राजपुर क्षेत्र के दमनपुर और छोलापुर गांव के पास घोड़े की मौत को लेकर फैली तेंदुए के हमले की खबर आखिरकार अफवाह साबित हुई है। वन विभाग की गहन जांच में साफ हो गया है कि घोड़े की मौत तेंदुए के हमले से नहीं हुई। मामला तब सामने आया जब गांव निवासी धनीराम सिंह ने सूचना दी कि श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान उनके घोड़े पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ अपूर्वा पांडे और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में घोड़े की गर्दन पर न दांतों के निशान मिले और न ही पंजों के। आसपास संघर्ष के कोई संकेत भी नहीं पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, घोड़े के शरीर पर जो निशान मिले, वे संभवतः अन्य आवारा जानवरों द्वारा बाद में नोचे जाने के हैं। इलाके में तेंदुए के पगमार्क भी नहीं मिले। सभी साक्ष्यों के आधार पर वन विभाग ने तेंदुए के हमले के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
राजपुर क्षेत्र के दमनपुर और छोलापुर गांव के पास घोड़े की मौत को लेकर फैली तेंदुए के हमले की खबर आखिरकार अफवाह साबित हुई है। वन विभाग की गहन जांच में साफ हो गया है कि घोड़े की मौत तेंदुए के हमले से नहीं हुई। मामला तब सामने आया जब गांव निवासी धनीराम सिंह ने सूचना दी कि श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान उनके घोड़े पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ अपूर्वा पांडे और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में घोड़े की गर्दन पर न दांतों के निशान मिले और न ही पंजों के। आसपास संघर्ष के कोई संकेत भी नहीं पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, घोड़े के शरीर पर जो निशान मिले, वे संभवतः अन्य आवारा जानवरों द्वारा बाद में नोचे जाने के हैं। इलाके में तेंदुए के पगमार्क भी नहीं मिले। सभी साक्ष्यों के आधार पर वन विभाग ने तेंदुए के हमले के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
- औरैया जिले के कस्बा बेला स्थित सिद्ध पीठ नुनारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले रहे हैं। दिन में कानपुर नगर की सरस कथा वाचक प्रीतिका तिवारी द्वारा भागवत कथा प्रवचन किया जा रहा है, जबकि रात्रि में अजीतमल निवासी गौरव महाराज श्रीराम कथा का भावपूर्ण प्रवचन सुना रहे हैं।1
- कानपुर देहात में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय नबीपुर में फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर जनपद के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है, जिससे एनीमिया, कमजोरी, कुपोषण तथा पढ़ाई में एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों को इन संक्रमणों से सुरक्षित रखने में अत्यंत प्रभावी है। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी भ्रमण किया गया, जहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई तथा अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कृमि मुक्ति कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद में लगभग 9 लाख से ज्यादा बच्चों को एल्बेंडाजोल ला सेवन कराया जा रहा है, जिससे बच्चे एनीमिया, कमजोरी, कुपोषण तथा पढ़ाई में एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं से बचेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफलता के साथ संपन्न कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बच्चा एल्बेंडाजोल की गोली से वंचित न रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एल वर्मा, डॉ आई एच खान सहित, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, बाल विकास विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।1
- औरैया प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि मंयक चौहान माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा तारकेश्वरी प्रसाद सिंह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज (सी०डि०), के कुशल नेतृत्व में विकास भवन ककोर में विधि छात्र-छात्राओं (लॉ विद्यार्थी) द्वारा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय पर नुक्कड़ नाटक कर आमजनमानस को जागरुक किया गया । उक्त अभियान में विधि छात्र-छात्राओं के द्वारा पूर्व में अभ्यास व तैयारी कर मध्यस्थता अभियान के विषय को आमजनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। उक्त अभियान में सुलहवार्ता कर पारिवारिक वाद, घरेलू हिंसा के वाद, चैक बाउंस के मामले, मोटर दुर्घटना के वाद, बिजली के वाद, शमनीय आपराधिक वाद तथा लघु प्रकृति के वादों को निस्तारित कराया जाएगा । उक्त नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि, विनीता पाण्डेय सदस्य स्थायी लोक अदालत, हिमांशू दुबे, नेहा शुक्ला, प्रभा शुक्ला व अवधेश शुक्ला प्रवक्ता विधि कॉलेज, तथा विधि छात्र पीयूष कुमार, मोनिका, मोना, पियूष सिंह, अभिषेक यादव, दिव्यांशी, वियोम, प्राची सिंह, मुस्कान, नाजिस, दीपिका राजपूत, शर्मिला, सरिता, प्रिया, वर्षा, अक्षिता, मासूम और अन्य वादकारीगण व आमजनमानस इत्यादि उपस्थित रहे। विधि छात्रों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। जनपद के समस्त आमजनमानस से अपील की जाती है कि जिनके वाद न्यायालय में लंबित है, वे अपने-अपने वादों को सुलहवार्ता के माध्यम से निस्तारित करा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान का लाभ उठा सकते हैं ।1
- औरैया, फफूंद में शिक्षक का आपा खोना कैमरे में कैद, छात्रों पर हाथ उठाने और गाली-गलौज का वीडियो वायरल औरैया। जनपद के कस्बा फफूंद से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में शिक्षक छात्रों पर हाथ उठाते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि छात्र बार-बार कह रहे हैं—“हाथ मत उठाइए…”, लेकिन इसके बावजूद शिक्षक का गुस्सा शांत नहीं होता दिख रहा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। घटना किस वजह से शुरू हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की मांग1
- औरैया। शहर के मुहल्ला सत्तेश्वर में स्थित प्राचीन सत्तेश्वर मंदिर पर दक्षिणमुखी हनुमान जी का प्रथम स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्ति भाव से भाग लिया। जय श्री राम और हनुमान के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विष्णु शुक्ला, ओमदत्त शुक्ला, पप्पु शकील, आशीष शुक्ला, धीरू शुक्ला, हिमांशु पांडेय सहित मुहल्लेवासियों का सहयोग व उपस्थिति रही।3
- औरैया: बेटी के अपहरण के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई गुहार औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़ित महिला ने पुलिस पर शिकायत की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्राम विकूपुर निवासी सुधा देवी पत्नी अवधेश कुमार का कहना है कि उनकी करीब 20 वर्षीय पुत्री अंशिका 22 दिसंबर 2025 को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार मोहित कश्यप पुत्र ज्ञानप्रकाश निवासी कस्बा सहायल, अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से भगा ले गया। पीड़िता के पिता अवधेश कुमार ने इस संबंध में थाना बिधूना में एफआईआर संख्या 0583/2025 दर्ज कराई थी। आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस ने न तो मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की और न ही सहयोगी परिजनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। परिवार का दावा है कि बेटी की शादी 14 फरवरी 2026 को तय थी और वह घर से नकद दो लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें जान-माल की धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे आहत होकर सुधा देवी ने जिला अधिकारी औरैया से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उनकी पुत्री की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित हो सके।2
- झींझक में सघन चेकिंग अभियान, 5 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई कानपुर देहात। जनपद की यात्री कर/माल कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने मंगलवार को झींझक कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग से गुजर रहे 5 ओवरलोड ट्रकों को रोककर कार्रवाई की गई। चेकिंग की सूचना मिलते ही ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। स्मिता वर्मा ने बताया कि पकड़े गए पांच वाहनों में से चार का कुल 3 लाख 50 हजार रुपये का चालान काटकर मौके पर ही राजस्व जमा कराया गया। वहीं पांचवें वाहन द्वारा जुर्माना न भरने पर उसे निरुद्ध कर दिया गया। इसके अतिरिक्त कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर उन्हें भी सीज करने की कार्रवाई की गई। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगे भी इसी तरह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।1
- औरैया। 11 फरवरी 2026-* प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि मंयक चौहान माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा तारकेश्वरी प्रसाद सिंह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज (सी०डि०), के कुशल नेतृत्व में विकास भवन ककोर में विधि छात्र-छात्राओं (लॉ विद्यार्थी) द्वारा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय पर नुक्कड़ नाटक कर आमजनमानस को जागरुक किया गया । उक्त अभियान में विधि छात्र-छात्राओं के द्वारा पूर्व में अभ्यास व तैयारी कर मध्यस्थता अभियान के विषय को आमजनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। उक्त अभियान में सुलहवार्ता कर पारिवारिक वाद, घरेलू हिंसा के वाद, चैक बाउंस के मामले, मोटर दुर्घटना के वाद, बिजली के वाद, शमनीय आपराधिक वाद तथा लघु प्रकृति के वादों को निस्तारित कराया जाएगा । उक्त नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि, विनीता पाण्डेय सदस्य स्थायी लोक अदालत, हिमांशू दुबे, नेहा शुक्ला, प्रभा शुक्ला व अवधेश शुक्ला प्रवक्ता विधि कॉलेज, तथा विधि छात्र पीयूष कुमार, मोनिका, मोना, पियूष सिंह, अभिषेक यादव, दिव्यांशी, वियोम, प्राची सिंह, मुस्कान, नाजिस, दीपिका राजपूत, शर्मिला, सरिता, प्रिया, वर्षा, अक्षिता, मासूम और अन्य वादकारीगण व आमजनमानस इत्यादि उपस्थित रहे। विधि छात्रों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। जनपद के समस्त आमजनमानस से अपील की जाती है कि जिनके वाद न्यायालय में लंबित है, वे अपने-अपने वादों को सुलहवार्ता के माध्यम से निस्तारित करा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान का लाभ उठा सकते हैं ।1
- पत्नी से प्रताड़ित होकर पति नें पुलिस अधिक्षक औरैया सीएम से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित पति बोला हमारी पत्नी कभी भी करा सकती है हमारी हत्या औरैया अजीतमल क्षेत्र के विद्यानगर बाबपुर, निवासी श्याम जी पोरवाल नें अपनी ही पत्नी के द्वारा लगातार तीन वर्षो से प्रताड़ना से परेशान व भयभीत होकर पुलिस अधिक्षक सहित मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर कर न्याय की गुहार लगाते हुये कहा हैकि हमारी पत्नी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तीन वर्षो से लगातार झूंठे आरोप लगाकर प्रताड़ित कर रही है, श्याम जी पोरवाल नें बताया है कि 9 जनवरी की रात्रि एक अज्ञात महिला नें पीड़ित के मोबाइल पर वार्तालाप करने का प्रयास किया जिस कॉल को पीड़ित बार बार काट रहा था, जिसके बाद महिला नें पीड़ित श्याम जी पोरवाल को इंस्टाग्राम पर कॉल कर के वार्तालाप करने लगी इंस्टाग्राम पर किये गये कॉल का पीड़ित की पत्नी नें वीडियो बनाकर उनके परिचय व रिश्तेदारों सहित सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है, इस संबंध में पीड़ित नें कोतवाली अजीतमल को लिखित शिकायत देने बाद भी लगातार उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है साथ ही झूंठे मुकदमें लगाकर जेल भेजनें अथवा जान से मारने की धमकी दे रही है जिससे भयभीत होकर श्याम जी पोरवाल नें पुलिस अधिक्षक औरैया, मुख्यमंत्री सहित मीडिया को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है1