Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sankar Sindal
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सीहोर। आस्था और श्रद्धा के केंद्र कुबरेश्वर धाम में प्रसिद्ध कथा वाचक एवं बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आगमन हुआ। उनके आगमन से धाम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धर्मसभा के दौरान शास्त्री जी ने सनातन धर्म, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। कुबरेश्वर धाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। दूर-दूर से आए भक्तों ने दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा सीहोर।3
- वन परिक्षेत्र खातेगांव के अंतर्गत मनोरा दक्षिण, ग्राम किशनपुर में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद सैनी के खेत से लगभग 60 नग सागौन के गोलाकार लट्ठे (आकार लगभग 60×120 सेंटीमीटर) जब्त किए। नियमों के अनुसार कूप में कटी हुई सागौन की लकड़ी पर क्रमांक अंकित कर उसे अधिकृत डिपो भेजा जाता है। आरोप है कि खातेगांव के जंगल से कूप के नाम पर काटी गई सागौन लकड़ी वनकर्मियों की मिलीभगत से डिपो न भेजकर अन्यत्र परिवहन कर दी गई। वन विभाग ने ऐसी ही लकड़ी को किशनपुर से जब्त किया है। नर्मदा प्रसाद सैनी खुद कहा रहा परिक्षेत्र सहायक संतोष भाटिया का नाम लिया जा रहा है1
- बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्थित ऐतिहासिक कालिंजर किला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। गणतंत्र दिवस 2026 की झांकी में कालिंजर किले को प्रमुखता से दिखाया गया, जहाँ एकमुखी लिंग, नीलकंठ महादेव मंदिर और किले की भव्य संरचना ने बुंदेलखंड की वीरता, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को जीवंत रूप दिया। यह झांकी 'बुंदेलखंड की शाश्वत भव्यता' और आधुनिक उत्तर प्रदेश के विजन का प्रतीक बनी। अब फरवरी 2026 में कालिंजर महोत्सव 2026 (15-17 फरवरी) ने किले को और चमका दिया। 'इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा' थीम पर आधारित इस तीन दिवसीय उत्सव में बुंदेली लोकनृत्य, आल्हा गायन, क्लासिकल संगीत, पारंपरिक नृत्य, खेल प्रतियोगिताएँ और 'बांदा गॉट टैलेंट' जैसे कार्यक्रम हुए। कटरा कालिंजर मेला ग्राउंड में आयोजित यह महोत्सव जिला पर्यटन-संस्कृति परिषद और प्रशासन के प्रयास से सफल रहा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटन विभाग का लक्ष्य कालिंजर को मेगा डेस्टिनेशन बनाना है। हाल में ₹16 करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड योजना, ASI साइट्स के राज्य हस्तांतरण की मांग और ऋषिकुल वैदिक विलेज प्रोजेक्ट जैसे प्रयास चल रहे हैं। कालिंजर, जो प्राचीन काल से 'काल का नाश करने वाला' माना जाता है, अब न केवल इतिहास का साक्षी है, बल्कि बुंदेलखंड के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का केंद्र भी बन रहा है। यह किला अब सिर्फ पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि जीवंत विरासत का प्रतीक है, जो पर्यटकों को इतिहास, भक्ति और वीरता का अद्भुत संगम देता है।1
- कैसा ये इश्क है... प्रेमिका की हत्या लाश से बलात्कार वीडियो भी वायरल1
- Post by Yogendra singh dodiya1
- इंदौर में अस्पताल संचालकों को स्ट्रीट डॉग से जुड़े मामले में न्यूयॉर्क से मिली धमकी कॉलर द्वारा न्यूयॉर्क से दाऊद इब्राहिम के ऑफिस से स्वयंम बताया मामले में बाणगंगा पुलिस कर रही है बारीकी से जांच पिछले दिनों महू के व्यापारी को भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी स्ट्रीट डॉग से जुड़ा हुआ है मामला पुलिस के अनुसार कई लोग इंटरनेट कॉलिंग से देते धमकी साइबर की टीम कर रही है मामले की जांच एंकर इंदौर में इंटरनेशनल गैंग के नाम पर लगातार व्यापारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर को धमकी मिलती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत एक डॉक्टर को इंटरनेट कॉलिंग के द्वारा धमकी दी गई है जिसकी अब साइबर सेल के द्वारा जांच की जा रही है। वियो एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के मुताबिक अरविंदो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राजीव सिंह और नीरज सेन को बीती रात को इंटरनेट कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है नंबर (+1812) है जिसमें उनको सामने वाले पक्षी के अनुसार उनको बोला गया कि मैं दाऊद इब्राहिम के न्यूयॉर्क ऑफिस से बोल रहा हूं आप स्ट्रीट डॉग को बोरी में भरकर कहां पर भेज रहे हो जिस पर से डॉ नीरज ने कहा कि आप कौन बोल रहे हैं और इसी दौरान काफी लंबी चर्चा भी हुई पुलिस ने मामले में बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि स्टेट डॉग के लिए दाऊद इब्राहिम के यहां से फोन आना यह कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है पुलिस का मानना है कि इंटरनेट कॉल का उपयोग कर कई लोग इस तरह के धमकी देने की वारदात को अंजाम देते हैं फिलहाल अभी इस नंबर के आधार पर कि इंटरनेट के जरिए या कॉल किया गया इसकी जांच की जा रही है पिछले दिनों महू में भी एक कारोबारी को 5 करोड रुपए की धमकी से जुड़ा हुआ मामला सामने आया था दोनों ही मामलों में साइबर की टीम बारीकी से जांच में जुट चुकी है। बाइट राम स्नेही मिश्रा एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सौंपा गया युवक रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।1
- मैं किसी का कर्ज नहीं रखता...सीहोर में पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सीहोर। धार्मिक नगरी सीहोर में पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “मैं पंडित प्रदीप मिश्रा का कर्ज चुकाने आया हूं, मैं किसी का कर्ज नहीं रखता…” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मंच से कहा कि संत समाज का आपसी प्रेम और सम्मान ही सनातन की ताकत है। यह बयान सीधे तौर पर पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रति सम्मान और आत्मीयता को दर्शाता है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जयकारों से माहौल गूंज उठा। धार्मिक मंच से दिया गया यह संदेश संतों के बीच आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।2