भारत की जनगणना 2027 हेतु डीएम ने की प्रेस ब्रीफिंग darbhanga दरभंगा, 16 अप्रैल 2026 : जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। *उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना इस बार पूर्णतः डिजिटल मोड में संपन्न कराई जाएगी*। *जनगणना के इतिहास में पहली बार आम नागरिकों को मोबाइल एप्प एवं ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने परिवार की गणना करने की सुविधा प्रदान की जा रही है*। *जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की गणना की जाएगी*। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 34 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। स्वगणना के लिए व्यक्ति के पास स्मार्टफोन होना आवश्यक है। जिले में कुल 18 ग्रामीण एवं 11 नगरीय चार्जों में 7558 HLB (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) प्रस्तावित किए गए हैं। जिले के सभी चार्जों में घर-घर जाकर गणना कार्य संपन्न कराने हेतु 7558 प्रगणक एवं 1294 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 24 अप्रैल 2026 तक चलेगा। *स्वगणना की प्रक्रिया *जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना हेतु नागरिकों को वेबसाइट* *पर जाकर बिहार राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP सत्यापित करना होगा*। इसके बाद भाषा का चयन करना होगा। उन्होंने कहा कि भाषा चयन में विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि एक बार भाषा चुन लेने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा। *इसके पश्चात परिवार के मुखिया का नाम, जिला, पिन नंबर, गांव अथवा शहर की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर नक्शा प्रदर्शित होगा, जिसमें लाल रंग के मार्कर को खींचकर अपने घर का सही लोकेशन दर्ज करना होगा*। लोकेशन सत्यापित होने के बाद प्रश्नों की सूची प्रदर्शित होगी, जिसका उत्तर भरकर अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद 11 अंकों का SE-ID जनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। प्रगणकों के भ्रमण के समय यह आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी। *जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, दरभंगा ने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग लें और जनगणना कार्य को सफल बनाएं।* *उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करें।* इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उदय नारायण प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
भारत की जनगणना 2027 हेतु डीएम ने की प्रेस ब्रीफिंग darbhanga दरभंगा, 16 अप्रैल 2026 : जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। *उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना इस बार पूर्णतः डिजिटल मोड में संपन्न कराई जाएगी*। *जनगणना के इतिहास में पहली बार आम नागरिकों को मोबाइल एप्प एवं ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने परिवार की गणना करने की सुविधा प्रदान की जा रही है*। *जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की गणना की जाएगी*। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 34 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। स्वगणना के लिए व्यक्ति के पास
स्मार्टफोन होना आवश्यक है। जिले में कुल 18 ग्रामीण एवं 11 नगरीय चार्जों में 7558 HLB (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) प्रस्तावित किए गए हैं। जिले के सभी चार्जों में घर-घर जाकर गणना कार्य संपन्न कराने हेतु 7558 प्रगणक एवं 1294 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 24 अप्रैल 2026 तक चलेगा। *स्वगणना की प्रक्रिया *जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना हेतु नागरिकों को वेबसाइट* *पर जाकर बिहार राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP सत्यापित करना होगा*। इसके बाद भाषा का चयन करना होगा। उन्होंने कहा कि भाषा चयन में विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि एक बार भाषा चुन लेने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा। *इसके पश्चात परिवार के मुखिया का नाम, जिला, पिन नंबर, गांव अथवा शहर की जानकारी
दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर नक्शा प्रदर्शित होगा, जिसमें लाल रंग के मार्कर को खींचकर अपने घर का सही लोकेशन दर्ज करना होगा*। लोकेशन सत्यापित होने के बाद प्रश्नों की सूची प्रदर्शित होगी, जिसका उत्तर भरकर अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद 11 अंकों का SE-ID जनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। प्रगणकों के भ्रमण के समय यह आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी। *जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, दरभंगा ने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग लें और जनगणना कार्य को सफल बनाएं।* *उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करें।* इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उदय नारायण प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
- मुजफ्फरपुर में नाबालिग गुम/शुदगी से मचा हड़/कंप #viralreels #viralvideos #BreakingNews #bihar #BiharPolice #Muzaffarpur1
- Rrp03, JuryCourt, जूरी कोर्ट विवरण : यह प्रस्तावित कानून अदालतों, थानों, स्कूलों, अस्पतालों, बैंक, मीडिया, अन्य केन्द्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय सरकारी विभागों का भ्रष्टाचार दूर करेगा। ज्यूरीकोर्ट प्रस्तावित कानून ड्राफ्ट को लोकसभा और राज्यसभा में पास करने की जरूरत नहीं प्रधानमंत्री इसे सीधे राजपत्र में छाप सकते हैं।1
- Jamalpur kahin man per ke road pura kharab hai iska Koi sunvaee nahin Hai kaniman per ke road kharab hai gussa Koi sunvaee nahin2
- Post by Vicky kumar4
- सीतामढ़ी इस्लाम परवेज द्वार तो झांकी है, अकबर और बाबर गेट बनना अभी बाकी है! पूर्व सभापति सुवंश राय का तीखा तंज नमस्कार दोस्तों, सीतामढ़ी नगर निगम में एक नया विवाद छिड़ गया है। माता सीता की पावन जन्मभूमि पर इस्लाम परवेज द्वार का निर्माण हो चुका है, लेकिन पूर्व सभापति सुवंश राय ने इसे तीखा करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा – “इस्लाम परवेज द्वार तो झांकी है, असली बात तो यह है कि अकबर गेट और बाबर गेट बनना अभी बाकी है!” यह बयान सीतामढ़ी में चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ जहां मेयर प्रतिनिधि और प्रशासन इस द्वार का बचाव कर रहा है, वहीं पूर्व सभापति सुवंश राय ने सवाल उठाया है कि माता जानकी की नगरी में ऐसे नामों के द्वार क्यों बनाए जा रहे हैं? क्या यह सिर्फ एक द्वार है या सांस्कृतिक पहचान पर सवाल? पूरी खबर, सुवंश राय के बयान और स्थानीय प्रतिक्रिया जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। आपकी राय क्या है? कमेंट में बताएं – क्या सीता की जन्मभूमि पर इस्लाम परवेज द्वार उचित है? ✅ Like | Share | Subscribe करें और Bell Icon दबाएं ताकि ऐसी खबरें सबसे पहले आपको मिलें। We News 24 – सच्ची खबर, बिना लाग-लपेट के ────────────────── 📍 स्थान: सीतामढ़ी नगर निगम, बिहार 👤 बोलने वाले: पूर्व सभापति सुवंश राय #WeNews24 #दीपककुमार ────────────────── Hashtags (Description के अंत में लगाएं) #सीतामढ़ी #इस्लामपरवेजद्वार #सुवंशराय #IslamParvezDwar #SitamarhiNews #SubanshRai #AkbarGate #BabarGate #सीताजन्मभूमि #SitamarhiControversy #BiharNews #NagarNigamSitamarhi #जनकनगरी #WeNews24 #दीपककुमार #ViralNews #PoliticalNewsBihar #SitaMandir #HarHarMahadev #BiharPolitics1
- Post by अनार जीत दास पेंटर1
- इसका फुल वीडियो बहुत जल्दी रिव्यू करेंगे बात करेंगे इसमें कितना स्क्वायर फीट में स्कूल बन रहा है क्या-क्या व्यवस्था होगी यह सब बाते अगले वीडियो में बताऊंगा1
- Post by Raju4