logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा नगर परिषद के खिलाफ वार्ड की महिलाओं का फूटा गुस्सा, मोकामा। नगर परिषद में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में वार्ड की महिलाओं ने भी खुलकर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि विकास योजनाओं का लाभ सही लोगों तक नहीं पहुंच रहा है और उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। धरना स्थल पर महिलाओं ने प्रशासन से पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

2 hrs ago
user_Vikrant kumar
Vikrant kumar
मोकामा, पटना, बिहार•
2 hrs ago

मोकामा नगर परिषद के खिलाफ वार्ड की महिलाओं का फूटा गुस्सा, मोकामा। नगर परिषद में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में वार्ड की महिलाओं ने भी खुलकर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि विकास योजनाओं का लाभ सही लोगों तक नहीं पहुंच रहा है और उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। धरना स्थल पर महिलाओं ने प्रशासन से पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेगूसराय- कला एवं संस्कृति कार्यालय द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित, दर्जनों बच्चे हुए शामिल कला एवं संस्कृति कार्यालय बेगूसराय की ओर से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला का आयोजन मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. साथ ही बेगूसराय के वरिष्ठ चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद की एकल चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी. कार्यशाला में मिनल कुमारी द्वारा मिथिला चित्रकला का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. कार्यशाला में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भाग लेते हुए मिथिला चित्रकला की बारीकियों को जाना.
    1
    बेगूसराय- कला एवं संस्कृति कार्यालय द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित, दर्जनों बच्चे हुए शामिल
कला एवं संस्कृति कार्यालय बेगूसराय की ओर से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय मिथिला चित्रकला कार्यशाला का आयोजन मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. साथ ही बेगूसराय के वरिष्ठ चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद की एकल चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी. कार्यशाला में मिनल कुमारी द्वारा मिथिला चित्रकला का प्रशिक्षण प्रदान किया गया. कार्यशाला में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भाग लेते हुए मिथिला चित्रकला की बारीकियों को जाना.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से तीन लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-31 फोरलेन से ग्राम सालिमपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PN-1797) में सवार तीन व्यक्ति अवैध अग्नेयास्त्र लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना को वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान वाहन से एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है— 1️⃣ इन्द्रजीत यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता नरेश यादव, निवासी अलीपुर, थाना सालिमपुर 2️⃣ नवीन कुमार (उम्र लगभग 32 वर्ष), पिता परमानंद सिंह, निवासी अलीपुर, थाना सालिमपुर 3️⃣ प्रभाष कुमार (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता स्वर्गीय गजाधर यादव, निवासी तेजाबिगहा, थाना बख्तियारपुर पुलिस के अनुसार, इन्द्रजीत यादव का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से तीन लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-31 फोरलेन से ग्राम सालिमपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PN-1797) में सवार तीन व्यक्ति अवैध अग्नेयास्त्र लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।
सूचना को वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान वाहन से एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
1️⃣ इन्द्रजीत यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता नरेश यादव, निवासी अलीपुर, थाना सालिमपुर
2️⃣ नवीन कुमार (उम्र लगभग 32 वर्ष), पिता परमानंद सिंह, निवासी अलीपुर, थाना सालिमपुर
3️⃣ प्रभाष कुमार (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता स्वर्गीय गजाधर यादव, निवासी तेजाबिगहा, थाना बख्तियारपुर
पुलिस के अनुसार, इन्द्रजीत यादव का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार राज्य, शिक्षा सेवक संघ,, सभी मिलकर करेंगे,,आंदोलन,, सुनिए इस,बात को
    1
    बिहार राज्य, शिक्षा सेवक संघ,,  सभी मिलकर करेंगे,,आंदोलन,, सुनिए इस,बात को
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    7 hrs ago
  • मंगलवार को जीविका दीदी के हाथों सिली ड्रेस पहनकर मुस्कुराएंगे आंगनबाड़ी के बच्चे; सिलाई केंद्र पर वितरण समारोह ट्राइसैम भवन शेखपुरा मे शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा ट्राइसैम भवन शेखपुरा में ​सिलाई घर सह प्रशिक्षण केंद्र द्वारा स्कूली पोशाक का निर्माण। ​पूर्व-स्कूली (आंगनबाड़ी) बच्चों को विभागीय ड्रेस का वितरण। ​महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा। स्थानीय 'जीविका दीदी सिलाई घर सह प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र' में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच विभागीय दिशा-निर्देशानुसार स्कूली पोशाक (यूनिफॉर्म) का वितरण किया गया।​इस केंद्र की खास बात यह है कि ये सभी ड्रेस किसी बड़ी फैक्ट्री में नहीं, बल्कि स्थानीय जीविका दीदियों द्वारा स्वयं तैयार की गई हैं। यह कदम न केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बना रहा है। ​गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर ​वितरण के दौरान अधिकारियों और जीविका दीदियों ने बताया कि इन पोशाकों को तैयार करने में कपड़े की गुणवत्ता और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से दीदियों को आधुनिक मशीनों पर सिलाई का हुनर सिखाया गया है, जिससे वे अब बड़े ऑर्डर समय पर और फिनिशिंग के साथ पूरे कर रही हैं। ​सशक्तीकरण की नई मिसाल ​कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने जीविका दीदियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ​"जब ग्रामीण महिलाएं खुद उत्पादन की कमान संभालती हैं, तो न केवल परिवार की आय बढ़ती है, बल्कि पूरे समाज में बदलाव दिखता है। आज बच्चों के चेहरे की मुस्कान इन दीदियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।"
    4
    मंगलवार को जीविका दीदी के हाथों सिली ड्रेस पहनकर मुस्कुराएंगे आंगनबाड़ी के बच्चे; सिलाई केंद्र पर वितरण समारोह ट्राइसैम भवन शेखपुरा मे शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा ट्राइसैम भवन शेखपुरा में ​सिलाई घर सह प्रशिक्षण केंद्र द्वारा स्कूली पोशाक का निर्माण। ​पूर्व-स्कूली (आंगनबाड़ी) बच्चों को विभागीय ड्रेस का वितरण।
​महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा। स्थानीय 'जीविका दीदी सिलाई घर सह प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र' में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच विभागीय दिशा-निर्देशानुसार स्कूली पोशाक (यूनिफॉर्म) का वितरण किया गया।​इस केंद्र की खास बात यह है कि ये सभी ड्रेस किसी बड़ी फैक्ट्री में नहीं, बल्कि स्थानीय जीविका दीदियों द्वारा स्वयं तैयार की गई हैं। यह कदम न केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बना रहा है।
​गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
​वितरण के दौरान अधिकारियों और जीविका दीदियों ने बताया कि इन पोशाकों को तैयार करने में कपड़े की गुणवत्ता और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से दीदियों को आधुनिक मशीनों पर सिलाई का हुनर सिखाया गया है, जिससे वे अब बड़े ऑर्डर समय पर और फिनिशिंग के साथ पूरे कर रही हैं।
​सशक्तीकरण की नई मिसाल
​कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने जीविका दीदियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि
​"जब ग्रामीण महिलाएं खुद उत्पादन की कमान संभालती हैं, तो न केवल परिवार की आय बढ़ती है, बल्कि पूरे समाज में बदलाव दिखता है। आज बच्चों के चेहरे की मुस्कान इन दीदियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।"
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • जानिए कोर्ट ने क्या कहा 20 सालों के बाद क्या फैसला आया
    1
    जानिए कोर्ट ने क्या कहा 20 सालों के बाद क्या फैसला आया
    user_Manisha Kumari jurnlist
    Manisha Kumari jurnlist
    Media company बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत  फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Begusarai, Bihar•
    14 hrs ago
  • नगर परिषद मोकामा में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार राजक को सौंपा गया ज्ञापन
    1
    नगर परिषद मोकामा में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार राजक को सौंपा गया ज्ञापन
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बेगूसराय- कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. पंचायती राज विभाग की समीक्षा के क्रम में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में मार्च 2026 तक सभी 2,886 वार्डों में से शेष 75 वार्डों में भी सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन करते हुए क्रियाशील करा लिया जायेगा.
    1
    बेगूसराय- कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी  श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. पंचायती राज विभाग की समीक्षा के क्रम में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में मार्च 2026 तक सभी 2,886 वार्डों में से शेष 75 वार्डों में भी सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन करते हुए क्रियाशील करा लिया जायेगा.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • मोकामा नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के विरोध में सोमवार को वार्ड पार्षद हरे कृष्णा समेत कई पार्षदों, नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और महिलाओं ने एकदिवसीय धरना दिया। धरना पर बैठे पार्षदों ने मुख्य पार्षद पर विकास योजनाओं में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया। पार्षदों का कहना है कि इंदिरा आवास योजना, नल-जल योजना, सफाई कार्यक्रम, कंबल वितरण सहित लगभग सभी योजनाओं में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं और उनसे संबंधित जानकारियां जानबूझकर छुपाई जा रही हैं। आरोप है कि नगर विकास विभाग की जांच में भी इन गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। धरना दे रहे पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद में खुलेआम लूट मची हुई है और शिकायत करने पर कार्यपालक पदाधिकारी न तो पूरी जानकारी देते हैं और न ही प्रभावी कार्रवाई करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी ने मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
    1
    मोकामा नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के विरोध में सोमवार को वार्ड पार्षद हरे कृष्णा समेत कई पार्षदों, नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और महिलाओं ने एकदिवसीय धरना दिया। धरना पर बैठे पार्षदों ने मुख्य पार्षद पर विकास योजनाओं में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया।
पार्षदों का कहना है कि इंदिरा आवास योजना, नल-जल योजना, सफाई कार्यक्रम, कंबल वितरण सहित लगभग सभी योजनाओं में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं और उनसे संबंधित जानकारियां जानबूझकर छुपाई जा रही हैं। आरोप है कि नगर विकास विभाग की जांच में भी इन गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
धरना दे रहे पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद में खुलेआम लूट मची हुई है और शिकायत करने पर कार्यपालक पदाधिकारी न तो पूरी जानकारी देते हैं और न ही प्रभावी कार्रवाई करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा।
वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी ने मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.