आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा प्रदर्शनः मेज पर बैठाए कुत्ते, अधिकारी को पहनाई नोटों की माला; Video Viral महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ युवा सेना ने अनोखा और उग्र विरोध दर्ज कराया। युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को 4-5 आवारा कुत्तों को सीधा निफाड़ नगर पंचायत कार्यालय के अंदर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मुख्य अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों की माला भी पहनाई। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद जहां एक तरफ स्थानीय लोगों ने इसे सही ठहराया, वहीं दूसरी तरफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने जानवरों के साथ क्रूरता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा प्रदर्शनः मेज पर बैठाए कुत्ते, अधिकारी को पहनाई नोटों की माला; Video Viral महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ युवा सेना ने अनोखा और उग्र विरोध दर्ज कराया। युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को 4-5 आवारा कुत्तों को सीधा निफाड़ नगर पंचायत कार्यालय के अंदर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र
में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मुख्य अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों की माला भी पहनाई। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद जहां एक तरफ स्थानीय लोगों ने इसे सही ठहराया, वहीं दूसरी तरफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने जानवरों के साथ क्रूरता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
- भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा *भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा।* टीकमगढ़। आज भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित यह जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा, रामगोपाल चौरसिया, विकास यादव, गोपाल सिंह राय,विभा श्रीवास्तव,शुभम व्यास व अम्बुज खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने किया। सेवा संकल्प अभियान की निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम भव्य रूप में टीकमगढ़ में प्रमुख 32 स्थानों पर मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अलग-अलग 13 कार्यक्रमों में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे जिसके लिए सभी कार्यक्रमों की जिला टोली, समन्वयक, प्रभारी एवं मंडल स्तर की टोली का गठन किया गया है, साथ ही सभी कार्यक्रमों की लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर सेवा सुशासन के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलन के नगरवासी एवं ग्रामवासी के साथ भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। वहीं मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, सेवा की कहानी कार्यक्रम, सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम, वडनगर बनारसी सेवा यात्रा कार्यक्रम, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम, सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम आदि प्रमुखता से मनाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को भव्य रूप दिलाने के लिए जिले के प्रमुख 32 स्थानों पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सुशासन एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आभार स्वरूप यह दीप प्रज्वलन शाम को 7:00 बजे विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें ढोंगा विडी कॉलोनी, टीकमगढ़ तालाब,बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर जहां विशेष रूप से सरोज राजपूत के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ 21000 दीप प्रज्वलन होंगे, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर,जय स्तंभ चौक ,रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड,बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़,आहार तालाब मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा खरगापुर,हटा छात्रावास कुडीला दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर विद्यालय, हरपुरा मंदिर,पुरैनिया तालाब धाट,मदन सागर बड़ा तालाब,दिनऊ सरकार मंदिर,बम्होरी कलां,छिपरी जतारा मातृ धाम, बड़ा मंदिर लिधौरा व आवास कॉलोनी जतारा आदि प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम प्रभारियों व विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर वासी एवं ग्रामवासी मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे। कार्यक्रमों की जिला टोली, मंडल स्तर टोली एवं प्रभारी इन सब की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग कर रहे है। कई समाज आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समाज स्तर पर भी रूपरेखा बना रहे है।इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके जन्म दिवस पर और संवैधानिक पद पर 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए, लाभार्थीयों से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त सबके साथ मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे, आप सभी जनमानस से अपील है सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं।1
- टीकमगढ़ में आज किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल ट्रैक्टर रैली प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन1
- मड़ावरा में हुआ दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर तोड़ी मटकी1
- बकस्वाहा के ग्राम वीरमपुरा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, थाने में दिया आवेदन1
- ललितपुर की अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल, बना आकर्षण का केंद ललितपुर के अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन पेड़ों के सहारे लकड़ी और बांस से तैयार किए गए इस पंडाल में शेषनाग के ऊपर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दूर-दूर से श्रद्धालु इस अनोखे पंडाल को देखने पहुंच रहे हैं और तस्वीरें व वीडियो बना रहे हैं। #Lalitpur #AmjharaGhati #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #GanpatiPandal #UPNews #LalitpurNews #Bundelkhand #Sagar #MadhyaPradesh #GaneshUtsav #ViralNews1
- *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,* *14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने का आरोप,* *वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,* *फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,* *पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।* ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त की कार्रवाई, ₹15 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त की कार्रवाई, ₹15 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार बकस्वाहा। सागर लोकायुक्त की टीम ने बकस्वाहा तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णकांत बिलथरे से जमीन के नामांतरण के एवज में बाबू ने ₹25 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसमें से ₹10 हजार पहले दिए जा चुके थे, जबकि शेष ₹15 हजार बुधवार को देना तय हुआ था। फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर उसे केमिकल लगे नोट दिए। तहसील कार्यालय में जैसे ही कृष्णकांत ने ₹15 हजार बाबू को दिए, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ नामांतरण से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक मंजू किरन तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- बीना में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन । (भाजपा सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप) लोकेशन:--बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी धन के दुरुपयोग और हिंदू आस्था पर चोट करने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार मध्य प्रदेश और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन जैसे निजी कार्यक्रम के लिए जनता की टैक्स की कमाई को अनुचित रूप से खर्च कर रही है, इस पर रोक लगाई जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा लोकतंत्र में कोई कितने भी बड़े पद पर हो, वह जनता का प्रतिनिधि होता है, राजा नहीं। उसका दायित्व है कि जनता के टैक्स की राशि को लोकहित में खर्च करे, न कि निजी कार्यक्रम पर। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा सरकारी अमले, सचिव, पटवारी को लगाकर घर-घर दिया और तेल पहुंचाना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है, इस पर रोक लगे। खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य ने कहा भाजपा जो खर्च कर रही है, वह राशि किस विभाग की अनुमति और किस मद से खर्च हो रही है, यह स्पष्ट किया जाए। मनोज कैथोरिया ने कहा मोदी को भगवान निरूपित कर उनके नाम पर दिया जलवाना हिंदू आस्था पर चोट है, इस पर रोक लगाई जाए। अशोक परिहार ने कहा शिक्षकों को शाम 7 बजे विद्यालय में जाकर दिया जलाने का आदेश तानाशाही है, क्योंकि अधिकतर शिक्षक 20 किलोमीटर दूर से सेवाएं देने आते हैं, यह कहां तक न्यायसंगत है। प्रमोद राय ने कहा सरकार निरंतर अपने निजी कार्यों में शिक्षकों का उपयोग करती है, जैसे नेताओं की सभा में भीड़ जुटाना और अब जन्मदिन पर रंगोली और दिया जलवाना। इससे शिक्षक मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ता है। इस मौके पर खुर्रम कुरैशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मोतीलाल मासाब, अजय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र नवैया, रामकिशन अहिरवार, राजाराम अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी, सुरेंद्र लोधी, सुखलाल बाबू, झन्नू राय, बलराम अहिरवार, ममता अहिरवार, विमल अहिरवार, शिवानी बौद्ध, सत्यपाल पटेल, पासु पंजाबी, लक्ष्मण चंदेल, कल्याण सिंह, देवीलाल, राहुल परिहार, शहजाद हुसैन, अशोक अहिरवार, ओमप्रकाश पासु, राहुल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- बीना में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, मरीजों को मिलेगी इलाज की सुविधा सिंधी पंचायत बीना के सौजन्य से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय का शिविर; जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भोपाल में किए जाएंगे लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, मरीजों को मिलेगी इलाज की सुविधा सिंधी पंचायत बीना के सौजन्य से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय का शिविर; जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन भोपाल में किए जाएंगे बीना। दृष्टिहीनता की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बीना में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल द्वारा सिंधी पंचायत बीना के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन गुरुनानक सिंधी धर्मशाला, बीना में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मरीजों की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जांच एवं भर्ती की जाएगी। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, आशाराम बापू चौराहा, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, भोपाल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में मरीजों को जांच, ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, काला चश्मा, दवाइयां, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। साथ ही आने-जाने की व्यवस्था भी नि, शुल्क है। मरीजों को शिविर में नेत्र रोग का उपचार कराने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य बताया गया है। पत्र में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसे नेत्र रोगों के बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे संतोष वाधवानी .विजय सुंदरानी. हरीश वाधवानी. दिलीप सुदरानी. प्रकाश वाधवानी. घनश्याम गन्नू खुशलानी1