नशे में धुत कुछ युवकों ने न केवल हंगामा किया, बल्कि जमकर पत्थरबाजी भी की। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। क्या है पूरा मामला? दुकानदार के अनुसार, सूरजमल नाम का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आया था। आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने दुकानदार से पैसों की मांग की। जब दुकानदार ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी तैश में आ गए और गाली-गलौज करते हुए दुकान पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी पत्थरबाजी की यह लाइव तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में साफ देखी जा सकती हैं, जिसमें युवक बेखौफ होकर दुकान के शीशों और सामान पर पत्थर फेंक रहे हैं। इस हमले से दुकान में काफी नुकसान हुआ है और आसपास के व्यापारियों में भी डर का माहौल है। पुलिस कार्रवाई पीड़ित दुकानदार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कुन्हाड़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। दुकानदार ने सूरजमल और उसके अन्य साथियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। रिपोर्ट: कोटा स्टोरीलाइन (सच्ची खबरें, बेबाक अंदाज)
    1
    कोटा, 
राजस्थान शिक्षा नगरी कोटा के कुन्हाड़ी इलाके से गुंडागर्दी और तोड़फोड़ की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक मिठाई की दुकान पर नशे में धुत कुछ युवकों ने न केवल हंगामा किया, बल्कि जमकर पत्थरबाजी भी की। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
दुकानदार के अनुसार, सूरजमल नाम का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आया था। आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने दुकानदार से पैसों की मांग की। जब दुकानदार ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी तैश में आ गए और गाली-गलौज करते हुए दुकान पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी
पत्थरबाजी की यह लाइव तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में साफ देखी जा सकती हैं, जिसमें युवक बेखौफ होकर दुकान के शीशों और सामान पर पत्थर फेंक रहे हैं। इस हमले से दुकान में काफी नुकसान हुआ है और आसपास के व्यापारियों में भी डर का माहौल है।
पुलिस कार्रवाई
पीड़ित दुकानदार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कुन्हाड़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। दुकानदार ने सूरजमल और उसके अन्य साथियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
रिपोर्ट: 
कोटा स्टोरीलाइन (सच्ची खबरें, बेबाक अंदाज)
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Rajendra Kumar Doveriya
    1
    Post by Rajendra Kumar Doveriya
    user_Rajendra Kumar Doveriya
    Rajendra Kumar Doveriya
    Ladpura, Kota•
    22 hrs ago
  • सुवांसा में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुराई ,केशोरायपाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी।4
    1
    सुवांसा में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुराई ,केशोरायपाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी।4
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटा राजस्थान कोटा। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को भीमगंज मंडी क्षेत्र में रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए टॉयलेट को ध्वस्त कर दिया। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि भीम मंडी क्षेत्र के नेहरू नगर में एक व्यक्ति ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर टॉयलेट बना लिया था। इस अवैध निर्माण का आसपास के लोग विरोध कर रहे थे। शिकायत मिलने पर निगम ने जांच करवाई जिसमें अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर अतिक्रमण निरोधक दस्ता शुक्रवार मौके पर पहुंच गया। टीम को देख अतिक्रमी दस्तावेज़ होने की बात करने लगा। टीम ने उसे दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
    3
    कोटा राजस्थान 
कोटा। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को भीमगंज मंडी क्षेत्र में रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए टॉयलेट को ध्वस्त कर दिया।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि भीम मंडी क्षेत्र के नेहरू नगर में एक व्यक्ति ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर टॉयलेट बना लिया था। इस अवैध निर्माण का आसपास के लोग विरोध कर रहे थे। शिकायत मिलने पर निगम ने जांच करवाई जिसमें अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर अतिक्रमण निरोधक दस्ता शुक्रवार मौके पर पहुंच गया। टीम को देख अतिक्रमी दस्तावेज़ होने की बात करने लगा। टीम ने उसे दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • चौमूं से दिल दहला देने वाली घटना राजस्थान के चौमूं में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
    1
    चौमूं से दिल दहला देने वाली घटना 
राजस्थान के चौमूं में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    21 hrs ago
  • कोटा-झालावाड़ रोड़ पर मंडाना टोल प्लाजा के पास सीबीएन टीम की कार्रवाई -लहसुन के 104 कट्टों में छुपा कर ले जाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों से लहसुन के बैगों में छिपाकर ले जा रहे डोडा चूरा को पकड़ा। कोटा।मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा की टीम ने 23 अप्रैल को कोटा-झालावाड़ हाईवे पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों को रोका। इन गाड़ियों में लहसुन के 104 बैगों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा (पोस्त की भूसी) बरामद किया गया। विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर CBN कोटा की टीम को अलर्ट किया गया था कि राजस्थान नंबर वाली दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां मंदसौर क्षेत्र से नागौर की ओर अवैध डोडा चूरा ले जा रही हैं। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी और कोटा-झालावाड़ हाईवे पर मंडाना टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को सवारियों समेत सफलता पूर्वक रोक लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सवार व्यक्तियों ने खुलासा किया कि लहसुन के बैगों के अंदर डोडा चूरा छिपाया गया है। सुरक्षा कारणों से हाईवे पर पूरी तलाशी संभव न होने के चलते दोनों गाड़ियों को CBN कार्यालय ले जाया गया। वहां विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें प्रत्येक गाड़ी से 52-52 बैग निकले। कुल 104 बैगों में 938.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडा चूरा दोनों महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    कोटा-झालावाड़ रोड़ पर मंडाना टोल प्लाजा के पास सीबीएन टीम की कार्रवाई 
-लहसुन के 104 कट्टों में छुपा कर ले जाया जा रहा था अवैध मादक पदार्थ 
कोटा।
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों से लहसुन के बैगों में छिपाकर ले जा रहे डोडा चूरा को पकड़ा।
कोटा।मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा की टीम ने 23 अप्रैल को कोटा-झालावाड़ हाईवे पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियों को रोका। इन गाड़ियों में लहसुन के 104 बैगों के अंदर छिपाकर रखा गया कुल 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा (पोस्त की भूसी) बरामद किया गया। विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर CBN कोटा की टीम को अलर्ट किया गया था कि राजस्थान नंबर वाली दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां मंदसौर क्षेत्र से नागौर की ओर अवैध डोडा चूरा ले जा रही हैं। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी और कोटा-झालावाड़ हाईवे पर मंडाना टोल प्लाजा पर दोनों गाड़ियों को सवारियों समेत सफलता पूर्वक रोक लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सवार व्यक्तियों ने खुलासा किया कि लहसुन के बैगों के अंदर डोडा चूरा छिपाया गया है। सुरक्षा कारणों से हाईवे पर पूरी तलाशी संभव न होने के चलते दोनों गाड़ियों को CBN कार्यालय ले जाया गया। वहां विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें प्रत्येक गाड़ी से 52-52 बैग निकले। कुल 104  बैगों में 938.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडा चूरा
दोनों महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.