logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परिवहन मंत्री ने नवनिर्मित बस स्टेशन का किया लोकार्पण, कई शहरों के लिए बस सेवा शुरू हरदोई: सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली कस्बे में नवनिर्मित बस स्टेशन का लोकार्पण सोमवार को परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रूटों पर संचालन का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पाली से जयपुर, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली एवं सीतापुर सहित प्रमुख शहरों के लिए बस सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन के लिए पाली में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ा जा सके। परिवहन मंत्री ने बस स्टेशन परिसर में दुकानों के निर्माण के जरिए स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगी। इस मौके पर सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि बस स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के शैक्षिक, आर्थिक एवं कृषि क्षेत्र को गति मिलेगी तथा आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, एसडीएम शाहाबाद अंकित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम रमेश कुमार, गन्ना समिति रूपापुर के चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्र, मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, रोहित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, कुलदीप मिश्र, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान, सभासद, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

11 hrs ago
user_बुद्धसेन सोनी
बुद्धसेन सोनी
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
78d0f0f8-cbf4-47bb-8166-632e5ef477aa

परिवहन मंत्री ने नवनिर्मित बस स्टेशन का किया लोकार्पण, कई शहरों के लिए बस सेवा शुरू हरदोई: सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली कस्बे में नवनिर्मित बस स्टेशन का लोकार्पण सोमवार को परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रूटों पर संचालन का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पाली से जयपुर, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली एवं सीतापुर सहित प्रमुख शहरों के लिए बस सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन के लिए पाली में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ा जा सके। परिवहन मंत्री ने बस स्टेशन परिसर में दुकानों के निर्माण के जरिए स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगी। इस मौके पर सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि बस स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के शैक्षिक, आर्थिक एवं कृषि क्षेत्र को गति मिलेगी तथा आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, एसडीएम शाहाबाद अंकित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम रमेश कुमार, गन्ना समिति रूपापुर के चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्र, मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, रोहित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, कुलदीप मिश्र, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान, सभासद, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बघौली चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कन्नौज बीज भंडार को चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान मालिक अवध कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की दुकान पर बीती मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से केवल बड़ी बैटरी लेकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि चौकी के आसपास ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने हरदोई की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों पर कितनी तेजी से अंकुश लगा पाती है।
    1
    हरदोई में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बघौली चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कन्नौज बीज भंडार को चोरों ने निशाना बना लिया।
दुकान मालिक अवध कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की दुकान पर बीती मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से केवल बड़ी बैटरी लेकर फरार हो गए।
चौंकाने वाली बात यह है कि घटना पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि चौकी के आसपास ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने हरदोई की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों पर कितनी तेजी से अंकुश लगा पाती है।
    user_सुधीर शुक्ला
    सुधीर शुक्ला
    RTI एक्टिव न्यूज रिपोर्टिंग हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई। खुशियों में शामिल होने निकले तीन युवकों के लिए सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। तिलक समारोह में बाइक देने जा रहे तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाहजहांपुर से मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में किस्मत उनका इम्तिहान लेने वाली है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोश भी देखने को मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो हर दिन किसी न किसी घर की खुशियों को छीन रही है।
    3
    हरदोई। खुशियों में शामिल होने निकले तीन युवकों के लिए सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। तिलक समारोह में बाइक देने जा रहे तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाहजहांपुर से मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में किस्मत उनका इम्तिहान लेने वाली है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोश भी देखने को मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो हर दिन किसी न किसी घर की खुशियों को छीन रही है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला ​एंकर हरदोई में डरा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ बीच सड़क पर एक सीएनजी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलती इस कार को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। ​मामला जनपद के बिलग्राम रोड स्थित फर्दापुर गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीएनजी कार होने की वजह से आग तेजी से फैली और कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।
    1
    हरदोई में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला
​एंकर हरदोई में  डरा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ बीच सड़क पर एक सीएनजी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। धू-धू कर जलती इस कार को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
​मामला जनपद के बिलग्राम रोड स्थित फर्दापुर गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सीएनजी कार होने की वजह से आग तेजी से फैली और कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है।
    user_रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Shivam Nagar
    1
    Post by Shivam Nagar
    user_Shivam Nagar
    Shivam Nagar
    इंडस्ट्रियल एरिया, हरदोई•
    11 hrs ago
  • मौत आई थी कार सवार के पास, लेकिन किस्मत ने दे दिया साथ; देखिए हरदोई का LIVE मंजर... मौत बनकर दौड़ी कार... और फिर सड़क पर मच गया कोहराम! उत्तर प्रदेश के हरदोई में आज एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।""ये लपटें नहीं, साक्षात मौत का तांडव है! बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब फर्राटा भर रही एक वैगनआर कार अचानक 'आग का गोला' बन गई। देखिए इन तस्वीरों को... #Hardoi #HardoiNews #UPNews #BreakingNews #HardoiPolice #हरदोई #उत्तरप्रदेश #LatestNews #CarFire #Accident #CloseCall #NarrowEscape #FireIncident #CngCar #ShortCircuit #RoadSafety #MiracleEscape #LiveVideo #मौत_को_छूकर_टक_से_वापस #जाको_राखे_साइयां #MautKaTandav #ViralVideo #RoadAccidentIndia #CngCarFire
    1
    मौत आई थी कार सवार के पास, लेकिन किस्मत ने दे दिया साथ; देखिए हरदोई का LIVE मंजर...
मौत बनकर दौड़ी कार... और फिर सड़क पर मच गया कोहराम! उत्तर प्रदेश के हरदोई में आज एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।""ये लपटें नहीं, साक्षात मौत का तांडव है! बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब फर्राटा भर रही एक वैगनआर कार अचानक 'आग का गोला' बन गई। देखिए इन तस्वीरों को... 
#Hardoi #HardoiNews #UPNews #BreakingNews #HardoiPolice #हरदोई #उत्तरप्रदेश #LatestNews
#CarFire #Accident #CloseCall #NarrowEscape #FireIncident #CngCar #ShortCircuit #RoadSafety #MiracleEscape #LiveVideo
#मौत_को_छूकर_टक_से_वापस #जाको_राखे_साइयां #MautKaTandav #ViralVideo #RoadAccidentIndia #CngCarFire
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Ankit Gautam
    1
    Post by Ankit Gautam
    user_Ankit Gautam
    Ankit Gautam
    Farmer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.