logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर वंदेमातरम अपमान विवाद कांग्रेस के दोनों महिला पार्षदों पर केस दर्ज इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का अनादर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच के बाद एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षदों, रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कदम भाजपा पार्षदों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर उठाया है। एमजी रोड थाना पुलिस ने बीते सोमवार और मंगलवार को दोनों आरोपी पार्षदों को पूछताछ के लिए तलब किया था। थाने में दोनों से घंटों तक सघन पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196/1 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ना) के तहत दोनों पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

3 hrs ago
user_Ck_news
Ck_news
Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

इंदौर वंदेमातरम अपमान विवाद कांग्रेस के दोनों महिला पार्षदों पर केस दर्ज इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का अनादर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच के बाद एमजी रोड पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षदों, रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कदम भाजपा पार्षदों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर उठाया है। एमजी रोड थाना पुलिस ने बीते सोमवार और मंगलवार को दोनों आरोपी पार्षदों को पूछताछ के लिए तलब किया था। थाने में दोनों से घंटों तक सघन पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196/1 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ना) के तहत दोनों पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ramkrishna sheliya
    1
    Post by Ramkrishna sheliya
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर में पूजन सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग कई दुकानें थी आसपास परदेशीपुरा स्थित पाटनीपुरा चौराहे पर है दुकान धीरेन्द्र अग्रवाल की विनायक पूजन सामग्री की दुकान है दुकान में से धुआं उठता देख राहगीर ने पुलिस को बुलाया दुकान में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान एंकर इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में बंद दुकान में लगी आग धुआं उठता देख राहगीर द्वारा चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई जिसके बाद फायर विभाग द्वारा शटर तोड़ कर आग पर काबू पाया है। आग में पूजन सामग्री जल के खाक हो गई । वियो इंदौर में आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही है और इसी के तहत बीती रात को परदेशीपुरा स्थित पाटनीपुरा चौराहे पर धीरेंद्र अग्रवाल की विनायक पूजन सामग्री को दुकान में अचानक से आग लग गई बताया जा रहा दुकान बंद कर घर चले गए थे जिसके बाद रात में उनको सूचन मिली तो वह लौटे तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था बताया उसे लगी हुई अन्य दुकानों का समान भी खाली कराया गया नहीं तो एक बड़ी आग फैलाने की संभवाना बनी हुई थी साथ फायर विभाग ने मौके पर पहुंच कर शटर तोड़ के आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दुकान का सारा समान जल कर खाक हो गया था। बाइट सीबी सिंह, एमआईजी थाना प्रभारी इंदौर
    1
    इंदौर में पूजन सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग कई दुकानें थी आसपास
परदेशीपुरा स्थित पाटनीपुरा चौराहे पर है दुकान
धीरेन्द्र अग्रवाल की विनायक पूजन सामग्री की दुकान है
दुकान में से धुआं उठता देख राहगीर ने पुलिस को बुलाया
दुकान में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान
एंकर इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में बंद दुकान में लगी आग धुआं उठता देख राहगीर द्वारा चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई जिसके बाद फायर विभाग द्वारा शटर तोड़ कर आग पर काबू पाया है। आग में पूजन सामग्री जल के खाक हो गई ।
वियो इंदौर में आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही है और इसी के तहत बीती रात को परदेशीपुरा स्थित पाटनीपुरा चौराहे पर धीरेंद्र अग्रवाल की विनायक पूजन सामग्री को दुकान में अचानक से आग लग गई बताया जा रहा दुकान बंद कर घर चले गए थे जिसके बाद रात में उनको सूचन मिली तो वह लौटे तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था बताया उसे लगी हुई अन्य दुकानों का समान भी खाली कराया गया नहीं तो एक बड़ी आग फैलाने की संभवाना बनी हुई थी साथ फायर विभाग ने मौके पर पहुंच कर शटर तोड़ के आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दुकान का सारा समान जल कर खाक हो गया था।
बाइट सीबी सिंह, एमआईजी थाना प्रभारी इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त इंदौर 14 अप्रैल 2026 इंदौर जिले में मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी श्री कमलेश सोलंकी द्वारा वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है। उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडीईओ श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री जहांगीर खान तथा उप निरीक्षक श्री त्रियांबिका शर्मा, श्री आशीष जैन एवं श्री बी.डी. अहिरवार का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    1
    जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त
इंदौर 14 अप्रैल 2026
इंदौर जिले में मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त की गई। 
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी श्री कमलेश सोलंकी द्वारा वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास से अवैध मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 62 पेटी देशी मदिरा (558 बल्क लीटर), 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट (315 बल्क लीटर) तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर (48 लीटर) जप्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा, कुल 921 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। उक्त आरोपी पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग की टीम, जिसमें एडीईओ श्री धर्मेंद्र जोशी, श्री जहांगीर खान तथा उप निरीक्षक श्री त्रियांबिका शर्मा, श्री आशीष जैन एवं श्री बी.डी. अहिरवार का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *मजदूरी करते समय मजदूर की हृदयघात से मौत* मैहर। अमरपाटन क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाले एक श्रमिक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, देवरी जगदीशपुर निवासी बैजनाथ लोनी रोज़ की तरह मजदूरी कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई ,परिजनों और साथियों द्वारा उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया ,अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयघात (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है,घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    1
    *मजदूरी करते समय मजदूर की हृदयघात से मौत*
मैहर। अमरपाटन क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाले एक श्रमिक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, देवरी जगदीशपुर निवासी बैजनाथ लोनी रोज़ की तरह मजदूरी कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई ,परिजनों और साथियों द्वारा उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया ,अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयघात (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है,घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बचपन से बनेगा मजबूत आधार! अक्षय कांति बम ने लॉन्च की 'संविधान कॉमिक्स'।" बचपन से ही बनेगा देश का जिम्मेदार नागरिक! 🇮🇳 इंदौर के लॉ कॉलेज चेयरमैन अक्षय कांति बम ने बच्चों के लिए एक बेहद खास और कलरफुल 'कॉन्स्टिट्यूशन कॉमिक्स' तैयार की है। अब बच्चे खेल-खेल में संविधान की बारीकियां सीखेंगे। इस सराहनीय पहल पर आपकी क्या राय है? #Indore #AkshayKantiBam #Constitution #EducationReform #Samvidhan IndoreDiaries NewInitiative ChildEducation PradeshExpress LawForKids
    1
    बचपन से बनेगा मजबूत आधार! अक्षय कांति बम ने लॉन्च की 'संविधान कॉमिक्स'।"
बचपन से ही बनेगा देश का जिम्मेदार नागरिक! 🇮🇳 इंदौर के लॉ कॉलेज चेयरमैन अक्षय कांति बम ने बच्चों के लिए एक बेहद खास और कलरफुल 'कॉन्स्टिट्यूशन कॉमिक्स' तैयार की है। अब बच्चे खेल-खेल में संविधान की बारीकियां सीखेंगे। इस सराहनीय पहल पर आपकी क्या राय है?
#Indore #AkshayKantiBam #Constitution #EducationReform #Samvidhan IndoreDiaries NewInitiative ChildEducation PradeshExpress LawForKids
    user_Tikhi baat
    Tikhi baat
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला मैहर तहसील रामनगर में विधि मैरिज गार्डन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती तथा भारी मात्रा में लोगों की रही मौजूद की शिक्षा रोजगार नशा मुक्ति एवं संविधान के विषय में किया गया चर्चा पर चर्चा तथा डीजे के साथ निकाली गई रैली इसके मुख्य अतिथि डॉक्टर डीपी सागर जी अध्यक्षता कर रहे हैं रवि रावत जी मंच का संचालन कर रहे राम सिया साकेत जी तथा विशिष्ट अतिथि आर डी वर्मा जी छोटू कॉल जी रामकृष्ण कॉल जी डॉ रामखेलावन साकेत जी रामकिशोर साकेत जी कुशाल सिंह श्याम जी तथा आयोजन संजू साकेत जी आदि तथा भारी मात्रा में दूध दराज से आए लोग उपस्थित रहे संवाददाता डॉ संजय धुर्वे
    1
    दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला मैहर तहसील रामनगर में विधि मैरिज गार्डन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती तथा भारी मात्रा में लोगों की रही मौजूद की शिक्षा रोजगार नशा मुक्ति एवं संविधान के विषय में किया गया चर्चा पर चर्चा तथा डीजे के साथ निकाली गई रैली इसके मुख्य अतिथि डॉक्टर डीपी सागर जी अध्यक्षता कर रहे हैं रवि रावत जी मंच का संचालन कर रहे राम सिया साकेत जी तथा विशिष्ट अतिथि आर डी वर्मा जी छोटू कॉल जी रामकृष्ण कॉल जी डॉ रामखेलावन साकेत जी रामकिशोर साकेत जी कुशाल सिंह श्याम जी तथा आयोजन संजू साकेत जी आदि तथा भारी मात्रा में दूध दराज से आए लोग उपस्थित रहे संवाददाता डॉ संजय धुर्वे
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Ck_news
    1
    Post by Ck_news
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदौर में जिला बदर तस्कर के घर 101 पेटी अवैध शराब बरामद पुलिस की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल एंकर इंदौर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर के ठिकाने पर छापा मारा है… जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है… आरोपी पहले भी जिला बदर रह चुका है… सांवेर क्षेत्र के ग्राम बड़ोदिया खान में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्कर महेश उर्फ एनडी के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 101 पेटी अवैध मदिरा जब्त की, जिसमें 558 लीटर देशी शराब, 315 लीटर विदेशी स्प्रिट और 48 लीटर बीयर शामिल है। कुल मिलाकर 921 बल्क लीटर शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेश उर्फ एनडी पहले भी जिला बदर की कार्रवाई झेल चुका है, इसके बावजूद वह अवैध कारोबार में सक्रिय था। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में की गई, जिसमें एडीईओ धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान और उप निरीक्षक त्रियांबिका शर्मा की टीम शामिल रही। बाइट : शैलेश चतुर्वेदी, आबकारी अधिकारी
    1
    इंदौर में जिला बदर तस्कर के घर 101 पेटी अवैध शराब बरामद पुलिस की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
एंकर इंदौर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर के ठिकाने पर छापा मारा है… जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है… आरोपी पहले भी जिला बदर रह चुका है… सांवेर क्षेत्र के ग्राम बड़ोदिया खान में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्कर महेश उर्फ एनडी के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 101 पेटी अवैध मदिरा जब्त की, जिसमें 558 लीटर देशी शराब, 315 लीटर विदेशी स्प्रिट और 48 लीटर बीयर शामिल है। कुल मिलाकर 921 बल्क लीटर शराब बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी महेश उर्फ एनडी पहले भी जिला बदर की कार्रवाई झेल चुका है, इसके बावजूद वह अवैध कारोबार में सक्रिय था।
यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में की गई, जिसमें एडीईओ धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान और उप निरीक्षक त्रियांबिका शर्मा की टीम शामिल रही।
बाइट : शैलेश चतुर्वेदी, आबकारी अधिकारी
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शहरी क्षेत्र में जनगणना के प्राथमिक चरण में मकानों की गणना के लिए 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगरीय क्षेत्र जनगणना अधिकारी और नगर निगम के अपर आयुक्त श्री नरेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त को मुख्य जनगणना अधिकारी बनाया गया है। शहरी क्षेत्र में 3861 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। हर एक ब्लॉक में स्थित मकान की गणना 3861 प्रगणकों द्वारा की जाएगी। जिसके लिए 743 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि बिना किसी कारण जनगणना ड्यूटी आदेश की अवहेलना करने पर कर्मचारी के खिलाफ धारा 9 और धारा 41 के तहत निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक झोन के झोनल अधिकारी को इस कार्य का प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक झोन में 10% कर्मचारी रिजर्व रखे जाएंगे।
    1
    शहरी क्षेत्र में जनगणना के प्राथमिक चरण में मकानों की गणना के लिए 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगरीय क्षेत्र जनगणना अधिकारी और नगर निगम के अपर आयुक्त श्री नरेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त को मुख्य जनगणना अधिकारी बनाया गया है। शहरी क्षेत्र में 3861 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। हर एक ब्लॉक में स्थित मकान की गणना 3861 प्रगणकों द्वारा की जाएगी। जिसके लिए 743 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि बिना किसी कारण जनगणना ड्यूटी आदेश की अवहेलना करने पर कर्मचारी के खिलाफ धारा 9 और धारा 41 के तहत निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक झोन के झोनल अधिकारी को इस कार्य का प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक  झोन में 10% कर्मचारी रिजर्व रखे जाएंगे।
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.