अधूरी सर्विस रोड बनी हादसों का कारण, मार्ग पूरा करने की उठी मांग आदर्श न्यूज । चित्तौड़गढ़-कोटा राजमार्ग पर बनने वाली सर्विस रोड सुविधा के बजाय असुविधा का पर्याय बनती जा रही है। बस्सी क्षेत्र के आसपास कथित रूप से राजनेताओं के दखल के चलते सर्विस रोड पूरा नहीं बनाया जा रहा है। जिसके कारण रोज हादसे सामने आ रहे है और आम लोगों को परेशानी हो रही है। बस्सी से घोसुंडी तक की सड़क को लेकर घाटा क्षेत्र के 20-25 गांव के लोगों ने क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित अधिकारियों को पूर्ण सड़क बनाने की मांग की है। प्राम बनाने की माता की थी अधूरी सड़क के कारण घाटा क्षेत्र जाने वाले लोगों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्सी से घोसुंडी के बीच सर्विस रोड को छोड़ दिया गया है, क्योंकि इस रास्ते में कुछ नेताओं और रसूखदारों की जमीने बीच में आ रही है जिसके कारण विकास अवरूद्ध हो रहा है। उन्होंने बिना भेदभाव के जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी सड़क बनाने की मांग की है। रोज हो रहे हादसे, ट्रक-कार क्षतिग्रस्त क्षेत्रवासियों का कहना है कि आधे-अधूरे सड़क मार्ग के कारण रास्ता ऊंचा-नीचा हो गया है जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। पिछले दिनों एक ट्रक, कार और दुपहिया वाहन भी हादसे का शिकार हो चुका है। वहीं पाल घाटा क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए हाईवे के कट बंद कर दिये है जिससे बस्सी की ओर जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने घोसुंडी तक बिना भेदभाव पूरी सर्विस रोड बनाने की मांग की है।

- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार रेलमगरा। कुरज चौकी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह कुरज क्षेत्र में बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार चौकी कुरज के सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डेमण्ड बावजी की ओर से रीको क्षेत्र होते हुए खण्डेल की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। करीब सुबह 10:35 बजे महालक्ष्मी जिनिंग फैक्ट्री के समीप पुलिस को सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक हाथ नहीं आया। पुलिस ने मौके से स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर (पंजीयन संख्या आरजे-09 आरसी-7565) तथा बजरी से भरी ट्रॉली जब्त कर चौकी कुरज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। ट्रॉली पर "श्री सूर्य देव कंस्ट्रक्शन, भुरवाड़ा" अंकित है। इस मामले में पुलिस ने खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।1
- जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा, विपक्ष पर भी शादा निशान1
- asha sahyogini News Rajsamand Asha sahyogini ke adhikar kai jankari aapka koi Agni sambandhi samasyaon se Samadhan hetu jatak1
- पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक Ticket - 99159 तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी, जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन, जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद, सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान, आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी। बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )3
- मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।1