Shuru
Apke Nagar Ki App…
यदि अन्याय अत्याचार शोषण भ्रष्टाचार एवं शिक्षा क्षेत्र में चल रहे मनमानी लूट खसोट पर आवाज उठाना गुनाह है और स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते जान से मारने की धमकी बराबर मिल रही है तो जनहित में मरने के लिए तैयार हूं तथा सर पर कफ़न बांधकर कल जिला मुख्यालय से यह संघर्ष और तेज होने जा रहा है। अतः अश्पृश्यता एवं असमानता से परे न्यायप्रिय समरसता के वीजन पर इमानदारी से काम करने वाले जनपद संतकबीरनगर के सभी राजनैतिक एवं सामाजिक नेतागण, अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार बंधु एवं आम आवाम से विनम्र अनुरोध है कि इस धर्मयुद्ध में मेरा साथ दे क्योंकि सत्य हमेशा देखने में कमजोर व परेशान रहता है बकिया आप लोग समझदार है महाभारत जैसी कहानियों से प्रेरणा लेते हुए।🙏
अनिल कुमार प्रजापति
यदि अन्याय अत्याचार शोषण भ्रष्टाचार एवं शिक्षा क्षेत्र में चल रहे मनमानी लूट खसोट पर आवाज उठाना गुनाह है और स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते जान से मारने की धमकी बराबर मिल रही है तो जनहित में मरने के लिए तैयार हूं तथा सर पर कफ़न बांधकर कल जिला मुख्यालय से यह संघर्ष और तेज होने जा रहा है। अतः अश्पृश्यता एवं असमानता से परे न्यायप्रिय समरसता के वीजन पर इमानदारी से काम करने वाले जनपद संतकबीरनगर के सभी राजनैतिक एवं सामाजिक नेतागण, अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार बंधु एवं आम आवाम से विनम्र अनुरोध है कि इस धर्मयुद्ध में मेरा साथ दे क्योंकि सत्य हमेशा देखने में कमजोर व परेशान रहता है बकिया आप लोग समझदार है महाभारत जैसी कहानियों से प्रेरणा लेते हुए।🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के संग मनी अंबेडकर जयंती संत कबीर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती इस वर्ष श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह के अनोखे संगम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र/प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बाबासाहेब के संदेश को सांस्कृतिक रूप में जीवंत कर दिया।3
- थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। मामले में पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय खलीलाबाद ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। #खलीलाबाद #संतकबीरनगर #मारपीट #पुलिसकार्रवाई #उत्तरप्रदेश #LawAndOrder #BreakingNews #LocalNews #UPPolice #liveuponenews1
- गोरखपुर MMMUT में बवाल 🔥 प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, छात्राओं के हॉस्टल में घुसने पर छात्रों का हंगामा | MMMUT Protest1
- अजीत मिश्रा (खोजी) लखनऊ के रिंग रोड स्थित झोपड़पट्टी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग संभल नहीं पाए और सड़कों पर छोटे-छोटे मासूम बच्चे बिलखते हुए अपने मां-बाप की तलाश करते नजर आए। झोपड़पट्टी में रह रहे कई परिवारों का सामान और आशियाना जलकर खाक हो गया। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग के दौरान कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट भी हुए, जिससे आग और भड़क गई और स्थिति बेहद भयावह हो गई। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि आग लगने के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए।1
- लखीमपुर- मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में बाबा अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर भारी बवाल हो गया है पुलिस वालों की गाड़ियां तोड़ी गई मौके पर भारी हंगामा हो रहा है अंबेडकर जयंती के दिन अंबेडकर साहब की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर भारी बवाल⤵️1
- गोरखपुर जिले के सरैया बाज़ार में बाइक ने गाय को मारी जोरदार टक्कर, फोन करने के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा है चिकित्सक बना रहे हैं वीआईपी कार्यक्रम का बहाना।1
- संत कबीर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने मेहदावल बाईपास स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान विधायक ने बाबासाहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में सभासद सतविंदर पाल जज्जी, मुरलीधर जायसवाल, ऊषा पांडे, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, नगर महामंत्री रुद्रनाथ मिश्र सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला, जिसने बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।1
- गोरखपुर में रेलवे DGP का बड़ा एक्शन 🚨 जीआरपी थाने का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश1
- अजीत मिश्रा (खोजी) सीतापुर से भ्रष्टाचार की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सिस्टम की जड़ें हिला कर रख दी हैं। एसडीएम के खास 'पेशकार' अनुपम श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। 💸 किसान का पसीना बनाम अधिकारी की लालच मामला वही पुराना है— 'दाखिल-खारिज'। एक किसान अपनी जमीन के हक के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि लगी हुई आपत्ति को हटवाने के बदले पेशकार साहब ने अपनी जेब भरने का सौदा किया। उन्हें लगा होगा कि किसान की बेबसी उनकी चांदी कर देगी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज उनका 'हिसाब' होने वाला है। 🌸 पानी गुलाबी हुआ, चेहरा सफेद! कार्रवाई का नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। एंटी करप्शन टीम ने जब सरेआम पेशकार की उंगलियां केमिकल वाले पानी में डलवाईं, तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। गुलाबी पानी: रिश्वतखोरी का पुख्ता सबूत। सफेद चेहरा: पकड़े जाने के बाद साहब की उड़ी हुई हवाइयां। "जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो आम आदमी कहाँ जाए? एक लाख की ये रिश्वत सिर्फ नोटों की गड्डी नहीं, बल्कि एक किसान के भरोसे का कत्ल है।" 🚨 अब क्या होगा? भ्रष्टाचारी पेशकार को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है। लेकिन सवाल वही है— क्या एक की गिरफ्तारी से सिस्टम सुधरेगा? क्या साहब की मेज के नीचे से चलने वाला ये खेल कभी बंद होगा? जनता देख रही है! सीतापुर की इस घटना ने साफ कर दिया है कि अगर आप भ्रष्टाचार करेंगे, तो कानून के हाथ आपकी गर्दन तक जरूर पहुँचेंगे।1