Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramakant
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- VIP मूवमेंट और जाम के बीच दम तोड़ती इंसानियत! 2 घंटे ट्रैफिक में फंसा पिता, बीमार बेटी की मौत VIP मूवमेंट और जाम के बीच दम तोड़ती इंसानियत! 2 घंटे ट्रैफिक में फंसा पिता, बीमार बेटी की मौत अलीगढ़। शहर में VIP मूवमेंट और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के बीच एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक पिता अपनी गंभीर रूप से बीमार बेटी को इलाज के लिए लेकर जा रहा था, लेकिन करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण समय पर उपचार नहीं मिल सका और बच्ची की जान चली गई। घटना ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर VIP मूवमेंट के दौरान आम लोगों और मरीजों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था क्यों नहीं की जाती? आपात स्थिति में एम्बुलेंस और मरीजों के लिए रास्ता तत्काल खाली कराने की प्रभावी व्यवस्था क्यों नहीं है? एक मासूम की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर समय पर अस्पताल पहुंचना संभव होता, तो क्या उसकी जान बचाई जा सकती थी? यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि आपातकालीन ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। प्रशासन को चाहिए कि VIP मूवमेंट के दौरान विशेष रूप से अस्पताल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध मार्ग सुनिश्चित करने की ठोस व्यवस्था करे। यह मामला जांच का विषय है कि वास्तव में जाम कितना लंबा था, बच्ची की चिकित्सकीय स्थिति क्या थी और क्या ट्रैफिक अव्यवस्था ने इलाज में देरी की। जनता के सवाल Emergency में मरीजों को प्राथमिकता वाला रास्ता क्यों नहीं मिलता? VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं होती? एम्बुलेंस और गंभीर मरीजों के लिए तत्काल कॉरिडोर क्यों नहीं बनाया जाता? ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाएगा? एक जान गई, लेकिन सवाल हजार खड़े हो गए—क्या हमारी सड़क व्यवस्था VIP के लिए है या आम इंसान की जिंदगी बचाने के लिए भी? #AligarhNews #TrafficManagement #EmergencyServices #RoadSafety #PublicAwareness1
- Post by MAKKI TV1
- आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।* आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।*1
- कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव वार्ड नंबर 12 नेशनल हाईवे अथॉरिटी फ्लाईओवर के नीचे राम गली में छोटे बच्चों के द्वारा जन्माष्टमी के पर्व पर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव नेशनल हाईवे अथॉरिटी पुल के नीचे रुमा रोड राम गली वार्ड नंबर 12 के पास छोटे बच्चों के द्वारा जन्माष्टमी के पर्व पर एक छोटा सा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा कि कल दिनांक 5 सितंबर दिन शनिवार आपके कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव नेशनल हाईवे अथॉरिटी फ्लावर के नीचे रुमा रानू गुप्ता जी के द्वारा छोटे बच्चों का मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम जन्माष्टमी के पर्व पर मनाया जा रहा है क्षेत्रवासी और स्थानीय लोगों के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग लिया गया कानपुर से भारत सूत्र के संवाददाता पत्रकार ओमवीर जी के द्वारा वीडियो बनाया गया वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र के द्वारा वीडियो प्रस्तुत किया जा रहा है आईए देखते हैं इसकी एक छोटी सी झलक आप सभी से निवेदन है कि हमारे वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ को ज्यादा ज्यादा सब्सक्राइब करें और खोया पाया किसी भी तरह के समाचार के लिए संपर्क करें1
- ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीसा खान पर बर्बरतापूर्ण हमले के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश और चेतावनी। नई दिल्लीः 'नेशनल मीडिया प्रेस क्लब' दिल्ली के साकेत थाने में डिजिटल न्यूज नेटवर्क '4PM' की दो निर्भीक महिला पत्रकारों, शाहीन खान और नफीसा खान के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता, मारपीट और अमर्यादित व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खाकी वर्दी द्वारा किया गया यह हमला बेहद शर्मनाक, अमानवीय घटना का विवरण और पुख्ता साक्ष्यः बीते दिनों साकेत में एक वीवीआईपी कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों महिला पत्रकारों को जबरन हिरासत में लिया। पत्रकारों का आरोप है कि साकेत थाने के एक बंद कमरे में ले जाकर, महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में, पुलिसकर्मियों ने पहले उनके आई-कार्ड देखे और उनका नाम पूछकर उनके खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक व सांप्रदायिक टिप्पणियां कीं। इसके बाद दोनों महिला पत्रकारों को लाठियों से बेरहमी से पीट अगर दोषी पुलिस कर्मियों क्लब कार्रवाई नहीं होती आंदोलन आगे भी जारी रहेगा पत्रकारों के सम्मान में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब मैदान। पत्रकारिता एकता जिंदाबाद ।2
- मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग मलबे में दबे कानपुर ब्रेकिंग मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग मलबे में दबे स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे हुए लोगों को निकालना किया शुरू साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव की घटना4
- उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर धूं-धूं कर जली कार-ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर धूं-धूं कर जली कार-ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान1
- गीता पर नाश्ता रखने का वीडियो वायरल, धार्मिक आस्था को लेकर उठे गंभीर सवाल गीता पर नाश्ता रखने का वीडियो वायरल, धार्मिक आस्था को लेकर उठे गंभीर सवाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगवद्गीता की प्रतियों के ऊपर नाश्ते की प्लेट रखी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आस्था और पवित्र ग्रंथों के सम्मान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि जिस भगवद्गीता को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र ग्रंथ माना जाता है, उसके ऊपर खाद्य सामग्री रखना धार्मिक भावनाओं के प्रति असम्मानजनक है। वीडियो के साथ यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि क्या कानून-व्यवस्था और धार्मिक परंपराओं के अलग-अलग मानदंड तय किए जा सकते हैं? हालांकि, वीडियो की जगह, समय और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान सहित अन्य तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज है। लोगों की मांग है कि वीडियो की वास्तविकता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर तथ्य सामने लाए जाएं, ताकि सच्चाई स्पष्ट हो सके और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बरती जाए। वायरल वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।1
- पुलिस में 20 साल नौकरी करके स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेकर जा रहे हवलदार को बहुत देर तक समझाने के बाद SP साहब ने पूछा, "सब कुछ तो मिल रहा है नौकरी में, तो फिर नौकरी छोड़कर क्यों जा रहे हो" इस पर हवलदार ने सुंदर सा मार्मिक और दिल को लगने वाला जबाव दिया "सर" जो आपने अपने सामने कुर्सियां खाली रहते हुए भी, मुझे 2 घण्टे सावधान में खड़ा करके समझाया है, बस इसलिए नौकरी छोड़कर जा रहा हूँ।2