logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंबई में मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरा चपेट में आई ऑटो रिक्शा और कार वीडियो में ऑटो ड्राइवर फंसा हुआ है, जिसे लोग निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं...

3 hrs ago
user_Janta ki awaz 647
Janta ki awaz 647
पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मुंबई में मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरा चपेट में आई ऑटो रिक्शा और कार वीडियो में ऑटो ड्राइवर फंसा हुआ है, जिसे लोग निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोण्डा जनपद के पूरे तेंदुआ गांव में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आ रहा है। गांव में बिल-वाउचर का ढेर लगा है, लेकिन काम ज़मीन पर दिखाई नहीं दे रहा। ग्रामीणों का कहना है कि कागज़ों में विकास हो गया, पर गांव आज भी बदहाल है। प्रधान और सचिव पर बिना काम कराए पैसा निकालने का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से साफ कहा — एक बार गांव की ठीक से जांच करा लीजिए। दो साल पहले बना कूड़ाघर भी गिर चुका है, अब तक दोबारा नहीं बन पाया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी पैसा आखिर जा कहां रहा है? गांव वाले सवाल कर रहे हैं कि “सबका साथ, सबका विकास” यहां क्यों नहीं दिख रहा? लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस मामले में सख्त कदम उठाते हैं।
    1
    गोण्डा जनपद के पूरे तेंदुआ गांव में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आ रहा है।
गांव में बिल-वाउचर का ढेर लगा है, लेकिन काम ज़मीन पर दिखाई नहीं दे रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि कागज़ों में विकास हो गया, पर गांव आज भी बदहाल है।
प्रधान और सचिव पर बिना काम कराए पैसा निकालने का आरोप लगाया जा रहा है।
लोगों ने प्रशासन से साफ कहा — एक बार गांव की ठीक से जांच करा लीजिए।
दो साल पहले बना कूड़ाघर भी गिर चुका है, अब तक दोबारा नहीं बन पाया।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी पैसा आखिर जा कहां रहा है?
गांव वाले सवाल कर रहे हैं कि “सबका साथ, सबका विकास” यहां क्यों नहीं दिख रहा?
लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस मामले में सख्त कदम उठाते हैं।
    user_Hansraj Sharma Journalist
    Hansraj Sharma Journalist
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • #gonda #dhanepur #dogbyte गोंडा के धानेपुर में कुत्तों ने ली बच्ची की जान 5 साल की मासूम को 2 कुत्तों ने नोच कर मार डाला बच्ची को कुत्ते ने काट कर कई जगहों से किया जख्मी गांव के एक लड़के ने जैसे-जैसे बच्ची को कुत्तों से बचाया सूचना पर घर वाले बच्ची को लेकर पहुंचे अस्पताल CHC से रेफर होकर जा रहे थे गोंडा रास्ते में हुई मौत धानेपुर थाना क्षेत्र के माधवगंज का मामला
    1
    #gonda #dhanepur #dogbyte 
गोंडा के धानेपुर में कुत्तों ने ली बच्ची की जान
5 साल की मासूम को 2 कुत्तों ने नोच कर मार डाला
बच्ची को कुत्ते ने काट कर कई जगहों से किया जख्मी
गांव के एक लड़के ने जैसे-जैसे बच्ची को कुत्तों से बचाया
सूचना पर घर वाले बच्ची को लेकर पहुंचे अस्पताल
CHC से रेफर होकर जा रहे थे गोंडा रास्ते में हुई मौत
धानेपुर थाना क्षेत्र के माधवगंज का मामला
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी, अब संजय सेतु नहीं होगा बंद
    1
    बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी, अब संजय सेतु नहीं होगा बंद
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Fakhre Alam Alam
    1
    Post by Fakhre Alam Alam
    user_Fakhre Alam Alam
    Fakhre Alam Alam
    Antique Furniture Shop Tulsipur, Balrampur•
    36 min ago
  • थाना को0 भिनगा की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्राड से संबंधित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना को0 भिनगा राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम प्रभारी मनोज कुमार यादव व टीम द्वारा मु0अ0सं0 064/2026 धारा 318(4) ,61(2)(a),352,351(3) BNS तथा बढोत्तरी धारा 317(2) BNS व 66(D) IT Act से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण *1. गोलू उर्फ तेज प्रकाश पुत्र पंकज निवासी सुजानडीहया थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती *2.* रामजस पुत्र सतगुरु प्रसाद निवासी मनका चौक थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती *3.* ननके उर्फ रमेश शर्मा पुत्र बच्चाराम निवासी टेपरा थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती को भिनगा रेंजरी के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
    1
    थाना को0 भिनगा की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्राड से संबंधित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना को0 भिनगा  राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम प्रभारी मनोज कुमार यादव व टीम द्वारा मु0अ0सं0 064/2026 धारा 318(4) ,61(2)(a),352,351(3) BNS तथा बढोत्तरी धारा 317(2) BNS व 66(D) IT Act से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण *1. गोलू उर्फ तेज प्रकाश पुत्र पंकज निवासी सुजानडीहया थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती *2.* रामजस पुत्र सतगुरु प्रसाद निवासी मनका चौक थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती *3.* ननके उर्फ रमेश शर्मा पुत्र बच्चाराम निवासी टेपरा थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती को भिनगा रेंजरी के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by मानसिकता न्यूज़ राष्ट्रीय हिंद
    1
    Post by मानसिकता न्यूज़ राष्ट्रीय हिंद
    user_मानसिकता न्यूज़ राष्ट्रीय हिंद
    मानसिकता न्यूज़ राष्ट्रीय हिंद
    Local News Reporter तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लगातार कई दिनों से आधा दर्जन से अधिक लड़कियां जनपद बहराइच तथा श्रावस्ती में सड़क पर लोगों से अवैध वसूली कर रही थी जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा था आज बहराइच की दरगाह शरीफ पुलिस में इन लड़कियों को वसूली करते हुए पकड़ा
    1
    लगातार कई दिनों से आधा दर्जन से अधिक लड़कियां जनपद बहराइच तथा श्रावस्ती में सड़क पर लोगों से अवैध वसूली कर रही थी जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा था आज बहराइच की दरगाह शरीफ पुलिस में इन लड़कियों को वसूली करते हुए पकड़ा
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    20 hrs ago
  • बलरामपुर में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट का वीडियो वायरल; 9 नामजद समेत 3 अज्ञात पर केस बलरामपुर जनपद के खम्हौवा (विशुनापुर) गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल हुए तीन वीडियो—38 सेकंड, 16 सेकंड और 32 सेकंड—में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब सुबह करीब 10 बजे बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने परिवारों को आमने-सामने ला दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक बच्चे पर भी डंडे से वार किए जाने का दृश्य सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्राम खम्हौवा निवासी दारा पुत्र सफीउल्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के बदरुद्दीन पुत्र स्व. अहदू, भोला पुत्र स्व. अहदू, अनीश, ढोलू, डोडरी, गोर्रा पुत्रगण बदरुद्दीन, मजैन पत्नी शाबीर, डब्लू पुत्र भोला और मुर्गा पुत्र भोला सहित तीन अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद में परिवार के सदस्य भी शामिल हो गए, जिससे सामान्य कहासुनी मारपीट में बदल गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर 9 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-सी बात पर हिंसा का इतना बड़ा रूप लेना चिंता का विषय है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
    1
    बलरामपुर में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट का वीडियो वायरल; 9 नामजद समेत 3 अज्ञात पर केस
बलरामपुर जनपद के खम्हौवा (विशुनापुर) गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल हुए तीन वीडियो—38 सेकंड, 16 सेकंड और 32 सेकंड—में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब सुबह करीब 10 बजे बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने परिवारों को आमने-सामने ला दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक बच्चे पर भी डंडे से वार किए जाने का दृश्य सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
ग्राम खम्हौवा निवासी दारा पुत्र सफीउल्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के बदरुद्दीन पुत्र स्व. अहदू, भोला पुत्र स्व. अहदू, अनीश, ढोलू, डोडरी, गोर्रा पुत्रगण बदरुद्दीन, मजैन पत्नी शाबीर, डब्लू पुत्र भोला और मुर्गा पुत्र भोला सहित तीन अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया।
घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद में परिवार के सदस्य भी शामिल हो गए, जिससे सामान्य कहासुनी मारपीट में बदल गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर 9 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-सी बात पर हिंसा का इतना बड़ा रूप लेना चिंता का विषय है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
    user_Hansraj Sharma Journalist
    Hansraj Sharma Journalist
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.