Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर के शांतिनगर क्षेत्र में श्रीमती अन्नू धीमान के साथ हुई कुण्डल छीनने की घटना के उपरांत उनके आवास पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान इंस्पेक्टर नई मंडी से घटना का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखा जाए। प्रदेश सरकार अपराध एवं अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Anuj Kumar patrakaar
आज अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर के शांतिनगर क्षेत्र में श्रीमती अन्नू धीमान के साथ हुई कुण्डल छीनने की घटना के उपरांत उनके आवास पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान इंस्पेक्टर नई मंडी से घटना का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखा जाए। प्रदेश सरकार अपराध एवं अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवगत कराना है कि कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल कांवड़ यात्रा श्री अमृत जैन द्वारा आज दिनांक 01.08.2026 को बाढ़ राहत टीम की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता एवं रेस्क्यू व्यवस्था का परीक्षण करने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अलकनंदा नहर पुल से एक पुतला (मैनक्विन) नहर में गिराकर दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई। तत्पश्चात वायरलेस सेट के माध्यम से तत्काल सूचना प्रसारित की गई। सूचना प्राप्त होते ही बाढ़ राहत टीम एवं एम्बुलेंस निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल पर पहुंची तथा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए नहर में गिरे पुतले को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल रवाना किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से बाढ़ राहत टीम की रिस्पॉन्स टाइम, समन्वय, बचाव उपकरणों के उपयोग तथा आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया गया। *कांवड़ यात्रियों से अपील-* समस्त श्रद्धालु कांवड़ यात्रियों से विनम्र अपील है कि अपनी सुरक्षा एवं सुगम कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित घाटों एवं चिन्हित स्थानों पर ही स्नान करें। नदी अथवा नहर के गहरे पानी, प्रतिबंधित अथवा असुरक्षित स्थानों पर स्नान करने का प्रयास न करें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। *इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाईट-*1
- मुजफ्फरनगर: नई मंडी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महिला से कुंडल स्नैचिंग मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार बावरिया निवासी झिंझाना (शामली) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा गया कुंडल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर: नई मंडी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महिला से कुंडल स्नैचिंग मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार बावरिया निवासी झिंझाना (शामली) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा गया कुंडल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।1
- घटना की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा1
- कांवड़ यात्रा-2026: अलकनंदा नहर पर SP सिटी अमृत जैन ने कराई मॉक ड्रिल, आपदा में त्वरित रेस्क्यू क्षमता का हुआ परीक्षण । मुजफ्फरनगर, 1 अगस्त: कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) अमृत जैन के निर्देशन में अलकनंदा नहर पर बाढ़ राहत टीम की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान नहर में दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति बनाई गई और वायरलेस सेट के माध्यम से तत्काल सूचना प्रसारित की गई। सूचना मिलते ही बाढ़ राहत टीम एवं एम्बुलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में टीम के समन्वय, रिस्पॉन्स टाइम, रेस्क्यू तकनीक तथा बचाव उपकरणों के प्रभावी उपयोग का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रखा गया है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य राहत एवं बचाव दलों की तत्परता सुनिश्चित करना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।1
- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा कावड़ मार्गों का किया गया निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ======================================== मुजफ्फरनगर 1 अगस्त 2026 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा मुजफ्फरनगर से बुढाना, बागपत बॉर्डर तक कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, डायवर्जन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, पेयजल, विश्राम एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल एवं भोजनालयों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को केवल स्वच्छ, ताजा एवं उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जाएं तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम बुढ़ाना सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।1
- मुजफ्फरनगर डीएम ऑफिस में चल रहा है धरना सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त जानकारी1
- *बाइट-* अवगत कराना दिनांक 30.07.2026 को थाना नई मण्डी के अन्तर्गत एक महिला से अज्ञात मोटरसाईकिल सवार बदमाशों द्वारा कुण्डल स्नैचिंग की घटना कारित की गयी थी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर थाना नई मण्डी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 31.07/01.08.2026 की रात्रि को गठित पुलिस टीम रथेडी कट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार पर 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चेकिंग हेतु नही रुके तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा उसका साथी अभियुक्त फरार हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *राजकुमार बावरिया पुत्र प्रेम बावरिया निवासी झिंझाना, शामली* के रुप में हुई। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर तथा महिला से लूटा गया कुण्डल (पीली धातु) बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों पर लूट आदि गंभीर धाराओं में 04 अभियोग पंजीकृत हैं। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री सुनील कुमार की बाइट-*1