logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा की दो छात्राओं ने जूडो में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित इटावा जिले के पुलिस मॉडर्न स्कूल की दो छात्राओं ने प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 27 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा मानवी ने अंडर-11 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में, जबकि ट्विंकल ने अंडर-17 आयु वर्ग के 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में होगा, जहां दोनों खिलाड़ी इटावा का प्रतिनिधित्व करेंगी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने छात्राओं की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इटावा पुलिस ने भी दोनों स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

12 hrs ago
user_Ashraf Ansari
Ashraf Ansari
Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
3cb819a1-342b-422f-b5a0-24ab7e925814

इटावा की दो छात्राओं ने जूडो में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित इटावा जिले के पुलिस मॉडर्न स्कूल की दो छात्राओं ने प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 27 से 30 जुलाई 2026 तक

8a4dbd21-0051-47a8-9202-c6bdc2b6ab1b

आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा मानवी ने अंडर-11 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में, जबकि ट्विंकल ने अंडर-17 आयु वर्ग के 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा

5c704c2b-a05a-4ce7-bd81-c73406ea6a54

पब्लिक स्कूल में होगा, जहां दोनों खिलाड़ी इटावा का प्रतिनिधित्व करेंगी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने छात्राओं की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इटावा पुलिस ने भी दोनों स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🟥 इटावा सदर तहसील हादसे से भी नहीं लिया सबक, जिला मुख्यालय पर बिना सुरक्षा मानकों के कराया जा रहा निर्माण कार्य इटावा जिला मुख्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मौके पर मजदूरों से बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों और सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट आदि) के काम कराया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले सदर तहसील परिसर में भी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक मजदूर की जान जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सबक नहीं लिया गया और जिला मुख्यालय पर भी उसी तरह की लापरवाही जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकारी कार्यालयों में ही श्रमिकों की सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो किसी संभावित हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    🟥 इटावा सदर तहसील हादसे से भी नहीं लिया सबक, जिला मुख्यालय पर बिना सुरक्षा मानकों के कराया जा रहा निर्माण कार्य
इटावा जिला मुख्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मौके पर मजदूरों से बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों और सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट आदि) के काम कराया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले सदर तहसील परिसर में भी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक मजदूर की जान जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सबक नहीं लिया गया और जिला मुख्यालय पर भी उसी तरह की लापरवाही जारी है।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकारी कार्यालयों में ही श्रमिकों की सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो किसी संभावित हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कांग्रेस नें पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव, कहा आरोपियों पर जल्द हो कार्यवाई भिंड। मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घिरोगी निवासी करतार सिंह बघेल पर हुए जानलेवा हमले को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें एसपी कार्यालय का घेराव किया। कॉंग्रेसियों नें मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक भिंड को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगें रखी गई हैं। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल नें अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर एसपी सूरज वर्मा को ज्ञापन दिया अध्यक्ष नें बताया कि करतार सिंह बघेल दूध का व्यवसाय कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाले दिन वे बाइक से काम पर जा रहे थे।तभी मालनपुर थाना क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हुए। घटना का वीडियो भी सामने आने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन के अनुसार।घटनास्थल के पास चाय की दुकान संचालित करने वाले घिरोगी निवासी हरिशंकर बघेल ने करतार सिंह को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी हरिशंकर के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें मालनपुर थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी। इस मामले की भी जांच की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि करतार सिंह ने घटना से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने के साथ डायल112 पर भी सूचना दी थी। इसके बावजूद घटना होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई है।
    1
    कांग्रेस नें पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव, कहा आरोपियों पर जल्द हो कार्यवाई 
भिंड। मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घिरोगी निवासी करतार सिंह बघेल पर हुए जानलेवा हमले को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें एसपी कार्यालय का घेराव किया। कॉंग्रेसियों नें मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक भिंड को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगें रखी गई हैं।
ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल नें अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर एसपी सूरज वर्मा को ज्ञापन दिया अध्यक्ष नें बताया कि करतार सिंह बघेल दूध का व्यवसाय कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाले दिन वे बाइक से काम पर जा रहे थे।तभी मालनपुर थाना क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हुए। घटना का वीडियो भी सामने आने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन के अनुसार।घटनास्थल के पास चाय की दुकान संचालित करने वाले घिरोगी निवासी हरिशंकर बघेल ने करतार सिंह को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी हरिशंकर के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें मालनपुर थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी। इस मामले की भी जांच की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि करतार सिंह ने घटना से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने के साथ डायल112 पर भी सूचना दी थी। इसके बावजूद घटना होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • माननीय न्यायालय द्वारा थाना मेहगांव अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट भिंड ग्वालियर हाईवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान माननीय न्यायालय द्वारा थाना मेहगांव अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट भिंड ग्वालियर हाईवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान लगभग 200 वाहनों को किया गया चेक 38 वाहनों पर कार्यवाही कर 70200 रुपए समन शुल्क वसूला गया 05 वाहनों को किया गया मौके से जप्त एक वाहन से लाल नीली बत्ती तो दूसरे वाहन से हूटर निकलने के साथ काली फिल्म पर भी कार्यवाही की गई ऑटो चालकों को तय सवारी से अधिक सवारी नहीं ले जाने की हिदायत दी गई JmFC स्वाति बघेल, पूनम परिहार, सृष्टि दुबे तथा न्यायालीन स्टाफ कौशल किशोर पराशर, राशि पांडे, महेंद्र भदौरिया,रोहित, अरुण भदौरिया,शिवानंद शर्मा थाना प्रभारी मेहगांव रविंद्र शर्मा उप निरी वंदना शर्मा, प्रधान आर राजेश गर्ग, अनिल शर्मा, लोकेंद्र तोमर, आर तिलक, दिनेश, शिवकुमार, हेमंत गुर्जर, आकाश,मातवर महिला आर तृप्ति , प्रियंका शर्मा द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान
    4
    माननीय न्यायालय द्वारा थाना मेहगांव अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट

भिंड ग्वालियर हाईवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान 
माननीय न्यायालय द्वारा थाना मेहगांव अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट
भिंड ग्वालियर हाईवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान 
लगभग 200 वाहनों को किया गया चेक
38 वाहनों पर कार्यवाही कर 70200 रुपए समन शुल्क वसूला गया 
05 वाहनों को किया गया मौके से जप्त
एक वाहन से लाल नीली बत्ती तो दूसरे वाहन से हूटर निकलने के साथ काली फिल्म पर भी कार्यवाही की गई 
ऑटो चालकों को तय सवारी से अधिक सवारी नहीं ले जाने की हिदायत दी गई
JmFC स्वाति बघेल, पूनम परिहार, सृष्टि दुबे तथा न्यायालीन स्टाफ कौशल किशोर पराशर, राशि पांडे, महेंद्र भदौरिया,रोहित, अरुण भदौरिया,शिवानंद शर्मा 
थाना प्रभारी मेहगांव रविंद्र शर्मा उप निरी वंदना शर्मा, प्रधान आर राजेश गर्ग, अनिल शर्मा, लोकेंद्र तोमर, आर तिलक, दिनेश, शिवकुमार, हेमंत गुर्जर, आकाश,मातवर महिला आर तृप्ति , प्रियंका शर्मा द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
    1
    महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई।

परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई।

केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई।

महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें! वीडियो में जानें: * यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे? * प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी? * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। * राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां। दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!
    1
    UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date
UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें!
वीडियो में जानें:
* यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे?
* प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी?
* इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला।
* राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां।
दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
    1
    गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
    user_RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.