logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज का दैनिक पंचांग और राशिफल देखें *मंगलवार* 17 फरवरी 2026 सूर्योदय 🌄 06:25 सूर्यास्त 🌅 05:35 मास 👉 फाल्गुन पक्ष 👉 कृष्ण तिथि 👉 अमावस्या (05:35 संध्या तक) नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (09:28 रात्रि तक) योग 👉 परिघ (01:00 रात्रि तक) प्रथम करण 👉 नाग (05:35 संध्या तक) द्वितीय करण 👉 किंस्तुघ्न (पूर्ण रात्रि) राहुकाल 👉03:00 से 04:30 दिन तक। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️ आज का राशिफल 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन भी सामान्य से अच्छा रहेगा। दिनचार्य थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति ले देकर हो ही जाएगी। कार्य व्यवसाय में आज दिमागी मेहनत ज्यादा रहेगी पर्तिस्पर्धा आज अधिक रहेगी धन लाभ के लिए भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। सामाजिक क्षेत्र पर समय देना पड़ेगा इसका फल सम्मान के रूप में मिल जाएगा। महिलाये आवश्यकता से अधिक दिमाग लड़ाएगी जिससे सर दर्द के साथ ही परिवार में अनबन हो सकती है। पैतृक संपत्ति के कार्यो को फिलहाल विराम देना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी होगी। भाई-बंधुओ का सहयोग मिल सकेगा लेकिन मतभेद भी रहेंगे। घर मे सुख के साधनों का पूर्ण उपभोग करेंगे। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन कार्यो में सफलता की संभावना अधिक रहेगी महत्त्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले करने का प्रयास करें इसके बाद कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य मध्यान तक पूर्ण करें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी वाले जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी व्यवसायी लोग भी निसंकोच होकर निर्णय के सकते है थोड़े विलंब से ही सही पर लाभ अवश्य होगा। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे फिर भी धन संबंधित कार्यो में निर्णय बदल भी सकते है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा लेकिन किसी के भ्रमित करने से कुछ समय के लिए दुविधा की स्थिति बनेगी। महिलाये पुरुषों से अधिक प्रभावी सिद्ध होंगी। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नही रख सकेंगे मन की बात हर किसी को बताने से बाद में परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय निर्बाध्य रूप से चलेंगे फिर भी अन्य लोगो के परामर्श से ही महत्त्वपूर्ण कार्य करें। आध्यात्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे गूढ़ विषयो को जानने की लालसा रहेगी। देव यात्रा अथवा अन्य पूण्य के कार्यो में संलग्न होंगे मानसिक शांति के लिए ये विशेष लाभदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन मिला जुला रहेगा बिक्री सामान्य रहेगी फिर भी धन की आमद निश्चित नही होगी। परिवार के वरिष्ठ जनों से वैचारिक मतभेद उभर सकते है। स्त्री वर्ग से भी स्वार्थ सिद्धि के व्यवहार रहेंगे। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज के दिन आप किसी के कहे में ना आये भ्रामक बातो पर जल्द विश्वास करने से हानि हो सकती है। व्यवहार शून्यता भी आज संबंधों में कड़वाहट बनाएगी। सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय के प्रति कम ही गंभीरता दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग मनमाने रवैये के कारण हानि उठा सकते है। धन का निवेश आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी पूरी तरह से हावी रहेंगे। धन लाभ बिना किसी की सहायता के होना मुश्किल ही रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी डांवाडोल रहेगा सदस्यों में एक राय ना होने से संघर्ष की स्थिति बनेगी महिलाओ की बातों को अनदेखा करना भी मुश्किल में डाल सकता है। विपरीत लिंगीय आकर्षण सम्मान हानि कराएगा सावधान रहें। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन आपके घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार नौकरी से भी आशाजनक लाभ की प्राप्ति कर सकेंगे नौकरी पेशा जातको को उच्चाधिकारियों की निकटता का लाभ मिलेगा थोड़ी चापलूसी भी करनी पड़े तो संकोच ना करें भविष्य में उन्नति का कारण बनेगी। व्यवसायी वर्ग को नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे पुराने कार्यो से भी शीघ्र ही लाभ की संभावना जागेगी। दैनिक उपभोग की वस्तुओं में निवेश लाभदायक रहेगा लेकिन शेयर आधी में अनुभवियों की सलाह से ही धन लगाए। आज गृहस्थ में महिलाओं की ज्यादा चलेगी रिश्तेदारों से आनंददायक भेट होगी संध्या के समय शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। व्यवहारिकता से आज के दिन का लाभ उठाएं। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन आपके लिए सुख शांति वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र और परिवार के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी असुविधा होगी फिर भी दिन आनंद दायक रहेगा। महिलाये आज दिन भर मनोरंजन के मूड में रहेंगी इस कारण घरेलू कार्यो में विलंब हो सकता है। नौकरी वाले जातक आज आराम के चक्कर मे कार्य क्षेत्र पर ठीक से ध्यान नही देंगे व्यवसायी वर्ग भी आज समय से लाभ हो जाने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। संध्या का अधिकांश समय खर्चीला रहेगा सुखोपभोग पर व्यय करेंगे। सामाजिक कार्यो में योगदान न्यून रहेगा फिर भी सम्मान बना रहेगा। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। प्रेम प्रसंगों में थोड़ी परेशानी के बाद नजदीकियां बढ़ेंगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे उसका फल निकट भविष्य में शीघ्र ही देखने को मिलेगा। परिश्रम आज अधिक करना पड़ेगा परन्तु फल मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है। दिमागी कार्यो में आज सफलता की संभावना अधिक रहेगी। व्यवहारिक जगत में आप अन्य लोगो की तुलना में बुद्धिमान माने जाएंगे लेकिन इसका आर्थिक लाभ नही मिल पायेगा। भविष्य के लिए योजनाए बनायेगे परन्तु वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये सब ये सब खयाली पुलाव जैसे लगेंगे। कार्य व्यवसाय से रुक रुक कर आंशिक मात्रा में लाभ होता रहेगा। दैनिक खर्च आराम से निकाल लेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आज आर्थिक कारणों से अधूरी रहेगी। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन स्त्री वर्ग से सावधानी से बिताएं। घर मे अथवा किसी अन्य महिला के कारण कलह क्लेश हो सकता है। भावुकता अधिक रहने से विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे। अनैतिक कार्यो से भी दूरी बना कर रखें मान हानि की प्रबल सम्भावनाये है। संध्या तक मन मे उहापोह की स्थिति बनी रहेगी कही से भी कोई कार्य बनता नजर नही आएगा जिससे मन पर नकारात्मकता हावी रहेगी। लेकिन संध्या के बाद आकस्मिक शुभ समाचार अथवा लाभ की प्राप्ति कुछ राहत प्रदान करेगी। कार्य क्षेत्र पर भी ज्यादातर मौन रहने का प्रयास करें मन की निराशा आवेश बनकर फुट सकती है। महिलाये पारिवारिक वातावरण बिखेरने के लिए ज्यादा जिम्मेदार रहेंगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आपका आज का दिन आर्थिक रूप से उतना लाभदायी नही रहेगा जितना व्यावहारिक में वृद्धि कराएगा। प्रातः काल से ही कार्यो में जुटने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी साथ ही थकान भी ज्यादा अनुभव करेंगे। व्यवसायी लोग आज निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस अनुभव करेंगे। व्यवासायिक गतिविधियां काम चलाऊ रहेंगी फिर भी संतोषजनक स्थिति बना ही लेंगे। आज जहां से अधिक लाभ की आशा रहेगी वहां से निराश होने पड़ेगा इसके विपरीत जहां सम्भवना ही नही वहां से लाभ हो जाएगा। अतिरिक्त घरेलू कार्य बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी परिजनो को पूर्ण संतुष्ट नही कर सकेंगे। किसी ना किसी की नारजगी झेलनी ही पड़ेगी। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन आलस्य के चलते आवश्यक कार्यो में विलंब होगा। आज आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन एक बार आरम्भ करने के बाद पूरा करके ही दम लेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मध्यान तक ऊबन अनुभव करेंगे इसके बाद व्यसाय में गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी धन की आमद होगी लेकिन मध्यम ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ ना कुछ त्रुटि अवश्य रह जायेगी। आज किसी के उकसावे में आकर अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर सकते है जिससे छोटी बात का बतंगड़ बनेगा। महिलाये आज नकारात्मक भाव से ग्रस्त परन्तु गृहस्थ के लिए लाभदायी रहेंगी। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन भावनाओ में बह कर आप स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे मनोरंजन की ओर ध्यान ज्यादा रहने से जरूरी कार्य बिगड़ सकते है। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभ की सौगात देकर जाएगा। संध्या से पहले का समय व्यवसाय में उन्नति वाला रहेगा। इसके पहले एवं बाद का अधिकांश समय उदासीन रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपकी उदारता का नाजायज लाभ उठा सकता है भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें बाद में परेशानी होगी। सावदानी से कार्य करने पर भी थोड़ी बहुत क्षति अवश्य होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो पर खर्च बढेगा। महिलाओ को मनोकामना पूर्ति होने पर भी कुछ कमी रहेगी। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज दिन का अधिकांश समय प्रतिकूल ही रहेगा। विशेष कर आज धन संबंधित उलझने बढ़ सकती है। नौकरी पेशा जातको को भी कार्य क्षेत्र पर नीचा देखना पड़ेगा। अधिकारियों को बातो की अवहेलना आज भारी पड़ सकती है सावधान रहें। व्यवसायी वर्ग नए कार्यो में धन निवेश से दुख अनुभव करेंगे। धर्म कर्म में आज कम ही रुचि लेंगे लेकिन ज्योतिष आदि विषयों को समय देंगे। संध्या का कुछ समय आकस्मिक धनागम से राहत प्रदान करेगा परन्तु खर्च बराबर रहने से बचत नही कर सकेंगे। पारिवारिक वातावरण किसी सदस्य के उद्दंड व्यवहार के कारण उग्र बनेगा। घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन काम आएगा। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️

12 hrs ago
user_S R Pandey
S R Pandey
उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • Post by Vindhyavasini Yadav
    1
    Post by Vindhyavasini Yadav
    user_Vindhyavasini Yadav
    Vindhyavasini Yadav
    Local News Reporter Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    10 hrs ago
  • मेहदावल बायपास चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहर में लौटी राहत की सांस__________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 17 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेहदावल बायपास चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। अभियान के दौरान फुटपाथ के किनारे लगे ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात पुलिस के अधिकारीयो के निर्देश पर हेड कांस्टेबल संजय राय एवं हेड कांस्टेबल वशिष्ठ नारायण पांडेय अमोंग अन्य यातायात विभाग के जवानों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, मेहदावल बायपास चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर थी, जिससे यातायात जाम और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने से शहर की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। यह कार्रवाई शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    2
    मेहदावल बायपास चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहर में लौटी राहत की सांस__________________
राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 17 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेहदावल बायपास चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। अभियान के दौरान फुटपाथ के किनारे लगे ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात पुलिस के अधिकारीयो के निर्देश पर हेड कांस्टेबल संजय राय एवं हेड कांस्टेबल वशिष्ठ नारायण पांडेय अमोंग अन्य यातायात विभाग के जवानों  की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, मेहदावल बायपास चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर थी, जिससे यातायात जाम और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने से शहर की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। यह कार्रवाई शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    Media Consultant खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • *शिकायत है* आकाशवाणी 17 2 2026 ई0 यह ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली ,पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। 👉🏾 जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन गांव कानापार में बनवाया गया है। ✍️पंचायत भवन के गेट की कुंडी तोड़ डाली गई है ❗ यह काम अराजक तत्वों के द्वारा किया गया है । शायद उनका उद्देश्य पंचायत भवन के अंदर चोरी करने का उद्देश्य था । क्योंकि अंदर कंप्यूटर है ,सिस्टम सब लगे हुए हैं ,मशीन रखी हुई है, लेकिन किसी प्रकार का क्षति नहीं पहुंचाया गया है! केवल गेट को ही क्षति पहुंचाया गया है। पानी के पाइप को तोड़ डाला गया है। अराजक तत्वों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए। यह काम रात्रि में अंधेरे में किया गया है। 16 फरवरी 2026 ई0 को शाम को इसका पता चला है ,देखा गया है। अर्थात 15 फरवरी के रात में ही इसे तोड़ा गया है।
    2
    *शिकायत है*
आकाशवाणी
17 2 2026  ई0
यह  ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली ,पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। 
👉🏾 जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन गांव कानापार  में बनवाया गया है। 
✍️पंचायत भवन के गेट की कुंडी तोड़ डाली गई है ❗
यह काम  अराजक तत्वों के द्वारा किया गया है । शायद उनका  उद्देश्य पंचायत भवन के अंदर चोरी करने का उद्देश्य था । 
क्योंकि अंदर कंप्यूटर है ,सिस्टम सब लगे हुए हैं ,मशीन  रखी हुई है, लेकिन किसी प्रकार का क्षति नहीं पहुंचाया गया है! 
केवल गेट को ही क्षति पहुंचाया गया है। पानी के पाइप को तोड़ डाला गया है। अराजक तत्वों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए। यह काम रात्रि में अंधेरे में किया गया है। 
16 फरवरी 2026  ई0 को शाम को इसका पता चला है ,देखा गया है। अर्थात 15 फरवरी के रात में ही इसे तोड़ा गया है।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तामेश्वर नाथ मेला संत कबीर नगर
    1
    तामेश्वर नाथ मेला संत कबीर नगर
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ल होली गीत प्रस्तुत बा,,सब जने सुनी जा
    1
    ल होली गीत प्रस्तुत बा,,सब जने सुनी जा
    user_Shailendra Pandey
    Shailendra Pandey
    Singing teaching and political work. खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत गन्ना सेंटर नरहरपुर में आज बसंत कालीन गन्ना बुवाई कृषक वीरेंद्र पटेल के प्लाट पर इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी ने अगेती प्रजाति 15201 की बुवाई कराई कृषक को माला पहन करअंग वस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दिया उन्होंने कृषक के पेड़ी प्लांट का भी निरीक्षण किया और कृषक को अधिक पैदावार प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया उन्होंने गुड़ाई सिंचाई निराई और खाद के विषय में जागरूक किया इकाई प्रमुख ने कहा कि गन्ना कृषक जमीनी सतह से कटाई करें ऐसा करने पर गन्ना में फूठाओ अधिक होता है और उत्पादन अधिक प्राप्त होता है आप लोग पेड़ी प्लांट पर थोड़ा भी ध्यान दें तो पौधे से ज्यादा उत्पादन पेड़ी से प्राप्त हो जाएगा सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि हमारा प्रयास है की कृषक कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें इसके लिए निरंतर ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन गांव गांव में किया जा रहा है कृषक जिस अगेती प्रजाति के बीज की मांग करेगा उसे तत्काल गन्ना बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा कृषक अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 0118 15023 13235 17231 980 14 की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करें इस दौरान उप महाप्रबंधक गन्ना शैलेंद्र मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किया साथ में क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह रणजीत सिंह फील्ड सुपरवाइजर आदित्य पांडे समेत कृषक उपस्थित रहे
    1
    बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत गन्ना सेंटर नरहरपुर में आज बसंत कालीन गन्ना बुवाई कृषक  वीरेंद्र पटेल के प्लाट पर इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी ने अगेती प्रजाति 15201   की बुवाई कराई कृषक को माला पहन करअंग वस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दिया  उन्होंने कृषक के पेड़ी प्लांट का भी निरीक्षण किया और कृषक को अधिक पैदावार प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया उन्होंने  गुड़ाई सिंचाई निराई और खाद के विषय में जागरूक किया इकाई प्रमुख ने कहा कि गन्ना  कृषक जमीनी सतह से कटाई करें ऐसा करने पर गन्ना में  फूठाओ  अधिक होता है और उत्पादन अधिक प्राप्त होता है आप लोग पेड़ी प्लांट पर थोड़ा भी ध्यान दें तो पौधे से ज्यादा उत्पादन पेड़ी से प्राप्त हो जाएगा सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि हमारा प्रयास है की कृषक कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें इसके लिए निरंतर ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन गांव गांव में किया जा रहा है कृषक जिस अगेती प्रजाति के बीज की मांग करेगा उसे तत्काल गन्ना बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा कृषक अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 0118 15023 13235 17231  980 14 की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करें इस दौरान उप महाप्रबंधक गन्ना शैलेंद्र मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किया साथ में क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह रणजीत सिंह फील्ड सुपरवाइजर आदित्य पांडे  समेत   कृषक उपस्थित रहे
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    22 hrs ago
  • अंबेडकरनगर जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भिदूण में एक परिवार ने अपने ही घर के मुख्य द्वार के सामने अवैध रूप से बाथरूम निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ता संदीप चौरसिया ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के राजेश चौरसिया और राहुल चौरसिया उनके मकान के मुख्य द्वार के ठीक सामने जबरन बाथरूम का निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह निर्माण कार्य जानबूझकर उनके आवागमन के रास्ते को बाधित करने तथा मानसिक उत्पीड़न के उद्देश्य से कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस संबंध में थाना बसखारी में भी शिकायती पत्र दिया गया है। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन निर्माण कार्य रुकने के बजाय जारी रहा। शिकायतकर्ता के भाई ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हालांकि थाना अध्यक्ष से बातचीत में यह बताया गया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, लेकिन परिवार का दावा है कि मौके पर स्थिति अलग है और उन्हें अब भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस विवादित निर्माण पर स्पष्ट जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करता है, ताकि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को समाप्त किया जा सके।
    1
    अंबेडकरनगर जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भिदूण में एक परिवार ने अपने ही घर के मुख्य द्वार के सामने अवैध रूप से बाथरूम निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
शिकायतकर्ता संदीप चौरसिया ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के राजेश चौरसिया और राहुल चौरसिया उनके मकान के मुख्य द्वार के ठीक सामने जबरन बाथरूम का निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह निर्माण कार्य जानबूझकर उनके आवागमन के रास्ते को बाधित करने तथा मानसिक उत्पीड़न के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, इस संबंध में थाना बसखारी में भी शिकायती पत्र दिया गया है। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन निर्माण कार्य रुकने के बजाय जारी रहा। शिकायतकर्ता के भाई ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
हालांकि थाना अध्यक्ष से बातचीत में यह बताया गया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, लेकिन परिवार का दावा है कि मौके पर स्थिति अलग है और उन्हें अब भी आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस विवादित निर्माण पर स्पष्ट जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करता है, ताकि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को समाप्त किया जा सके।
    user_Anubhavi  Post
    Anubhavi Post
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आकाशवाणी 17 ‌ 2 2026 ई0 मित्रों ! आणि, मित्रानो ! आज मंगलवार है। मंगलवार का दिन श्री हनुमान जी को अर्पित माना जाता है । आप सब लोग सो कर उठ गए हैं , तो सुप्रभात ! सुप्रभातम्! सुप्रभात बंदन 🙏 भगवान श्री गणेश जी का ध्यान करते हुए, भगवान श्री हनुमान जी के श्री चरणों में हाजिरी लगाते हुए , अपने गुरु को , कुलदेवताओं को प्रणाम करते हुए, आज के दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं । आप सभी को मेरा नमस्कार स्वीकार हो! !! नमो नारायण!! 🌹✍️🌹
    1
    आकाशवाणी 
17 ‌  2 2026  ई0
मित्रों !
आणि, 
मित्रानो !
आज मंगलवार है। 
मंगलवार का दिन श्री हनुमान जी को अर्पित माना जाता है । 
आप सब लोग सो कर उठ गए हैं , तो  सुप्रभात !
सुप्रभातम्! 
सुप्रभात बंदन 🙏
भगवान श्री गणेश जी का ध्यान करते हुए, भगवान श्री हनुमान जी के श्री चरणों में  हाजिरी लगाते हुए , अपने गुरु को , कुलदेवताओं को प्रणाम करते हुए, आज के दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं । 
आप सभी को मेरा नमस्कार स्वीकार हो! 
!! नमो नारायण!! 
🌹✍️🌹
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.