logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांडव कालीन जखदर महादेव मंदिर आस्था का अद्भुत केंद्र, मैनपुरी। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव भांवत में स्थित पांडव कालीन जखदर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। जनपद मुख्यालय मैनपुरी से किशनी-मैनपुरी मार्ग पर लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित इस प्राचीन मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सावन, महाशिवरात्रि सहित अन्य विशेष पर्वों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ग्रामीणों और मंदिर से जुड़े बुजुर्गों के अनुसार यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इसी स्थान पर भगवान शिव की आराधना की थी। मंदिर का शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है और इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वर्ष में तीन बार इसका रंग बदलता है, जिसे श्रद्धालु भगवान शिव का चमत्कार मानते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का जीर्णोद्धार लाखा बंजारे ने कराया था। वहीं यह भी कहा जाता है कि लवणासुर ने भी यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। भगवान शिव से वरदान स्वरूप प्राप्त त्रिशूल भी इसी मंदिर में रखा था। मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ नंदी महाराज, हनुमान जी और मां दुर्गा की प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं और जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं। मंदिर में वर्ष में तीन बार भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन, रामचरितमानस पाठ, विशाल भंडारा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। धार्मिक आयोजनों के कारण मंदिर परिसर पूरे वर्ष भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहता है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु इस प्राचीन धाम में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जखदर महादेव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण प्रतीक है। सावन माह और अन्य पर्वों पर यहां उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ इस मंदिर की बढ़ती आस्था और प्रसिद्धि का प्रमाण है।

1 hr ago
user_Hariom Chauhan
Hariom Chauhan
सिटी स्टार मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
b5e73031-cfa6-4797-9383-5efcb12113bd

पांडव कालीन जखदर महादेव मंदिर आस्था का अद्भुत केंद्र, मैनपुरी। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव भांवत में स्थित पांडव कालीन जखदर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। जनपद मुख्यालय मैनपुरी से किशनी-मैनपुरी मार्ग पर लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित इस प्राचीन मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सावन, महाशिवरात्रि सहित अन्य विशेष पर्वों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ग्रामीणों और मंदिर से जुड़े बुजुर्गों के अनुसार यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इसी स्थान पर भगवान शिव की आराधना की थी। मंदिर का शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है और इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वर्ष में तीन बार इसका रंग बदलता है, जिसे श्रद्धालु भगवान शिव का चमत्कार मानते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का जीर्णोद्धार लाखा बंजारे ने कराया था। वहीं यह भी कहा जाता है कि लवणासुर ने भी यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। भगवान शिव से वरदान स्वरूप प्राप्त त्रिशूल भी इसी मंदिर में रखा था। मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ नंदी महाराज, हनुमान जी और मां दुर्गा की प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं और जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं। मंदिर में वर्ष में तीन बार भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन, रामचरितमानस पाठ, विशाल भंडारा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। धार्मिक आयोजनों के कारण मंदिर परिसर पूरे वर्ष भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहता है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु इस प्राचीन धाम में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जखदर महादेव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण प्रतीक है। सावन माह और अन्य पर्वों पर यहां उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ इस मंदिर की बढ़ती आस्था और प्रसिद्धि का प्रमाण है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी में एक बार फिर उड़द की फसल में भारी नुकसान पर भाकियू (बलराज) का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन उपशीर्षक फसल सर्वे, मुआवजा, बीमा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उड़द की फसल में हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2025 की खरीफ फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। डिजिटल सर्वे एवं फसल बीमा से संबंधित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    3
    मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी में एक बार फिर 
उड़द की फसल में भारी नुकसान पर भाकियू (बलराज) का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
उपशीर्षक
फसल सर्वे, मुआवजा, बीमा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा 
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उड़द की फसल में हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2025 की खरीफ फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। डिजिटल सर्वे एवं फसल बीमा से संबंधित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने एसपी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी। जनपद के थाना एलाऊ में दर्ज फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मामले की साइबर, डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर गहन जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि थाना एलाऊ में अपराध संख्या 61/2025 के तहत दर्ज मुकदमे में फर्जी सेना भर्ती, फर्जी मेडिकल एडमिट कार्ड, फर्जी नियुक्ति/ज्वाइनिंग लेटर तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी किए जाने के आरोप हैं। संगठन का कहना है कि मामले में केवल कुछ व्यक्तियों तक जांच सीमित न रखकर पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराई जाए। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने मांग की है कि सभी बैंक खातों के लेन-देन, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा कथित फर्जी दस्तावेजों की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और साइबर विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि कहीं इसी तरीके से अन्य युवाओं को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी तो नहीं की गई। संगठन ने ज्ञापन में यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित की जाए। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि निष्पक्ष जांच से पीड़ितों को न्याय मिलेगा और भविष्य में इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी। वाइट मनोज कुमार यादव,, मंडल अध्यक्ष आगरा भारतीय किसान यूनियन ,बलराज
    3
    फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के थाना एलाऊ में दर्ज फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मामले की साइबर, डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर गहन जांच कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि थाना एलाऊ में अपराध संख्या 61/2025 के तहत दर्ज मुकदमे में फर्जी सेना भर्ती, फर्जी मेडिकल एडमिट कार्ड, फर्जी नियुक्ति/ज्वाइनिंग लेटर तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी किए जाने के आरोप हैं। संगठन का कहना है कि मामले में केवल कुछ व्यक्तियों तक जांच सीमित न रखकर पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने मांग की है कि सभी बैंक खातों के लेन-देन, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा कथित फर्जी दस्तावेजों की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और साइबर विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि कहीं इसी तरीके से अन्य युवाओं को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी तो नहीं की गई।
संगठन ने ज्ञापन में यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित की जाए।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि निष्पक्ष जांच से पीड़ितों को न्याय मिलेगा और भविष्य में इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी।
वाइट मनोज कुमार यादव,, मंडल अध्यक्ष आगरा भारतीय किसान यूनियन ,बलराज
    user_देवेंद्र सिंह
    देवेंद्र सिंह
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने मिरहची व कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ: एटा-कासगंज रोड स्थित कांवड़ बूथों पर तैनात पुलिस बल, संचार व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। रात्रि में हादसों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कांवड़ियों और उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि अंधेरे में वे आसानी से दिखाई दे सकें। साथ ही श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे चलने, अनुशासन बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने निर्देश दिए कि कांवड़ बूथों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहे, कांवड़ मार्ग पर नियमित गश्त की जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
    4
    एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने मिरहची व कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वीओ:
एटा-कासगंज रोड स्थित कांवड़ बूथों पर तैनात पुलिस बल, संचार व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की।
रात्रि में हादसों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कांवड़ियों और उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि अंधेरे में वे आसानी से दिखाई दे सकें। साथ ही श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे चलने, अनुशासन बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने निर्देश दिए कि कांवड़ बूथों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहे, कांवड़ मार्ग पर नियमित गश्त की जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • साईबर ठगों का भंडा फूटा, पुलिस का दल कहर बनकर टूटा वाराणसी- कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस छापे में 21 युवतियां और 11 युवक पकड़े गये, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर देश-विदेश के लोगों से ठगी की जाती थी, आरोपित खुद को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी का एजेंट बताकर लोगों को झांसे में लेते थे, पुलिस ने दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू की है
    1
    साईबर ठगों का भंडा फूटा, पुलिस का दल कहर बनकर टूटा
वाराणसी- 
कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस छापे में 21 युवतियां और 11 युवक पकड़े गये, 
ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर देश-विदेश के लोगों से ठगी की जाती थी, 
आरोपित खुद को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी का एजेंट बताकर लोगों को झांसे में लेते थे, पुलिस ने दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू की है
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी मैनपुरी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी कुलदीप पुत्र विमलेश निवासी ग्राम हविलिया थाना करहल, जिला मैनपुरी से युवती की जान-पहचान उसकी बहन के गांव आने-जाने के दौरान हुई थी। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी और उसके परिवार से विवाह की बात की तो उसे टाल दिया गया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी की मां अंजना, पिता विमलेश और चाची बबली ने उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 29 जुलाई 2026 को आरोपी पक्ष ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    4
    शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार
विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी मैनपुरी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी कुलदीप पुत्र विमलेश निवासी ग्राम हविलिया थाना करहल, जिला मैनपुरी से युवती की जान-पहचान उसकी बहन के गांव आने-जाने के दौरान हुई थी। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी और उसके परिवार से विवाह की बात की तो उसे टाल दिया गया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी की मां अंजना, पिता विमलेश और चाची बबली ने उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 29 जुलाई 2026 को आरोपी पक्ष ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    user_देवेंद्र सिंह
    देवेंद्र सिंह
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमारे एटा में तो एक अखबार का संपादक प्रेस कार्ड बेचता है। मुर्गा काटने वाले को भी पत्रकार बना देता है। शैक्षिक योग्यता और पत्रकारिता से कोई सरोकार नहीं है बाद हजार या दो हजार रुपए दीजिए और उसके अखबार के संवाददाता बन जाइए? लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
    1
    हमारे एटा में तो एक अखबार का संपादक प्रेस कार्ड बेचता है। मुर्गा काटने वाले को भी पत्रकार बना देता है। शैक्षिक योग्यता और पत्रकारिता से कोई सरोकार नहीं है बाद हजार या दो हजार रुपए दीजिए और उसके अखबार के संवाददाता बन जाइए?

लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है
    2
    दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही 

दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही 
जलेसर 
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी  खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे  मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई 
घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या  पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा
पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ये किसकी कुटाई कर रही जनता कुछ लोग बोल रहे हैं कंगना है सच्चाई क्या है अभी पता नहीं Akhilesh Yadav Samajwadi Party Narendra Pal Shyam Lal Pal Juhie Singh समाजवादी पीडीए परिवार
    1
    ये किसकी कुटाई कर रही जनता कुछ लोग बोल रहे हैं कंगना है सच्चाई क्या है अभी पता नहीं
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Narendra Pal Shyam Lal Pal Juhie Singh
समाजवादी पीडीए परिवार
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.