प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने सिविल अस्पताल में किया फल व दूध वितरण प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने सिविल अस्पताल में किया फल व दूध वितरण पंचकूला। राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा संकल्प अभियान – जनसेवा ही देशसेवा” के अंतर्गत सिविल अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला में सेवा गतिविधि आयोजित की। इस दौरान सांसद रेखा शर्मा ने अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए फल, दूध तथा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान के दौरान अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी गई।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने सिविल अस्पताल में किया फल व दूध वितरण प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने सिविल अस्पताल में किया फल व दूध वितरण पंचकूला। राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा संकल्प अभियान – जनसेवा ही देशसेवा” के अंतर्गत सिविल अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला में सेवा गतिविधि आयोजित की। इस दौरान सांसद रेखा शर्मा ने अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए फल, दूध तथा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान के दौरान अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी गई।
- रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों से की आत्मीय भेंट, पाठ्य एवं खाद्य सामग्री वितरित रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों से की आत्मीय भेंट, पाठ्य एवं खाद्य सामग्री वितरित पंचकूला। राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने आज पंचकूला सेक्टर-16 स्थित हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों से आत्मीय भेंट की और उनके साथ समय बिताया। श्रीमती रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा, प्रोत्साहन और जरूरतों का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के प्रयास विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण1
- पंचकूला ट्रैफिक पुलिसकर्मी बृजेश ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गुम हुआ मोबाइल असली मालिक को लौटाया पंचकूला ट्रैफिक पुलिसकर्मी बृजेश ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गुम हुआ मोबाइल असली मालिक को लौटाया1
- एजीआईएफ लोन पर लाखों की सब्सिडी का झांसा, सेना कर्मी से 10 लाख की ठगी—पंचकूला पुलिस ने आरोपी दबोचा एजीआईएफ लोन पर लाखों रुपये की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना के जवान से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी सागर गुलेरिया के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को सेना कर्मी और एजीआईएफ में क्लर्क बताकर जवान को 10 लाख के लोन पर 7 लाख और 20 लाख के लोन पर 15 लाख रुपये की सब्सिडी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद आधार, पैन, कैंटीन कार्ड, वेतन पर्ची और ओटीपी हासिल कर आरोपी ने जवान के खाते से करीब 10 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए।1
- अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा पंचकूला ब्रेकिंग पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में अकाली दल "वारिस पंजाब दे" सीनियर लीडरशिप की प्रेस बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूद सदस्यों सहित हरियाणा से संबंधित कई अन्य सम्मानित पाठक एवं राजनीतिक हस्तियों को पार्टी में शामिल करवाया अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा और हरियाणा में रह रहे सिखों की अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करना और युवाओं को नशे से बचाना संगठन का मुख्य एजेंडा है। इसी मुद्दे को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अलग-अलग वर्गों के लोगों को शामिल कर एक विजन तैयार किया जाएगा। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मनप्रीत अय्याली का बयान एकतरफा फैसला होगा और वह ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि ‘अकाली दल पुनरुद्धार’ को लेकर बातचीत लगातार जारी है। अमृतपाल सिंह को असम की जेल में रखने को लेकर भी तरसेम सिंह ने सवाल उठाए। सुखबीर बादल के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बौखलाहट और डर की वजह से ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई घटना के लिए भी सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उनसे नाराज हैं और अकाली दल बादल भाजपा के सामने झुकने की कोशिश कर रहा है। तरसेम सिंह ने एसजीपीसी के प्रबंधन को लेकर भी सुखबीर बादल पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है।1
- पिंजोर नालागढ़ रोड पर मॉडल टाउन कॉलोनी के पास कर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में दोनों बहन क्षतिग्रस्त वाहन चालक बाल बाल बचे पिंजोर नालागढ़ रोड पर मॉडल टाउन कॉलोनी के पास कर और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वहां आगे से क्षतिग्रस्त हो गए जो की बाइक काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई थी लेकिन इस हद से के बाद दोनों वाहन चालक बाल बाल बच गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कर क्षतिग्रस्त को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की टक्कर कितनी जबरदस्ती पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी मामले की जांच जारी है1
- पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस पर सांसद रेखा शर्मा ने झाड़ू लगाकर चलाया सफाई अभियान पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस के तहत चला सफाई अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज पंचकूला में सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद रेखा शर्मा, पार्षद परमजीत कौर, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया सहित कई पार्षदों और भाजपा नेताओं ने पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के तहत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल और अमरटेक्स चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद रेखा शर्मा ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान सहित सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश और लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देश और जनता के लिए काम कर रहे हैं और उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है1
- लुधियाना में ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने का आप विधायक पर आरोप लुधियाना साउथ से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना पर सोमवार दोपहर एक ट्रक ड्राइवर को सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. #Ludhiana1
- पंजाब भवन में मंत्री सौंध की प्रेस वार्ताः 12,585 बसों से श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन, मेडिकल टीम भी साथ पंजाब भवन में मंत्री सौंध की प्रेस वार्ताः 12,585 बसों से श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन, मेडिकल टीम भी साथ1