*उपायुक्त ने बायो डाइवर्सिटी पार्क का किया निरीक्षण, औषधीय पौधों से समृद्ध नक्षत्र वन विकसित करने की पहल* *गुमला के नागरिकों को वन, प्रकृति एवं औषधीय पौधों से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन एवं वन विभाग का प्रयास गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने आज वन विभाग,गुमला द्वारा विकसित किए गए बायो डाइवर्सिटी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पार्क में विकसित किए जा रहे नक्षत्र वन के लिए चयनित एवं लगाए जा रहे विभिन्न औषधीय पौधों का अवलोकन किया तथा इनके संरक्षण, उपयोग एवं आम नागरिकों तक इनके संबंध में जानकारी पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुमला जिले के नागरिकों को जंगल एवं प्रकृति से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध औषधीय पौधों के महत्व और उपयोग की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बायो डाइवर्सिटी पार्क में औषधीय पौधों से समृद्ध नक्षत्र वन विकसित करने की पहल की जा रही है। इस कार्य में औषधीय पौधों के विशेषज्ञ डॉ. सत्यनारायण सिंह के सहयोग से वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों को चिह्नित कर पार्क में रोपित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डॉ. सत्यनारायण सिंह ने उपायुक्त एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को 80 से अधिक प्रकार के औषधीय एवं उपयोगी पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इनमें करंज, गांजा, घृतकुमारी (एलोवेरा), बबूल, अंजीर, हरड़, बहेड़ा, मदनफल, बांदा, खजूर, इमली, ताड़, धतूरा, कुचला, सेमल, करोंदा, पपीता, नाशपाती, शहतूत, कनेर, फालसा, फरहद, खास, तेंदू, छतिहन, कमेला, अतिबला, चिरौंजी, मरड़फली, वन कपास, भिलावा, बरहाल एवं अडूसा सहित अनेक प्रजातियां शामिल हैं। *हर पौधे की मिलेगी उपयोगी जानकारी* बायो डाइवर्सिटी पार्क में लगाए जा रहे पौधों की पहचान एवं उनके औषधीय महत्व को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक पौधे के संबंध में जानकारी पट्ट एवं सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन बोर्डों पर संबंधित पौधे का नाम, उसकी पहचान तथा उसके उपयोग से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पार्क में एक विशेष स्थान भी चिह्नित किया गया है, जहां आगंतुकों को औषधीय पौधों के संबंध में व्यवस्थित जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस पहल के माध्यम से नक्षत्र वन केवल पौधों के संरक्षण एवं प्रदर्शन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि वनस्पतियों, उनके पारंपरिक उपयोग एवं प्रकृति के महत्व को समझने के लिए एक ज्ञान एवं जागरूकता केंद्र के रूप में भी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। *पौधों से तैयार उत्पादों का भी किया गया प्रदर्शन* निरीक्षण के दौरान डॉ. सत्यनारायण सिंह द्वारा विभिन्न पौधों पर आधारित तैयार किए गए औषधीय उत्पादों, सिरप, जूस एवं तेल का भी प्रदर्शन किया गया। उन्होंने इन उत्पादों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पौधों तथा उनके पारंपरिक उपयोग के संबंध में उपायुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी को जानकारी दी। उपायुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गुमला जैसे वन एवं प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध जिले में स्थानीय नागरिकों को जंगल, जैव विविधता एवं औषधीय वनस्पतियों के महत्व से जोड़ना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बायो डाइवर्सिटी पार्क को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे यहां आने वाले लोगों को पौधों की पहचान, उनके महत्व तथा प्रकृति संरक्षण के संबंध में व्यावहारिक जानकारी मिल सके। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि भविष्य में इस पहल को और विस्तार देते हुए नागरिकों को केवल औषधीय पौधों की जानकारी उपलब्ध कराने तक सीमित न रखते हुए औषधीय पौधों के संरक्षण, उपयोग एवं पौध-आधारित उत्पादों के निर्माण से संबंधित जागरूकता एवं प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को अपने प्राकृतिक संसाधनों से जोड़ना, जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा वन एवं प्रकृति के साथ उनके संबंध को और मजबूत करना है। इस अवसर पर वन विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

- गणेश पूजा की दूसरी संध्या पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, भक्ति में डूबा पूरा शहर गणेश पूजा की दूसरी संध्या पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, भक्ति में डूबा पूरा शहर1
- गणेश पूजा पंडाल में नीलकंठ सिंह मुंडा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा महतो टोली स्थित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्व खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गणेश पुजा समिति के सदस्यों ने नीलकंठ सिंह मुंडा को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। नीलकंठ मुंडा ने भगवान गणेश के समक्ष शिश निवाये। उन्होंने कहा की भगवान गणेश संसार के सभी जीव जन्तुओं का कष्ट को दुर करने वाले हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से गणपति बप्पा से मनोकामना करता है उसका मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। उन्होंने भगवान गणेश से अर्जी किये की क्षेत्र में हरियाली, खुशीहाली, के साथ सभी लोगों के चहरे में खुशी हमेशा बरकरार रहे। क्षेत्र में महामारी जैसा बिमारी कभी ना आये। मौके पर भाजपा कर्रा मंडल अध्यक्ष किशोर बडाईक, बालकिशुन महतो, दिलीप सिन्हा, आशिश कुमार मेहता, पूजा समिति के सदस्यों और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।1
- इस लेडीज को कोई पहचानते हैं तो 8292962861, 8651000415 पर संपर्क करें अभी-अभी phone aaya hai chakradharpur se mere pass ek ladiss Hai Jo bol nahin sakti hai Rahane wali Shayad bharno ki hai agar kisi ko bhi is ladiss ke bare mein pata hai ya iske ghar ko jante Hain to UN Tak khabar pahuncha De bahut hi meherbani hogi 🙏1
- वित्त मंत्रालय के स्पष्टीकरण के अनुसार UPI के जरिए ₹2,000 से अधिक के भुगतान पर व्यापारियों से अधिकतम 0.4% तक शुल्क लिया जाएगा, जिसकी ऊपरी सीमा ₹300 तय की गई है और यह वास्तविक लेनदेन के आधार पर तय होगा। वित्त मंत्रालय के स्पष्टीकरण के अनुसार UPI के जरिए ₹2,000 से अधिक के भुगतान पर व्यापारियों से अधिकतम 0.4% तक शुल्क लिया जाएगा, जिसकी ऊपरी सीमा ₹300 तय की गई है और यह वास्तविक लेनदेन के आधार पर तय होगा।1
- आयोजित मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का देर शाम हुआ समापन अतिथियों ने खेलाडियों का मनोबल बढ़ाया उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के बरही चटकपुर में एस टी फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित हुआ था जिसका समापन सोमवार को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के उपस्थित में हुआ इस अवसर पर खेलाडियों का खेल देख उन खेलाडियों का मनोबल बढ़ाते हुए अभिभावकों से अपील किया गया और कहा बच्चो के इच्छा के अनुसार उसके कैरियर पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी प्लेटफॉर्म मिले और वह एक पहचान बना सके इससे बच्चों का मानशिक एवं शारीरिक विकास भी होता है।1
- *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी* *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*1
- रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम में कलाकारों ने नागपुरी गीतों में जम कर झुमाया। न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया । प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया गया था जहां बच्चें, महिला, पुरुष आनंद ले रहे थे। गायिका बिंदेश्वरी देवी डिंपल कुमारी, दीपिका कुमारी, सुलोचना देवी, महावीर साहु, कयूम अब्बास, पंचम राम, डांसर सारिका नायक, प्रभात साहु ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।1
- सिसई-छारदा रोड में दो बाइक में हुई सीधी भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल * सिसई-छारदा मुख्य सड़क में मंगलवार की देर रात करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, रेफर किए जाने के बाद उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन समय पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर देर रात तीनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया ।1