राजस्थान की 10 सरकारी भर्तियों में बड़ा फर्जीवाड़ा, SOG की जांच में 44 अभ्यर्थी दोषी, इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज* *जयपुर:* प्रदेश में दिव्यांग आरक्षण कोटे के दुरुपयोग का एक बड़ा और संगठित मामला सामने आया है, जिसमें सरकारी नौकरियों में फर्जीवाड़े के जरिए प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की आशंका है।स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) को प्राप्त करीब 170 परिवादों में से अब तक 27 की जांच पूरी हो चुकी है। इन जांचों में 44 अभ्यर्थियों को दोषी पाया गया है, जिन्होंने कथित रूप से फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ लिया। हालांकि, स्टॉफ की कमी के कारण शेष 143 परिवाद संबंधित थानों को जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जहां वे अभी लंबित हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल कुछ अभ्यर्थियों ने डॉक्टरों और दलालों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इस घोटाले में दस अलग-अलग भर्तियां शामिल हैं, जिससे इसका दायरा काफी व्यापक माना जा रहा है। अब एसओजी जांच का विस्तार करते हुए उन डॉक्टरों और बिचौलियों को भी आरोपित करने की तैयारी में है, जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में भूमिका निभाई। एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर मीणा की 27 परिवादों की जांच रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर मामलों का अनुसंधान निरीक्षक यशवंत सिंह को सौंपा गया है। *जांच में यह आया सामने:* एसओजी की ओर से सवाई मानसिंह अस्पताल के मेडिकल बोर्ड में कराए पुनः परीक्षण में अधिकांश आरोपियों की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम पाई गई। कुछ अभ्यर्थी तो जांच से बचने के लिए मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित ही नहीं हुए। *इन भर्तियों में गड़बड़ी की आशंका:* रीट भर्ती-2022 (लेवल-1 व 2), वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2022 व 2023, स्कूल व्याख्याता भर्ती-2015-16, कनिष्ठ लिपिक/सहायक भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2022 व 2023, एएनएम सीधी भर्ती-2023, कृषि पर्यवेक्षक, पशु चिकित्सक, सहायक आचार्य और ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा शामिल हैं। *एसओजी ने इनके खिलाफ दर्ज किया मामला:* हन्टु गुर्जर तगाराम किशोर सिंह दीपू महेश कुमार जीतरवाल नरेश अरविंद ललिता बिकेश कुमार पिंकी कुमारी दामिनी कंवर महिपाल सिंह मनीष कुमार भानुप्रताप महिपाल भरत कुमार पाटीदार गेपूराम जगदीश चौधरी दिनेश कुमार आसी कुमारी कमल छिन्द्रपाल सिंह कमल किशोर महेंद्र पाल राजेंद्र कुमार सेपट डॉ. रामलाल डॉ. शंकरलाल मीणा डॉ. प्रकाश कुमार वर्मा सवाई सिंह गुर्जर नफीस संजय रणजीत सिंह कलुआराम सत्यपाल सिंह हेमंत सिंह राठौड़ पवन कुमार विनोद कंवर शेखावत मोहित सिंह प्रशांत सिंह इरफान लोकेश नाम के तीन आरोपी और एक अन्य

- SJVM शिव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल ने आठवी दसवी क्लास मे दियाउत्कृष्ट परिणाम शहर में निकली विशाल रैली अमर दीप सैनडीग। शिव ज्योति विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल, मेला ग्राउंड डीग की ओर से आज दिनांक 30 मार्च 2026 को कक्षा 10 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो मेला ग्राउंड होते हुए मुख्य बाजार से गुजरकर पुनः सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रैली का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा मुस्कान पुत्री श्री राजेश कुमार निवासी शाहपुर ने 96.17% अंक प्राप्त कर डीग जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। रैली में मुस्कान के साथ-साथ अमन पुत्र रामवीर सिंह निवासी सेऊ, सौम्या शर्मा पुत्री विशन शर्मा निवासी डीग एवं कक्षा 8 में ए ग्रेड प्राप्त अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस सफल आयोजन में विद्यालय के डायरेक्टर श्याम ठाकुर, प्रिंसिपल फूलचंद शर्मा, वाइस प्रिंसिपल हेमंत शर्मा, तथा शिक्षकगण मानकचंद, राजेंद्र सिंह, भोबल सिंह, प्रकाश, चंद्रभान जोशी, गजेन्द्र जोशी सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रेरित किया1
- सीकरी नगर पालिका क्षेत्र का एक प्रमुख नाला आज कचरे का अड्डा बन चुका है। नाले में भरी गंदगी और जाम स्थिति ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आरोप है कि न तो समय पर कचरा उठाया जा रहा है और न ही नाले की नियमित सफाई हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मजबूरी में लोग कचरा नाले में डाल रहे हैं, वहीं प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े दावे कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है—टूटी दीवारें, बदबू और हादसों का खतरा। क्या समय रहते प्रशासन जागेगा या हालात और बिगड़ेंगे? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1
- कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति1
- सीकरी/डीग कस्बा सीकरी में सर्वसमाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नदबई निवासी व्यापारी योगेंद्र चौपड़ा के हत्याकांड में न्याय की मांग दोषियों को फांसी देने की मांग की। इसके उपलक्ष्य में सीकरी बाजार में कैंडल मार्च निकाल कर रोष प्रकट किया इस मौके पर नरेंद्र बैंसला,बल्ले गुलाटी,राजेश कुमार,हबीब कुरैशी,सतीश जी,संदीप मदान,श्याम सुंदर पाठक,गिरधारी खंडेलवाल,ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।1
- ❇️👉गंदी सोच का परिणाम क्या दूसरों को झूठन खिलाना यही सिखाता है ✴️ऐसी मानसिकता की वजह से ही इस्लाम बदनाम है1
- कामा- डीग जिले के कामवन में जैन समाज द्वारा सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया के नेतृत्व भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर भव्य रथयात्रा निकाली गई जिसका लोगो द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया| महावीर जन्मकल्याणक पर अलसुबह जैन धर्मशाला से कस्बे में विजयमती त्यागी आश्रम तक प्रभात फेरी निकाल कर महावीर भगवान के सिद्धांतों से परिचित कराया गया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम अम्बेडकर चौक स्थित जैन बगीची में णमोकार महामंत्र के जाप से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद विधि विधान के साथ भगवान महावीर की रथ यात्रा प्रारंभ हुई जो अंबेडकर सर्किल ,अदालत तिराहा, बस स्टैंड, नगर पालिका, सदर बाजार होते हुए कोटऊपर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची कामवन कस्बे की अनूठी परम्परा का निर्वहन करते हुए जाट समाज,सर्व ब्राह्मण समाज,खंडेलवाल समाज,अग्रवाल समाज,व्यापार महासंघ,जायन्ट्स ग्रुप कामवन,अपनाघर सेवा समिति सहित अन्य संगठनो ने भगवान महावीर की आरती उतार कर स्वागत किया गया।जिससे आपसी समरसता का अनूठा वातावरण दिखाई दिया। रथयात्रा के दौरान जब मेघ बरसने लगे तो युवा वर्ग का उत्साह और भी बढ़ गया,जैन धर्म व भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।रथयात्रा के दौरान जैन श्रावकों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर भगवान की आरती की। इस अवसर पर झांकियों,बेंड बाजो से सुसज्जित रथ पर भगवान विराजमान कर नगर विहार कराया गया। रथयात्रा में जैन समाज के सैकड़ो स्त्री,पुरुष,युवा व बच्चे सम्मिलित हुए।2
- Post by RPR NEWS TV1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक हुआ घायल बहज गांव के लोगो ने घायल को पहुंचाया अस्पताल अमर दीप सैन डीगसोमवार की रात्रि 7 बजे एक बाइक सवार युवक सोनू पुत्र नेपाल (25) निवासी बादान वाडा अजमेर को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर हुआ गंभीर घायल डीग जिला अस्पताल मै कराया भर्तीं । सोमवार की रात्रि एक युवक को जो की बाइक पर फेरी करके ड्राई फ्रूट बेचता है वह फेरी लगाकर डीग आ रहा था तभी गांव बहज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया । ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक को पडा देखा वह अपने निजी वाहन से घायल युवक सोनू को अस्पताल लेकर आए और वहां पर उसे भर्ती कराया सोनू अजमेर के बादान वाड़ा गांव का रहने वाला है जो हाल ही में नगर रोड पर अपने परिवार के साथ रहता है । बाइक से गांव-गांव जाकर ड्राई फ्रूट की फेरी लगता है । वहीं घायल सोनू का डीग जिला अस्पताल मै इलाज चल रहा है । घटना की सूचना मिलने के बाद सोनू के परिजन अस्पताल पहुंचे ।4