logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील दिवस के बाद मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किया शाहाबाद ब्लॉक का औचक निरीक्षण शाहाबाद,हरदोई —जनपद में विकास कार्यों और कार्यालय व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने तहसील दिवस के बाद अचानक शाहाबाद विकास खंड का निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही ब्लॉक परिसर में हलचल बढ़ गई और अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए। ब्लॉक पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, सेवा पुस्तिका सहित अन्य कार्यालयी अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने शाहाबाद ब्लॉक परिसर में बने सभागार का निरीक्षण किया तथा परिसर में चल रहे नव निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर जानकारी प्राप्त की और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Harshdeep Mishra
Harshdeep Mishra
Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

तहसील दिवस के बाद मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किया शाहाबाद ब्लॉक का औचक निरीक्षण शाहाबाद,हरदोई —जनपद में विकास कार्यों और कार्यालय व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने तहसील दिवस के बाद अचानक शाहाबाद विकास खंड का निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही ब्लॉक परिसर में हलचल बढ़ गई और अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए। ब्लॉक पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, सेवा पुस्तिका सहित अन्य कार्यालयी अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने शाहाबाद ब्लॉक परिसर में बने सभागार का निरीक्षण किया तथा परिसर में चल रहे नव निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर जानकारी प्राप्त की और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहाबाद, हरदोई— संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान से अधेड़ का सड़ा हुआ शव बरामद। कमरे के बाथरूम में पड़ा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मकान में पुलिस के जवान रहते थे। मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर तिराहा का।
    1
    शाहाबाद, हरदोई— संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान से अधेड़ का सड़ा हुआ शव बरामद। कमरे के बाथरूम में पड़ा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मकान में पुलिस के जवान रहते थे। मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर तिराहा का।
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीडीओ सान्या छाबड़ा का शाहाबाद ब्लॉक पर औचक निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं की जांच हरदोई। जनपद के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सबसे पहले कार्यालय की उपस्थिति पंजिका की जांच की और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्य प्रणाली को भी परखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्यों को पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को आमजन से अच्छा व्यवहार रखने और कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सीडीओ के इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति भी देखने को मिली, वहीं अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
    1
    सीडीओ सान्या छाबड़ा का शाहाबाद ब्लॉक पर औचक निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं की जांच
हरदोई। जनपद के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सबसे पहले कार्यालय की उपस्थिति पंजिका की जांच की और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्य प्रणाली को भी परखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्यों को पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को आमजन से अच्छा व्यवहार रखने और कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सीडीओ के इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति भी देखने को मिली, वहीं अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक शाहाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका और कार्यालयीय कार्यों की भी जांच की। सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक शाहाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका और कार्यालयीय कार्यों की भी जांच की।
सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    निष्पक्ष,निडर एवं निर्भीक पत्रकार शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हरदोई संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में मिला अधेड़ का शव, मकान के कमरे के बाथरूम में मिला सड़ा हुआ शव, बदबू आने पर मोहल्ले वासियों ने पुलिस को दी सुचना, शाहाबाद कोतवाली के अल्हापुर तिराहा का मामला
    2
    हरदोई संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में मिला अधेड़ का शव,
मकान के कमरे के बाथरूम में मिला सड़ा हुआ शव,
बदबू आने पर मोहल्ले वासियों ने पुलिस को दी सुचना,
शाहाबाद कोतवाली के अल्हापुर तिराहा का मामला
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    13 hrs ago
  • जनपद हरदोई की तहसील शाहाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता संत कुमार सिंह गौर ने सभी अधिवक्ताओं के साथ और सभी अधिकारियों के साथ किया होली मिलन दी बधाई एवं शुभकामनाएं। jaago news
    1
    जनपद हरदोई की तहसील शाहाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता संत कुमार सिंह गौर ने सभी अधिवक्ताओं के साथ और सभी अधिकारियों के साथ किया होली मिलन दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
jaago news
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहजहाँपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, शाहजहांपुर की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत सरकार के राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद ने बैंक की शानदार वित्तीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए किसानों से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और सहकारिता मंत्री के 'सहकार से समृद्धि' विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार सहकारिता आंदोलन को पारदर्शी, जवाबदेह और जीवित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैंक के 87 वर्षों के लंबे और सफल सफर को जनता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण बताते हुए श्री प्रसाद ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के शानदार आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि यह बैंक और जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है कि बैंक की कार्यशील पूंजी ने पहली बार 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है और यह 1004.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। किसानों और जमाकर्ताओं के बढ़ते विश्वास के चलते बैंक की अंशपूंजी 27.95 करोड़ रुपये से भारी उछाल के साथ 41.48 करोड़ रुपये हो गई है। लाभप्रदता के मोर्चे पर भी बैंक ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है; बैंक का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष के 1.02 करोड़ रुपये से सीधे दोगुना होकर 2.07 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, 75.03% के सुधरे हुए रिकवरी रेट और मात्र 0.84% के नेट एनपीए (NPA) के सुरक्षित स्तर के साथ बैंक ने अपना 'A' श्रेणी का ऑडिट वर्गीकरण बरकरार रखा है। वर्तमान में बैंक की 22 में से 20 शाखाएं मुनाफे में संचालित हो रही हैं। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने खेती में आधुनिक तकनीक, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती उपयोगिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कृषि को केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। AI तकनीक के माध्यम से मौसम का सटीक पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता का वैज्ञानिक विश्लेषण, सही समय पर बुवाई और फसल में लगने वाले रोगों की पहले से पहचान करना अब संभव हो गया है। उन्होंने अन्नदाताओं से अपील की कि वे उपज बढ़ाने, लागत कम करने और अपनी आय दोगुनी करने के लिए खेती में इन उन्नत AI तकनीकों और स्मार्ट समाधानों को तेजी से अपनाएं। उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग की अभिनव पहलों का जिक्र करते हुए राज्यमंत्री ने बताया कि राज्य में समितियों को बहुउद्देशीय (B-PACS) बनाकर उन्हें 'कॉमन सर्विस सेंटर' (CSC) के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब तक पूरे प्रदेश में 3000 से अधिक बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है ताकि किसानों को गांव में ही बैंकिंग और सरकारी सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही, खाद वितरण में पारदर्शिता लाने और चोरी रोकने के लिए सरकार ने बेहद सख्त नियम लागू किए हैं, जिसके तहत वितरण में खाद की फटी बोरी मिलने पर सीधे ट्रांसपोर्ट फर्म का लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान किया गया है। अपने संबोधन के अंत में श्री प्रसाद ने ऋण की समय पर वापसी को एक 'संस्कार' बताते हुए कहा कि इससे बैंक की ऋण देने की क्षमता (Lending Capacity) और बढ़ती है, जिसका सीधा लाभ नए किसानों को मिलता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी संचालक मंडल के सदस्यों, पैक्स प्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों से आह्वान किया कि वे सब मिलकर संकल्प लें कि जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर को पूरे देश में सहकारिता का एक बेहतरीन मॉडल बनाकर उभारेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने कहा कि यह प्रगति शाहजहांपुर के किसानों के सशक्तिकरण का प्रमाण है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि 'बी-पैक्स' के कंप्यूटरीकरण से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है। जिला सहकारी बैंक के सभापति श्री डी.पी.एस. राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संचालक मंडल और बैंक के अधिकारी किसानों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। गुरगवाँ पैक्स सभापति आयुष सिंह एवं नियामतपुर पैक्स सभापति तनु यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया । आकाशवाणी लखनऊ में कार्यरत बिंदु जैन के संचालन में हुए कार्यक्रम में कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह 'प्रिंस', तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पैक्सफ़ेड उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड अवधेश दीक्षित,विनीत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डीसीबी भूपेन्द्र सिंह भन्नू, सिंधौली ब्लॉक प्रमुख मुनेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला, खुटार ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, ज़लालाबाद ब्लॉक प्रमुख लता सिंह, एआर कोआपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह , मुख्य कार्यपालक अधिकारी डीसीबी सौरभ द्विवेदी आदि उपस्थित रहे
    1
    शाहजहाँपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, शाहजहांपुर की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत सरकार के राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद ने बैंक की शानदार वित्तीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए किसानों से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और सहकारिता मंत्री के 'सहकार से समृद्धि' विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार सहकारिता आंदोलन को पारदर्शी, जवाबदेह और जीवित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैंक के 87 वर्षों के लंबे और सफल सफर को जनता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण बताते हुए श्री प्रसाद ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के शानदार आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि यह बैंक और जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है कि बैंक की कार्यशील पूंजी ने पहली बार 1000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है और यह 1004.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। किसानों और जमाकर्ताओं के बढ़ते विश्वास के चलते बैंक की अंशपूंजी 27.95 करोड़ रुपये से भारी उछाल के साथ 41.48 करोड़ रुपये हो गई है। लाभप्रदता के मोर्चे पर भी बैंक ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है; बैंक का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष के 1.02 करोड़ रुपये से सीधे दोगुना होकर 2.07 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, 75.03% के सुधरे हुए रिकवरी रेट और मात्र 0.84% के नेट एनपीए (NPA) के सुरक्षित स्तर के साथ बैंक ने अपना 'A' श्रेणी का ऑडिट वर्गीकरण बरकरार रखा है। वर्तमान में बैंक की 22 में से 20 शाखाएं मुनाफे में संचालित हो रही हैं।
किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने खेती में आधुनिक तकनीक, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती उपयोगिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कृषि को केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। AI तकनीक के माध्यम से मौसम का सटीक पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता का वैज्ञानिक विश्लेषण, सही समय पर बुवाई और फसल में लगने वाले रोगों की पहले से पहचान करना अब संभव हो गया है। उन्होंने अन्नदाताओं से अपील की कि वे उपज बढ़ाने, लागत कम करने और अपनी आय दोगुनी करने के लिए खेती में इन उन्नत AI तकनीकों और स्मार्ट समाधानों को तेजी से अपनाएं।
उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग की अभिनव पहलों का जिक्र करते हुए राज्यमंत्री ने बताया कि राज्य में समितियों को बहुउद्देशीय (B-PACS) बनाकर उन्हें 'कॉमन सर्विस सेंटर' (CSC) के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब तक पूरे प्रदेश में 3000 से अधिक बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है ताकि किसानों को गांव में ही बैंकिंग और सरकारी सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही, खाद वितरण में पारदर्शिता लाने और चोरी रोकने के लिए सरकार ने बेहद सख्त नियम लागू किए हैं, जिसके तहत वितरण में खाद की फटी बोरी मिलने पर सीधे ट्रांसपोर्ट फर्म का लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान किया गया है।
अपने संबोधन के अंत में श्री प्रसाद ने ऋण की समय पर वापसी को एक 'संस्कार' बताते हुए कहा कि इससे बैंक की ऋण देने की क्षमता (Lending Capacity) और बढ़ती है, जिसका सीधा लाभ नए किसानों को मिलता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी संचालक मंडल के सदस्यों, पैक्स प्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों से आह्वान किया कि वे सब मिलकर संकल्प लें कि जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर को पूरे देश में सहकारिता का एक बेहतरीन मॉडल बनाकर उभारेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने कहा कि यह प्रगति शाहजहांपुर के किसानों के सशक्तिकरण का प्रमाण है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि 'बी-पैक्स' के कंप्यूटरीकरण से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है। 
जिला सहकारी बैंक के सभापति श्री डी.पी.एस. राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संचालक मंडल और बैंक के अधिकारी किसानों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।
गुरगवाँ पैक्स सभापति आयुष सिंह एवं नियामतपुर पैक्स सभापति तनु यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया ।
आकाशवाणी लखनऊ में कार्यरत बिंदु जैन के संचालन में हुए कार्यक्रम में कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह 'प्रिंस', तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा,  ददरौल विधायक अरविंद सिंह,  जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पैक्सफ़ेड उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड अवधेश दीक्षित,विनीत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डीसीबी भूपेन्द्र सिंह भन्नू, सिंधौली ब्लॉक प्रमुख मुनेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला, खुटार ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, ज़लालाबाद ब्लॉक प्रमुख लता सिंह, एआर कोआपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह , मुख्य कार्यपालक अधिकारी डीसीबी सौरभ द्विवेदी आदि उपस्थित रहे
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर। चित्रा टॉकीज परिसर में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से “फाल्गुन महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फूलों की होली खेलकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों, स्कूली बच्चों के नृत्य और फूलों की होली ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सुप्रीत मौर्य और सोनम मिश्रा ने भजन और होली गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना का कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता, डॉ. दीपा दीक्षित, वर्षा गोस्वामी, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी और स्वाति सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं महासचिव सतीश सक्सेना, ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, अनुजदेव गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल और कौशलेंद्र मिश्रा ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मंत्री खन्ना ने कहा कि भारत के त्योहार हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में हास्य कवि अजीत शुक्ला (हरदोई) और दिनेश रस्तोगी ने काव्य पाठ से श्रोताओं को गुदगुदाया, जबकि फैसल शाह ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों की खूब सराहना बटोरी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव और स्वच्छता अभियान प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव मौजूद रहीं। इसके अलावा उद्योगपति अशोक अग्रवाल, अनुज देव गुप्ता, पार्षद प्रदीप सक्सेना, हेमा अग्रवाल, रवि मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता विशंभर दास गुप्ता, शिवम, अनुपम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वीआईपी ग्रुप की ओर से कूपन के माध्यम से लकी ड्रा निकालकर लोगों को उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने अतिथियों को गमले सहित पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान ग्रुप की संरक्षक दीपा सक्सेना, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, हर्षी अग्रवाल, आरती गुप्ता, शचि गुप्ता, कंचन वर्मा, अग्रिमा गुप्ता, वंदिता गुप्ता, रीना सेठ, अनूप सेठ, रागिनी श्रीवास्तव, बलराम शर्मा, हर्षराज सिंह, सचिन शर्मा, अजय अवस्थी ‘अनुरागी’, राहुल मिश्रा, पूजा गुप्ता, काजल यादव, अनुपम शुक्ला, दिव्यांग सिंगल, वरुण शुक्ला, पुनीत मिश्रा, शिवम शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    1
    शाहजहांपुर। चित्रा टॉकीज परिसर में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से “फाल्गुन महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फूलों की होली खेलकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों, स्कूली बच्चों के नृत्य और फूलों की होली ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सुप्रीत मौर्य और सोनम मिश्रा ने भजन और होली गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना का कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता, डॉ. दीपा दीक्षित, वर्षा गोस्वामी, रिद्धि बहल, रंजना तिवारी और स्वाति सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं महासचिव सतीश सक्सेना, ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, अनुजदेव गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल और कौशलेंद्र मिश्रा ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मंत्री खन्ना ने कहा कि भारत के त्योहार हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में हास्य कवि अजीत शुक्ला (हरदोई) और दिनेश रस्तोगी ने काव्य पाठ से श्रोताओं को गुदगुदाया, जबकि फैसल शाह ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों की खूब सराहना बटोरी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव और स्वच्छता अभियान प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव मौजूद रहीं। इसके अलावा उद्योगपति अशोक अग्रवाल, अनुज देव गुप्ता, पार्षद प्रदीप सक्सेना, हेमा अग्रवाल, रवि मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता विशंभर दास गुप्ता, शिवम, अनुपम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वीआईपी ग्रुप की ओर से कूपन के माध्यम से लकी ड्रा निकालकर लोगों को उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने अतिथियों को गमले सहित पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान ग्रुप की संरक्षक दीपा सक्सेना, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, हर्षी अग्रवाल, आरती गुप्ता, शचि गुप्ता, कंचन वर्मा, अग्रिमा गुप्ता, वंदिता गुप्ता, रीना सेठ, अनूप सेठ, रागिनी श्रीवास्तव, बलराम शर्मा, हर्षराज सिंह, सचिन शर्मा, अजय अवस्थी ‘अनुरागी’, राहुल मिश्रा, पूजा गुप्ता, काजल यादव, अनुपम शुक्ला, दिव्यांग सिंगल, वरुण शुक्ला, पुनीत मिश्रा, शिवम शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहाबाद,हरदोई —जनपद में विकास कार्यों और कार्यालय व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने तहसील दिवस के बाद अचानक शाहाबाद विकास खंड का निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही ब्लॉक परिसर में हलचल बढ़ गई और अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए। ब्लॉक पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, सेवा पुस्तिका सहित अन्य कार्यालयी अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने शाहाबाद ब्लॉक परिसर में बने सभागार का निरीक्षण किया तथा परिसर में चल रहे नव निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर जानकारी प्राप्त की और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    शाहाबाद,हरदोई —जनपद में विकास कार्यों और कार्यालय व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने तहसील दिवस के बाद अचानक शाहाबाद विकास खंड का निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही ब्लॉक परिसर में हलचल बढ़ गई और अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए।
ब्लॉक पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, सेवा पुस्तिका सहित अन्य कार्यालयी अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने शाहाबाद ब्लॉक परिसर में बने सभागार का निरीक्षण किया तथा परिसर में चल रहे नव निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर जानकारी प्राप्त की और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.