Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिया सारण महाराज लापता जो बलराम शरण के शिष्य थे चंगुआ धाम टेकरी से हुए लापता
Shishupal Baghel
सिया सारण महाराज लापता जो बलराम शरण के शिष्य थे चंगुआ धाम टेकरी से हुए लापता
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- seondha से रतनगढ़ माता को जाने वाला मार्ग बहुत ही खराब है जो इस पर सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है माता को जाने वाले भक्त बहुत परेशान हो रहे हैं कृपया कृपया करके मुख्यमंत्री जी इसमें सड़क गिरवी जाए1
- *पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम दतिया में जिले के विभिन्न थानों के लंबित अपराध एवं शिकायतों की समीक्षा की* *पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम दतिया में जिले के विभिन्न थानों के लंबित अपराध एवं शिकायतों की समीक्षा की* दिनांक 19/09/2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में थाना कोतवाली, इन्दरगढ़, सेवढ़ा, थरेट, लांच, अतरेटा एवं भागुआपुरा के लंबित अपराधों, लंबे समय से लंबित शिकायतों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों की स्थिति का प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा लंबित प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए, अवैध संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी और प्रभावी कार्यवाही के लिए सख्त निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन, एसडीओपी सेवढ़ा दिव्या राजावत सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मां रतनगढ़ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की समीक्षा बैठक कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दैनिक पुष्पांजलि टुडे दतिया सेवढ़ा। माँ रतनगढ़ मंदिर पर आगामी नवरात्रि एवं दीपावली के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।इसी क्रम में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल एवं सेवढ़ा एसडीएम श्री अशोक अवस्थी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं को लेकर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रमुख स्थानों पर निगरानी तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा हर आवश्यक कदम उठाया जाए।वहीं सेवढ़ा एसडीएम श्री अशोक अवस्थी ने स्थानीय स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि नवरात्रि एवं दीपावली के दौरान माँ रतनगढ़ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।प्रशासन द्वारा मेले की तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। आगामी दिनों में संबंधित विभागों द्वारा स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी है। प्रशासन का उद्देश्य है कि माँ रतनगढ़ मंदिर मेले के दौरान सुरक्षा, सुगम यातायात, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।1
- bhai garib ensan ki majburi kisi dekhai ni deti video dekhye pura 🙏😔2
- *सनातन धर्म और साधु-संतों पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : पण्डोखर सरकार* *दामोदर यादव को दिव्य दरबार से लगाई कड़ी फटकार, मर्यादित भाषा की दी नसीहत* पण्डोखर धाम। पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज ने अपने दिव्य दरबार के दौरान दामोदर यादव द्वारा सनातन धर्म तथा साधु-संतों को लेकर की जा रही कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वैचारिक मतभेद और असहमति अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी धर्म, परंपरा अथवा साधु-संतों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। पण्डोखर धाम के संस्थापक व ट्रस्टी मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बतलाया कि दिव्य दरबार के लाइव प्रसारण के दौरान श्री गुरुशरण जी महाराज ने दामोदर यादव का उल्लेख करते हुए उनके कथित बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें अपनी भाषा एवं आचरण में मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि सनातन धर्म सहिष्णुता, संस्कार और सद्भाव की शिक्षा देता है। इसका अर्थ यह नहीं कि सनातन परंपरा तथा साधु-संतों के विरुद्ध लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाए और समाज मौन रहे। उन्होंने कहा कि आलोचना और वैचारिक विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हो सकते हैं, किंतु विरोध की भी एक मर्यादा होती है। उन्होंने अपने संबोधन में सनातन परंपरा की विशालता का उल्लेख करते हुए कहा कि संत समाज ने सदैव लोककल्याण, धर्म, संस्कृति और मानवता के लिए कार्य किया है। किसी व्यक्ति विशेष अथवा किसी संत से मतभेद होने के आधार पर संपूर्ण संत समाज अथवा सनातन परंपरा के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करना उचित नहीं माना जा सकता। श्री गुरुशरण जी महाराज ने दामोदर यादव को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में बोलते समय शब्दों की मर्यादा और उसके सामाजिक प्रभाव का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अपने अंदाज में कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में सनातन धर्म एवं साधु-संतों के संबंध में संयमित और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करने की बात कही। पण्डोखर सरकार का यह वक्तव्य दिव्य दरबार के लाइव प्रसारण के दौरान सामने आया। उनके इस बयान के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भी इसकी चर्चा रही। उल्लेखनीय है कि दामोदर यादव को लेकर समाचार में वर्णित टिप्पणियां एवं आरोप पण्डोखर सरकार के सार्वजनिक वक्तव्य के संदर्भ में हैं। *भवदीय - मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)* पण्डोखर1
- अकोड़ा में सड़क दुर्घटना। बुजुर्ग महिला की दुर्घटना में अकोड़ा में सड़क दुर्घटना। बुजुर्ग महिला की दुर्घटना में1
- आज डबरा विकास संघर्ष समिति के मंच से श्री श्री १००८ हरदौल महाराज के महन्त श्री रमन बाबा जी ने जनता को सम्बोधित कर धरनार्थियों को समर्थन दिया डबरा नगर पालिका के विरूद्ध युद्ध में साथ हैँ1