सारण में SDM के रोक के बाद भी इमामबाड़ा की जमीन पर निर्माण, अल्पसंख्यक आयोग ने DM-SP को लिखा पत्र, थाना प्रभारी गरखा पर अनुशासनहीनता का आरोप सारण में SDM के रोक के बाद भी इमामबाड़ा की जमीन पर निर्माण, अल्पसंख्यक आयोग ने DM-SP को लिखा पत्र, थाना प्रभारी गरखा पर अनुशासनहीनता का आरोप गरखा थाना अंतर्गत ग्राम+पोस्ट केवानी में स्थित वर्षों पुराने इमामबाड़ा की जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध अतिक्रमण और निर्माण का मामला अब बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग, पटना तक पहुँच गया है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, सारण को तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। यह है पूरा मामला: आवेदक मो० अशरफ, ग्राम-केवानी, थाना-गरखा के अनुसार मौजा केवानी में सर्वे खाता सं०-37, रकबा 5 धूर एवं सर्वे खाता सं०-68, रकबा 13 धूर पर वर्षों पुराना इमामबाड़ा स्थित है, जिस पर वर्षों से मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत करते आ रहे हैं। आरोप है कि इसी गाँव के निवासी शिव बचन राम, पिता-स्व० रत्न राम, राजकुमारी देवी, पति-शिव बचन राम एवं दिलीप राम, पिता-शिव बचन राम अपने अन्य सहयोगियों के साथ उक्त इमामबाड़ा की भूमि के कुछ भाग पर जबरन अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को कई बार दी गई लेकिन निर्माण पर रोक नहीं लग सका, जिससे मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है। SDM ने भी लगाई थी रोक, फिर भी नहीं माना: इस संबंध में न्यायालय अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर छपरा द्वारा पहले ही *अनादेश ज्ञापांक-1103 दिनांक-25-03-2026* द्वारा विवादित स्थल पर निर्माण कार्य को स्थगित करते हुए आने-जाने पर भी कार्रवाई के निष्पादन तक रोक लगा दी गई थी। इसके बाद बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भी अपने पत्रांक-618 दिनांक-13-04-2026 द्वारा कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिसके बाद कार्य स्थगित कर दिया गया था। आयोग का आरोप - थाना प्रभारी ने ही फिर से निर्माण शुरू करा दिया: आयोग के ताजा पत्र संचिका संख्या बि० रा० अ०आ०/परिवाद-2-07/2026...1374 दिनांक 03/09/2026 में उल्लेख है कि आवेदक मो० अशरफ द्वारा आयोग को सूचित किया गया कि दिनांक-30-08-2026 को थाना प्रभारी गरखा के सहयोग से निर्माण कार्य न केवल पुनः आरम्भ करवा दिया गया बल्कि आवेदक को ही कहा गया कि आप किसी भी स्थिति में निर्माण कार्य के स्थगन हेतु टेलिफोनिक/मौखिक सूचना नही देंगे। पत्र में आगे कहा गया है कि आयोग कार्यालय द्वारा भी जब थाना प्रभारी गरखा को टेलिफोनिक सूचना देते हुए यह जानने का प्रयास किया गया कि कार्य किस आदेश से पुनः आरम्भ करवाया गया तो उनके द्वारा कुछ भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। आयोग ने इसे चिंता का विषय बताते हुए एक पदाधिकारी की अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक माना है। साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा: आयोग ने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि "आवेदन के अवलोकन से यह भी प्रतीत होता है कि उपर्युक्त मामला काफी संवेदनशील एवं साम्प्रदायिक सद्भाव से जुड़ा है जो कभी भी हिंसक रूप ले सकता है।" अतएव आयोग के सदस्य सचिव द्वारा निर्देश दिया गया है कि इस संवेदनशील मामले में अविलम्ब त्वरित कार्रवाई करते हुए साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने निमित युक्तियुक्त कार्रवाई कर कृत कार्रवाई से आयोग को सूचित किया जाय। इस पत्र की प्रतिलिपि आवेदक मो० अशरफ, केवानी को भी सूचनार्थ भेजी गई है। अब देखना है कि अल्पसंख्यक आयोग के इस सख्त पत्र के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

- सहारा सुधा मिल्क हाउस एवं केक हाउस स्वाद ऐसा की हर कोई चाहे1
- महिला दिवस पर विशेष रूप से महिलाओं को आज का दिन समर्पित है अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी की सभी कार्यकर्ता बहनों एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में महिला नेतृत्व का बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी के आंदोलन से लेकर देश के निर्माण तक - महिलाओं ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। हमारी बहनों की अथक मेहनत, संघर्ष और प्रतिबद्धता पर हम सबको गर्व है।1
- बिहार को हर साल बाढ़ झेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। स्थायी समाधान के लिए आज से ही गंभीर और ईमानदार प्रयास शुरू करने होंगे। मुख्यमंत्री जी बिहार में बाढ़ के स्थायी समाधान की बात कर रहे हैं। यह सही दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन यह चर्चा केवल बयान और बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बिहार की इस गंभीर समस्या पर हर राजनीतिक दल को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ आना होगा। अगले साल की बाढ़ आने में अब 12 महीने भी नहीं बचे हैं। एक साल में पूरी समस्या का समाधान शायद संभव न हो, लेकिन युद्धस्तर पर ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम शुरू जरूर किया जा सकता है। बिहार की बाढ़ में सिर्फ पानी नहीं आता, हर साल हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन भी कटकर नदियों में समा जाती है। सवाल सिर्फ आज की बाढ़ का नहीं है—सवाल यह भी है कि आने वाले वर्षों में लोग रहेंगे कहाँ? शहर, एयरपोर्ट और उद्योग कहाँ विकसित होंगे? खेती के लिए जमीन कहाँ बचेगी? इसलिए बिहार की बाढ़ अब सिर्फ राहत और बचाव का विषय नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य, अर्थव्यवस्था, कृषि, रोजगार और विकास से जुड़ा सवाल है। इस मुद्दे पर मेनस्ट्रीम मीडिया में लगातार और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। राजनीतिक व्यवस्था को भी आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर विशेषज्ञों, इंजीनियरों, जल संसाधन विशेषज्ञों, किसानों और प्रभावित लोगों के साथ मिलकर ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। सिर्फ दोषारोपण से बिहार की बाढ़ का समाधान नहीं निकलेगा। चर्चा से आगे बढ़कर अब समाधान की दिशा में जमीन पर काम शुरू करने का समय है। बिहार को हर साल बाढ़ झेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। स्थायी समाधान के लिए आज से ही गंभीर और ईमानदार प्रयास शुरू करने होंगे।1
- 🚨 जवैनिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह! 🚨 जवैनिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह!1
- *भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा रात्रि में पीरो थाना का किए निरीक्षण* *भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा रात्रि में पीरो थाना का किए निरीक्षण*1
- 🚨 बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, राहत बांटने के साथ सुनी लोगों की पीड़ा भोजपुर। बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के बीच भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह मदद का हाथ लेकर पहुंचीं। शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर बांध पर बाढ़ से घिरे पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर अक्षरा सिंह ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और परेशानियां भी सुनीं। मुश्किल वक्त में जब बाढ़ पीड़ित अपने घर-बार और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं, ऐसे समय में अक्षरा सिंह का उनके बीच पहुंचना लोगों के लिए राहत और हौसले की उम्मीद बना। ❤️ आपदा के बीच मदद का यह कदम आपको कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #AksharaSingh #अक्षरा_सिंह #Bhojpur #Shahpur #Damodarpur #BiharFlood #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #ReliefMaterial #BiharNews #BhojpuriNews #AraNews #आरा #भोजपुर #FloodRelief #BiharUpdates #ARNEWS241
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जगदीशपुर नगर अध्यक्ष बनाए गए अजित सोनी, जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने दिया पत्र आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जगदीशपुर नगर अध्यक्ष बनाए गए अजित सोनी, जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने दिया पत्र एंकर। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जगदीशपुर के नगर अध्यक्ष अजीत सोनी को बनाया गया है। अजीत सोनी जगदीशपुर नगर के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने मनोनीत किया, और उनका पत्र सौपा। बता दे की जनता दल यूनाइटेड छोड़कर हम पार्टी इन्होंने ज्वाइन किया। नगर अध्यक्ष बनने के बाद अजीत सोनी ने कहा कि हम पार्टी गरीबों की पार्टी है इस पार्टी में जितना मान सम्मान इतना किसी पार्टी में नहीं मिलेगा जितेंद्र मांझी गरीबों पिछड़ों दलित महादलित के नेता है नगर अध्यक्ष बनने पर विशाल सोनी सुरेंद्र प्रसाद स्वर्णकार उपेंद्र प्रसाद स्वर्णकार सुमन स्वर्णकार नंद जी तुरहा गणेश प्रसाद कसेरा इत्यादि लोगों ने बधाई दिया. वहीं जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया । उन्होंने कहा कि हर एक प्रखंड में पार्टी कार्यक्रम आयोजित करेगी. बाइट। जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह बाइट। जगदीशपुर के नगर अध्यक्ष अजीत सोनी1
- 🛍️ माँ सती इंटरप्राइजेज में हर खरीदारी पर पाएं निश्चित उपहार! 🎁 🎉 विश्वकर्मा पूजा स्पेशल धमाकेदार ऑफर! 🎉 🛍️ माँ सती इंटरप्राइजेज में हर खरीदारी पर पाएं निश्चित उपहार! 🎁 🔥 खरीदारी करें और पाएं— 📱 कीपैड मोबाइल 🪖 हेलमेट 💵 ₹1,000 कैश 📍 पता: बाबा मार्केट, पियनिया बाजार, आरा 📞 मोबाइल: 9472115410, 9472595564 👉 आज ही आएं और इस धमाकेदार ऑफर का लाभ उठाएं! #विश्वकर्मापूजा #धमाकेदारऑफर #माँसतीइंटरप्राइजेज #आरा #भोजपुर #शॉपिंगऑफर #पियनियाबाजार #Bhojpur #Ara1