logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल पाली (हरदोई)। सावन माह के पावन अवसर पर महाकाल डाक कांवड़िया दल द्वारा आयोजित चतुर्थ विशाल तूफानी डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। यात्रा का शुभारंभ भगवंतपुर, पाली से हुआ, जहां से शिवभक्त पांचाल घाट (फर्रुखाबाद) से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। आयोजन समिति के अनुसार, 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को शिवभक्त संकट हरण सकाहा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ शामिल हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस धार्मिक यात्रा की स्थापना स्वर्गीय अमित बाजपेयी की प्रेरणा से की गई थी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के सफल संचालन में सहयोग करने और भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनने की अपील की है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

9 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल पाली (हरदोई)। सावन माह के पावन अवसर पर महाकाल डाक कांवड़िया दल द्वारा आयोजित चतुर्थ विशाल तूफानी डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। यात्रा का शुभारंभ भगवंतपुर, पाली से हुआ, जहां से शिवभक्त पांचाल घाट (फर्रुखाबाद) से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। आयोजन समिति

के अनुसार, 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को शिवभक्त संकट हरण सकाहा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ शामिल हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस धार्मिक यात्रा की स्थापना स्वर्गीय अमित बाजपेयी की प्रेरणा से की गई थी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के सफल संचालन में सहयोग करने और भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनने की अपील की है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.