गाजीपुर को मिला नया डीएम, 2016 बैच के आईएएस अनुपम शुक्ला संभालेंगे कमान... गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत गाजीपुर जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान जिलाधिकारी अविनाश कुमार का तबादला अलीगढ़ कर दिया गया है। अनुपम शुक्ला मूल रूप से पटना के निवासी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है। गाजीपुर में नियुक्ति से पहले वह अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे, जहां विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश गैर-परंपरागत ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) में निदेशक तथा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग में विशेष सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र की कई योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम जिम्मेदारी निभाई। अपने प्रशासनिक करियर में वह जौनपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और औरैया में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। गाजीपुर जैसे बड़े और संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब आम जनता और जनप्रतिनिधियों की नजरें नए डीएम की कार्यशैली पर टिकी हैं। लोगों को बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता, कानून-व्यवस्था में मजबूती और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है।

- गाजीपुर सदर कोतवाली के विश्वेश्वरगंज इलाके में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को देर शाम मौके पर दबिश दी, जहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान 58 वर्षीय महेंद्र यादव, पुत्र स्वर्गीय नरसिंह यादव, निवासी विश्वेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध कारोबार का संचालक बताया जा रहा है। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 265/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3 और 7 में केस दर्ज किया गया है। पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया, जिनके साथ हेड कांस्टेबल नीरज सिंह और महिला कांस्टेबल वंदना श्रीवास्तव भी शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।1
- Post by Preeti4
- 🚨 मोहम्मदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा 🚨 गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद नगर क्षेत्र स्थित वकील बाड़ी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान यूसुफपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।1
- आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...! राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।1
- 80 वर्ष की उम्र… लेकिन जोश आज भी जवान! 💪 आवाज़ में वही दम, वही दर्द और वही जुनून… 🎶 बिरहा गायक मंगल यादव कवि आज भी अपने सुरों से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं ❤️ जहां युवा भी थक जाते हैं, वहां ये महान कलाकार आज भी मंच पर आग लगा देते हैं 🔥 ऐसी प्रतिभा को दिल से सलाम 🙏 अगर आप भी इनके गानों के दीवाने हैं तो एक 👍 जरूर करें और शेयर करके सबको बताएं!1
- Post by सतीश कुमार राजभर2
- मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...! उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।1