श्रावणी मेला व चेहलूम को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश जमुई। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 एवं आगामी चेहलूम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों की अतिरिक्त सतर्कता और चौकसी ही श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन की ओर से कांवरिया पथ एवं प्रमुख संपर्क मार्गों पर 24 घंटे निर्बाध यातायात, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं बटिया घाटी, गंगटा जंगल सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एस्कॉर्ट एवं कॉनवॉय की व्यवस्था लागू की गई है। रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जमुई, गिद्धौर, झाझा और सिमुलतला रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए 24 घंटे सक्रिय मीडिया मॉनिटरिंग सेल गठित किया गया है, जो फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से वाहन की छत पर यात्रा नहीं करने, रात्रि एवं भोर में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने तथा थकान होने पर विश्राम करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 06345-222006) से संपर्क करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
श्रावणी मेला व चेहलूम को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश जमुई। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 एवं आगामी चेहलूम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया
गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों की अतिरिक्त सतर्कता और चौकसी ही श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन की ओर से कांवरिया पथ एवं प्रमुख संपर्क मार्गों पर 24 घंटे निर्बाध यातायात, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं बटिया घाटी, गंगटा जंगल सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एस्कॉर्ट एवं कॉनवॉय की व्यवस्था लागू की गई है।
रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जमुई, गिद्धौर, झाझा और सिमुलतला रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए 24 घंटे सक्रिय मीडिया मॉनिटरिंग सेल गठित किया गया है, जो फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कानूनी
कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से वाहन की छत पर यात्रा नहीं करने, रात्रि एवं भोर में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने तथा थकान होने पर विश्राम करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 06345-222006) से संपर्क करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
- राष्ट्रीय युवा आयोग विधेयक पर चर्चा स्थगित, अगली कार्यवाही का इंतजार राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन से संबंधित प्राइवेट मेंबर विधेयक पर संसद में प्रस्तावित चर्चा सदन की कार्यवाही बाधित रहने के कारण निर्धारित समय पर नहीं हो सकी। अब इस विषय पर संसद की आगामी कार्यवाही में चर्चा होने की संभावना को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं। राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन का मुद्दा लंबे समय से विभिन्न युवा संगठनों और युवाओं के बीच चर्चा का विषय रहा है। इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा की गई है तथा युवाओं ने अपेक्षा व्यक्त की है कि संसद में इस विधेयक पर जल्द चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन को लेकर समर्थकों का मानना है कि इससे युवाओं से जुड़े मुद्दों को संस्थागत स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और उनके सुझावों को नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने में सहायता मिल सकती है।1
- भादो मेला 2026: "थमे न व्यवस्था, डिगे न सेवा"—सावन की तर्ज पर चाक-चौबंद इंतज़ाम की मांग सावन जैसी सुविधा, भादो में भी रहे जारी": श्रद्धालुओं ने सरकार से लगाई गुहार भादो मेला 2026: "थमे न व्यवस्था, डिगे न सेवा"—सावन की तर्ज पर चाक-चौबंद इंतज़ाम की मांग सावन जैसी सुविधा, भादो में भी रहे जारी": श्रद्धालुओं ने सरकार से लगाई गुहार1
- जमुई में 380 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त | लग्जरी कार से तस्करी नाकाम | 2 तस्कर गिरफ्तार जमुई में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा पुरानी बाजार स्थित पुल के पास एक लग्जरी कार से 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तड़के करीब 4 बजे वाहन की घेराबंदी की। टीम को देखकर कार चालक भागने लगा, लेकिन पीछा कर वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनतेरस कुमार (बोकारो) और प्रकाश कुमार (चास) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप झारखंड के बोकारो से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- ट्रेन एक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल परिवहन साधन है, जो यात्रियों और माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाती है। ट्रेन एक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल परिवहन साधन है, जो यात्रियों और माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाती है।1
- किसान के जीवन और संघर्ष पर समर्पित कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली शायरी प्रस्तुत हैं, जो उनकी मेहनत, सादगी और जीवन गाथा को बयां करती हैं।1
- लखीसराय जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का हुआ चयन लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार कैंप में सत्य माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।जिला नियोजन कार्यालय कर्मी JSE राहुल कुमार ने बताया कि रोजगार कैंप में कुल 95 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 24 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे रोजगार कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा नियोजकों और रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।1
- रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। ऑनलाइन आवेदन और ऑर्डर डाउनलोड की सुविधा शुरू, नंदनामा ग्राम कचहरी में मिली सफलता। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड* के आठों ग्राम कचहरी में पिछले 1 साल से ऑनलाइन व्यवस्था लागू है। जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब ग्राम कचहरी ऐप पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इससे ग्रामीणों को अब घर बैठे ही अपने मामले की जानकारी मिल जा रही है। ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज देखने की सुविधा नंदनामा ग्राम कचहरी की सरपंच प्रमिला देवी और सचिव नवलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अब ग्राम कचहरी में आवेदन सीधे ऐप के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। मामले के निष्पादन के बाद ऑर्डर और अन्य दस्तावेज भी ऑनलाइन ऐप पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जिसे आवेदक आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मामले का उदाहरण हाल ही में नंदनामा ग्राम कचहरी में वाद संख्या 4/26 में विकास कुमार शर्मा बनाम प्रवेश शर्मा, नवीन शर्मा, संजीव शर्मा और अरविंद शर्मा का फौजदारी मामला आया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्याय पीठ के पंच सदस्यों ने मामले की हकीकत जानने के लिए आसपास के लोगों से बातचीत और साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया। इसकी अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई। सुनवाई के समय उपसरपंच सियाराम महतो सहित पंच सदस्य पमपम देवी, रिंकू देवी, चंपा देवी, शिल्पी कुमारी, पिंकी देवी, अशर्फी यादव, पिंटू कुमार उपस्थित थे। 3 दिन में जमा करने होंगे मूल दस्तावेज सचिव नवलेश कुमार ने बताया कि ग्राम कचहरी को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए अब सभी आवेदन ऐप के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उन्हें 3 दिनों के अंदर मूल दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होते हैं। इसके बाद सुनवाई की तारीख तय कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है। इससे आवेदक को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे अपने मोबाइल से ही तारीख, ऑर्डर और मामले की स्थिति देख सकते हैं। ग्राम कचहरी के इस डिजिटल कदम से आम लोगों को त्वरित न्याय और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद बढ़ी है।1
- इस खेत में गोबर खाद के साथ 7.5 एचपी पावर वीडर से जुताई कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली, गोभी, लौकी व बैंगन की खेती होगी। इस खेत में गोबर खाद के साथ 7.5 एचपी पावर वीडर से जुताई कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली, गोभी, लौकी व बैंगन की खेती होगी।1