Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर :📌 *इंदौर में भीषण अग्निकांड, कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे 4 गैस सिलेंडर,7 की मौत* ?????? 📌 *इंदौर में भीषण अग्निकांड, कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे 4 गैस सिलेंडर,7 की मौत*
Jitendra Patidar
इंदौर :📌 *इंदौर में भीषण अग्निकांड, कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे 4 गैस सिलेंडर,7 की मौत* ?????? 📌 *इंदौर में भीषण अग्निकांड, कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे 4 गैस सिलेंडर,7 की मौत*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: किसान की 3 बीघा गेहूं की फसल जली, समय से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड शाजापुर (उज्जैन) | शाजापुर जिले के दुपाड़ा गांव में बुधवार को एक किसान की गेहूं की फसल में आग लग गई। बिजली लाइन के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में करीब 3 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। यह घटना दुपाड़ा गांव के पास स्थित धोबी पचोर क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, दुपाड़ा निवासी किसान शहजाद खान के खेत में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।बताया जा रहा है कि किसान के खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी नीचे खड़ी सूखी फसल पर गिर गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा खेत इसकी चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद किसान और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। उन्होंने पास के कुएं और बोरवेल के पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी। हालांकि, तब तक किसान की फसल पूरी तरह जल चुकी हां, यह वही है, शब्द 220 है।1
- बिग ब्रेकिंग- शाजापुर की स्थिति तनावपूर्ण विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं उग्र प्रदर्शन एवं चक्कजाम यदि शीघ्र प्रशासन ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मांग नहीं मानी तो कालापीपल मे भी चक्काजाम किया जाएगा !! सभी कार्यकर्ता तैयार रहें दैनिक पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ अजब सिंह मीना जिला शाजापुर1
- सीहोर में जमीन विवाद को लेकर बड़ा मामला, बिना सूचना खड़ी फसल पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई पर सवाल सीहोर, 17 मार्च 2026 — जिले में जमीन विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम खाईखेड़ा, तहसील दोराहा निवासी घनश्याम सिंह ने कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बिना उचित सूचना और सुनवाई का मौका दिए उसकी खड़ी फसल पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2026 को पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा कब्जा दिलाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद 17 मार्च 2026 को खड़ी गेहूं की फसल पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की सूचना दी गई। आवेदक का आरोप है कि यह कार्रवाई विधिवत प्रक्रिया का पालन किए बिना की जा रही है। घनश्याम सिंह का कहना है कि संबंधित भूमि का बंटवारा पहले ही परिवार में हो चुका था, लेकिन बाद में उसके भाइयों द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से नाम दर्ज करवा लिया गया। इस मामले में धारा 250 के तहत प्रकरण तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है, साथ ही व्यवहार न्यायालय में भी मामला चल रहा है। आवेदक ने आरोप लगाया कि पटवारी द्वारा पैसे लेकर कार्रवाई को प्रभावित किया गया और बिना उचित नोटिस व सुनवाई का अवसर दिए ही खड़ी फसल पर कब्जा दिलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण और अवैध कार्रवाई बताया है। घनश्याम सिंह ने कलेक्टर से मांग की है कि खड़ी फसल पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और उन्हें सुनवाई का उचित अवसर दिया जाए। साथ ही संबंधित पटवारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग भी की गई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या2
- इंदौर में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक कार घर में चार लगी थी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ कार में आग लग गई देखते ही देखते पूरे मकान में आग लग गई। बताया जाता है कि मकान में 8 लोग थे जिनकी जलने से मौत हो गई है।2
- Post by Golu Lala1
- हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा कि हार्दिक बधाई शुभकामनाएं #surajpalamu #karnisena1
- सुंदरम कॉलेज में भावुक माहौल के बीच फेयरवेल समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों को मिले सफलता के मंत्र, जावर थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक हेमंत पांडे हुए शामिल, बच्चों का दिया गुरु मंत्र जावर (निप्र) सुंदरम कॉलेज जावर दीक्षांत समारोह (फेयरवेल)कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक सांस्कृतिक गायन,नृत्य, (क्यूज)प्रश्नोत्तरी प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। इस दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले, जब विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन की यादों को साझा किया। सुंदरम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डायरेक्टर मुकेश पांचाल एवं प्राचार्या हेमा मंजीता पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीक्षांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे श्री हेमंत पांडे SDOP (उप पुलिस अधीक्षक जावर) एवं श्री ओम प्रकाश जी चोरमा (तहसीलदार जावर) का भावभीना स्वागत सुंदरम की छात्राओं द्वारा तिलक लगा श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया वही संस्था की ओर से डायरेक्टर मुकेश पांचाल प्राचार्य श्रीमती हेमा मंजीत व स्टॉप सहित अतिथि द्व्य को स्वामी विवेकानंद की स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं श्रीफल , पुष्प देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पल सभी के लिए अत्यंत भावुक है और यह केवल विदाई नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, साहस और सकारात्मक सोच के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्य करने का संकल्प लें, तो उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करें, अन्यथा उसकी शुरुआत ही न करें। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। तहसीलदार ओम प्रकाश चोरमा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए डेडीकेशन और कड़ी मेहनत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने “PSC” (Planning, Study, Confidence) का महत्व समझाते हुए बताया कि सही योजना, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की जा सकती है। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल मैम हेमा मंजीता पांचाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा कुछ नया करने की सोच के साथ आगे बढ़ें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है, इसलिए हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सेकंड ईयर के छात्र-छात्राओं द्वारा थर्ड ईयर के विद्यार्थियों को स्मृति स्वरूप में पौधे भेंट किए गए, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण का संदेश प्रसारित हुआ। इसके साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने व महाविद्यालय गतिविधियों में प्रतिभागी रहे विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि हेमंत जी पांडे (SDOP)एवं तहसीलदार ओम प्रकाश चोरमा द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सूत्रधार अतुल शर्मा, नकुल पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण गोविंद ठाकुर, शीतल भावसार, भूमिका शर्मा वीरेंद्र ठाकुर एवं नारायण पाटीदार सहित अन्य स्टाफ सदस्य सहित विद्यार्थियों की उपस्थित रही। अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । अंत में कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार शिक्षक श्री सतीश मालवीय द्वारा व्यक्ति किया गया।1
- शाजापुर जेल से फरार कैदी गिरफ्तारः छत्तीसगढ़ स्थित ससुराल में छिपा था आरोपी; दल्लीराजहरा में पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा शाजापुर (उज्जैन) | शेयर शाजापुर जिला जेल से रविवार को दीवार फांदकर फरार हुए कैदी जयराम उर्फ जीवन को पुलिस ने बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से गिरफ्तार कर लिया है। मक्सी निवासी आरोपी जेल से भागने के बाद सीधे अपनी पत्नी के पास दल्लीराजहरा के भोयाटोला स्थित ससुराल में जाकर छिप गया था। मखबिर की सचना पर पलिस ने टी दबिशजेल से फरार होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस और जेल प्रशासन की टीम ने छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा में दबिश दी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी को उसके ससुराल से हिरासत में लिया गया। गुरुवार तक लाया जाएगा शाजापुर उपजेल अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी फिलहाल दल्लीराजहरा थाने की अभिरक्षा में है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे गुरुवार तक शाजापुर लाया जाएगा। यहां पहुंचने पर उससे जेल से भागने के तरीके और इस दौरान की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जेल की सुरक्षा और लापरवाही की होगी जांच कैदी के फरार होने की घटना के बाद से ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे। अब गिरफ्तारी के बाद जेल प्रशासन उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की संभावित लापरवाही और सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भी विभागीय जांच शुरू कर सकता है।1