सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार* *चुरहट पुलिस ने दबिश देकर दबोचा; रीवा जिले का हिस्ट्रीशीटर आरोपी पहुँचा जेल* *सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार* *चुरहट पुलिस ने दबिश देकर दबोचा; रीवा जिले का हिस्ट्रीशीटर आरोपी पहुँचा जेल* पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चुरहट उप निरीक्षक दीपक बघेल के कुशल नेतृत्व में चुरहट पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। *1. घटना का विवरण एवं प्राथमिकी* दिनांक 26/03/2026 को एक नाबालिग पीड़िता ने अपनी माता के साथ थाना चुरहट उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी, उसके साथ मारपीट की और डरा-धमकाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध धारा 64(2), 331(4), 115(2), 351(3) बी.एन.एस. एवं 5(1)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। *2. आरोपी की गिरफ्तारी एवं घेराबंदी* उप निरीक्षक आशा सिलावट के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध ठिकानों पर घेराबंदी की, जहाँ आरोपी छिपा हुआ था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दिनांक 26/03/2026 की शाम 07:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 3. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं: थाना सगरा (जिला रीवा): 04 आपराधिक मामले। थाना रायपुर कर्चुलियान (जिला रीवा): 01 आपराधिक मामला। *4. कानूनी कार्यवाही* आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाया जा सके। *5. सराहनीय भूमिका* इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक बघेल, उप निरीक्षक आशा सिलावट, एएसआई अमोल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सुमित्रा पटेल, आरक्षक सुशील कुमार की सराहनीय भूमिका रही। #MP_POLICE

- धार में 1.17 करोड़ की ठगी के फरार आरोपी गिरफ्तार: 15-20% रिटर्न का लालच देकर निवेश हड़पा; 3 साल बाद गुजरात से तीनों पकड़े गए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार पुलिस ने सोमवार को एक चर्चित ठगी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 मार्च 2026 को गुजरात के अलग-अलग शहरों से इन आरोपियों को पकड़ा था। इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया गया। कोतवाली थाने में वर्ष 2023 में यह प्रकरण धारा 420, 409, 34 सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था। फरियादी नईम उर्फ मुन्ना खान (49), निवासी डाबरी के पास हटवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अतुल ताम्हणे (बदनावर), अमजद खान (श्रीनगर कॉलोनी, धार) और अन्य आरोपियों ने "केपीटल एंड मार्केटिंग लिमिटेड" नामक कंपनी बनाई थी। आरोपियों ने लोगों को निवेश पर हर महीने 15 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज देने का लालच दिया। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उनका पैसा तेजी से बढ़ेगा और सुरक्षित रहेगा। इस लालच में आकर कई लोगों से अलग-अलग स्कीमों के नाम पर एग्रीमेंट भी करवाए गए। लोकेशन बदलकर पुलिस से बच रहे थे आरोपी इसी तरीके से आरोपियों ने कई लोगों से करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि एकत्रित कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने न तो निवेशकों का पैसा लौटाया और न ही कोई ब्याज दिया। मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए थे और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचते रहेलंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद, 25 मार्च 2026 को गुजरात के अलग-अलग शहरों से आरोपी अतुल ताम्हणे और गौरव ताम्हणे को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल धार भेजा गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी अमजद पिता एजाज खान को दाहोद से गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाना है।1
- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ब्रह्माकुण्डी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण कर #HPV_वैक्सीनेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ बालिकाओं के घर जाके उन्हें टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया एवं अफवाहों से दूर रहकर टीका लगवाने की अपील की। #Dhar CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh1
- *💥धार में,लवजिहाद का सनसनीखेज मामला,केस दर्ज 💥* मुस्लिम युवक ने,हिंदू युवती को बनाया लव जिहाद का शिकार। *🖕 यहां से देखें पूरी रिपोर्ट 🖕* *👍LIKE 💫SHARE🎯 SUBSCRIBE 💥*1
- 🚩🔱🌹हर हर महादेव शंभू जय भवानी 🌹🔱🚩2
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- # साभार। प्रत्रकार मोहनसिंह सोलंकी सनातनी।9131950957.9926446331.1
- Post by KRISHNA VERMA1
- किराए के कमरे में फंदे पर मिला मजदूर का शवः पीथमपुर में फैक्ट्री में काम करता था; शव दो दिन पुराना, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट राहुल सेन मांडव मो 9669141814 पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर के सेक्टर- थाना क्षेत्र के वार्ड 15 में एक शख्स का शव उसके किराए के कमरे में फंदे पर मिला। घटना की सूचना देर रात रहवासियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मृतक की पहचान दमोह निवासी तेजी लाल पिता बलदेव सिंह (45) के रूप में हुई है। वह वार्ड 15 स्थित दुबे के मकान में किराए पर रहता था और एक कंपनी में मजदूरी करता था। रहवासियों के अनुसार, तेजी लाल कुछ समय से बीमार था और कमरे में अकेला रहता था।कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। मृतक के कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने तेजी लाल के परिजनों को दमोह में सूचना दे दी है। परिजनों के सोमवार दोपहर तक पीथमपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1