जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों और बच्चों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों और बच्चों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी की पहल, महिलाओं को सोलह श्रृंगार सामग्री और बच्चों को बांटे नए कपड़े व उपहार राजेश बबेले बीना।कटनी।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों एवं उनके साथ रह रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच खुशियां बांटने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सार्थक पहल की गई। भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को रक्षाबंधन की सामग्री एवं सोलह श्रृंगार का सामान तथा बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, कॉपी, रंग, पेन-पेंसिल सहित अन्य उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी, वहीं बंदी मातृशक्तियों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। *श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी रहे, जबकि अध्यक्षता उप अधीक्षक अरविंद खरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दादा भाई अरविंद कुमार शाह, कृषि विस्तार अधिकारी संगीता सिंह, डॉ. उर्मिला साई प्रीत, सूचीबद्ध मानवाधिकार भारत आयोग की प्रदेशाध्यक्ष सरस्वती सोनी सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान बहनों ने समाजसेवी लक्ष्मी रजक के साथ गीत के माध्यम से रक्षाबंधन के भाव को प्रस्तुत किया और श्रीकृष्ण को रेशम का धागा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। *अतिथियों का किया स्वागत* कार्यक्रम में जूनियर अधिवक्ता मीरा अहिरवार, अधिवक्ता पूनम रैदास एवं आशा कार्यकर्ता रीता दुबे ने अतिथियों का रोली-तिलक एवं बैज लगाकर स्वागत किया। सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी के हाथों में रक्षासूत्र बांधा और महिलाओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। *गीतों के माध्यम से दिया सकारात्मक संदेश* समाजसेवी लक्ष्मी रजक ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को सत्य एवं सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने बंदी मातृशक्तियों से अपनी गलतियों पर आत्ममंथन करने तथा जेल से बाहर निकलने के बाद सामाजिक विकास और सकारात्मक बदलाव में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। *शिक्षित होकर सक्षम बनें, समाज की मुख्यधारा से जुड़ें* जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी बहनें शिक्षित होकर सक्षम बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान एवं सुखमय जीवन व्यतीत करें। उन्होंने समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी तथा उनके साथियों द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे मानवतावादी एवं जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सार्थक पहल बताया। *महिलाओं को सोलह श्रृंगार, बच्चों को बांटे उपहार* रक्षाबंधन के अवसर पर समाजसेवी महिलाओं द्वारा बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रृंगार की सामग्री, राखी, रूमाल, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी एवं मिठाई सहित विभिन्न सामग्री प्रदान की गई। वहीं जेल में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों को नए कपड़े, कॉपी, रंग, पेन-पेंसिल, मिठाई एवं अन्य उपहार दिए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से जेल परिसर के माहौल में रह रही मातृशक्तियों के चेहरों पर भी रक्षाबंधन के अवसर पर खुशी और अपनत्व की झलक दिखाई दी। *जेल स्टाफ का भी रहा सहयोग* कार्यक्रम को सफल बनाने में झिंझरी जेल में पदस्थ शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी सृष्टि मिश्रा, ईमान सिंह, रानी सिंह ठाकुर, किशोर दुबे, प्रहरी अतुल श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि बंदी महिलाओं एवं बच्चों के बीच मानवीय संवेदना, अपनत्व, सकारात्मक सोच और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना को मजबूत करना रहा।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों और बच्चों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों और बच्चों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी की पहल, महिलाओं को सोलह श्रृंगार सामग्री और बच्चों को बांटे नए कपड़े व उपहार राजेश बबेले बीना।कटनी।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों एवं उनके साथ रह रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच खुशियां बांटने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सार्थक पहल की गई। भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को रक्षाबंधन की सामग्री एवं सोलह श्रृंगार का सामान तथा बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, कॉपी, रंग, पेन-पेंसिल सहित अन्य उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी, वहीं बंदी मातृशक्तियों के चेहरों पर भी
खुशी दिखाई दी। *श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी रहे, जबकि अध्यक्षता उप अधीक्षक अरविंद खरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दादा भाई अरविंद कुमार शाह, कृषि विस्तार अधिकारी संगीता सिंह, डॉ. उर्मिला साई प्रीत, सूचीबद्ध मानवाधिकार भारत आयोग की प्रदेशाध्यक्ष सरस्वती सोनी सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान बहनों ने समाजसेवी लक्ष्मी रजक के साथ गीत के माध्यम से रक्षाबंधन के भाव को प्रस्तुत किया और श्रीकृष्ण को रेशम का धागा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। *अतिथियों का किया स्वागत* कार्यक्रम में जूनियर अधिवक्ता मीरा अहिरवार, अधिवक्ता पूनम रैदास एवं आशा कार्यकर्ता रीता दुबे ने अतिथियों का रोली-तिलक एवं बैज लगाकर स्वागत किया। सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी के हाथों में रक्षासूत्र बांधा और महिलाओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर
बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। *गीतों के माध्यम से दिया सकारात्मक संदेश* समाजसेवी लक्ष्मी रजक ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को सत्य एवं सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने बंदी मातृशक्तियों से अपनी गलतियों पर आत्ममंथन करने तथा जेल से बाहर निकलने के बाद सामाजिक विकास और सकारात्मक बदलाव में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। *शिक्षित होकर सक्षम बनें, समाज की मुख्यधारा से जुड़ें* जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी बहनें शिक्षित होकर सक्षम बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान एवं सुखमय जीवन व्यतीत करें। उन्होंने समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी तथा उनके साथियों द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे मानवतावादी एवं जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सार्थक पहल बताया। *महिलाओं को सोलह श्रृंगार, बच्चों को बांटे उपहार* रक्षाबंधन के अवसर
पर समाजसेवी महिलाओं द्वारा बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रृंगार की सामग्री, राखी, रूमाल, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी एवं मिठाई सहित विभिन्न सामग्री प्रदान की गई। वहीं जेल में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों को नए कपड़े, कॉपी, रंग, पेन-पेंसिल, मिठाई एवं अन्य उपहार दिए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से जेल परिसर के माहौल में रह रही मातृशक्तियों के चेहरों पर भी रक्षाबंधन के अवसर पर खुशी और अपनत्व की झलक दिखाई दी। *जेल स्टाफ का भी रहा सहयोग* कार्यक्रम को सफल बनाने में झिंझरी जेल में पदस्थ शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी सृष्टि मिश्रा, ईमान सिंह, रानी सिंह ठाकुर, किशोर दुबे, प्रहरी अतुल श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि बंदी महिलाओं एवं बच्चों के बीच मानवीय संवेदना, अपनत्व, सकारात्मक सोच और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना को मजबूत करना रहा।
- रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को आज खास अंदाज में विदाई दी गई। हिंडोरिया/रनेह -* रनेह थाने में पदस्थ थाना प्रभारी चंदन सिंह के ट्रांसफर के बाद आज थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उन्हें विदाई दी। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि चंदन सिंह ने हमेशा आम जनता से बेहतर व्यवहार और निष्पक्ष पुलिसिंग की, जिसके कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी। विदाई के मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि रनेह की जनता ने जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे वो हमेशा याद रखेंगे।1
- दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।1
- गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ ? गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर रेलवे की अनाउंसमेंट व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले ट्रेन के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-01 का अनाउंसमेंट किया जाता है और ट्रेन के आने के ऐन वक्त पर अचानक प्लेटफॉर्म नंबर-02 का अनाउंसमेंट कर दिया जाता है। ऐसे में यात्री अफरातफरी में अपना सामान लेकर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए दौड़ पड़ते हैं। अब जरा सोचिए, अगर इसी दौरान मेन लाइन से कोई तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही हो, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा ? सबसे गंभीर बात यह है कि यात्रियों के मुताबिक ऐसी स्थिति आए दिन देखने को मिलती है, लेकिन रेलवे प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से लेता नजर नहीं आ रहा। सवाल यह है कि रेलवे किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? अनाउंसमेंट व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। हादसा होने के बाद जांच से बेहतर है कि उससे पहले व्यवस्था सुधारी जाए। सचिन लोधी गंजबासौदा1
- 📍घुवारा क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खबर* रक्षाबंधन पर K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम दे रहा है खास ऑफर *घुवारा | 26/08/2026* रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर घुवारा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। *K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम, घुवारा-टीकमगढ़ रोड* पर अब इलेक्ट्रिक स्कूटी उचित और किफायती रेट पर उपलब्ध है। शोरूम संचालक *मित्र प्रशांत असाटी जी* ने बताया कि सावन और रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लाए गए हैं। इस अवसर पर स्कूटी खरीदने वाले ग्राहक अपनी किस्मत भी आजमा सकते हैं। *ऑफर की खास बातें* 1. *उचित रेट* पर इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध 2. *सावन-रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर* स्कूटी के साथ 3. कम मेंटेनेंस और पेट्रोल की बचत *संपर्क*: मित्र प्रशांत असाटी जी *मोबाइल*: 6264171012 *पता*: K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम, घुवारा-टीकमगढ़ रोड इस रक्षाबंधन अपनी बहन को उपहार में प्रदूषण मुक्त सवारी दें। ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर दिए नंबर पर संपर्क करें। 📍घुवारा क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खबर* रक्षाबंधन पर K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम दे रहा है खास ऑफर *घुवारा | 26/08/2026* रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर घुवारा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। *K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम, घुवारा-टीकमगढ़ रोड* पर अब इलेक्ट्रिक स्कूटी उचित और किफायती रेट पर उपलब्ध है। शोरूम संचालक *मित्र प्रशांत असाटी जी* ने बताया कि सावन और रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लाए गए हैं। इस अवसर पर स्कूटी खरीदने वाले ग्राहक अपनी किस्मत भी आजमा सकते हैं। *ऑफर की खास बातें* 1. *उचित रेट* पर इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध 2. *सावन-रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर* स्कूटी के साथ 3. कम मेंटेनेंस और पेट्रोल की बचत *संपर्क*: मित्र प्रशांत असाटी जी *मोबाइल*: 6264171012 *पता*: K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम, घुवारा-टीकमगढ़ रोड इस रक्षाबंधन अपनी बहन को उपहार में प्रदूषण मुक्त सवारी दें। ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर दिए नंबर पर संपर्क करें।1
- हटा में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, नबी की आमद पर नगर हुआ रोशन1
- नरसिंहपुर में स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 7.90 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद तेंदूखेड़ा पुलिस नें एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद कर कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई जिसमें थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तेंदूखेड़ा क्षेत्र में स्थित गोलू ढाबे के पास से दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घेराबंदी करते हुए दोनो को पकड़ा गया। और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास स्मैक पाउडर बरामद होने पर दोनों युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। 80,000 रुपए के स्मैक पाउडर बरामद वही पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के कब्जे से लगभग 7.90 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ जिसकी बाजारू कीमत लगभग 80,000 रुपए आंकी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के नाम करेली निवासी 35 वर्षीय केदार धानक और 42 वर्षीय अजय लोधी बताया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ₹50,000 कीमत की मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है।1
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा गाँव-गाँव में हुआ भव्य स्वागत1
- मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है। स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं। सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है। इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है1