शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हेतु अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा 18 सूत्रीय मांग पत्र शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हेतु अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा 18 सूत्रीय मांग पत्र उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में विद्यार्थियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग दमोह। शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की बुनियादी सुविधाओं और शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दमोह जिला इकाई द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के नाम एक 18 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा गया।ज्ञापन सौंपते हुए अभाविप जिला संयोजक ओम श्रीवास्तव व परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक व सर्वांगीण विकास का केंद्र होते हैं। वर्तमान में कई शासकीय कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख 18 सूत्रीय मांगों में स्वच्छ पेयजल: परिसर में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर व आरो मशीनों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। शौचालय व स्वच्छता छात्र-छात्राओं के लिए पृथक व स्वच्छ शौचालय, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीन की व्यवस्था हो।कक्षाओं का सुदृढ़ीकरण पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, रोशनी व विद्युत उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। अद्यतन पुस्तकालय: प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अध्ययन सामग्री, समाचार पत्र और ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध हो। प्रयोगशाला उन्नयन: विषयवार प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण, सुरक्षा सामग्री एवं अनुपयोगी उपकरणों का प्रतिस्थापन हो।खेल व स्वास्थ्य: खेल मैदानों को सुव्यवस्थित कर खेल सामग्री व आपात स्थिति के लिए फर्स्ट-एड (प्राथमिक उपचार) की व्यवस्था की जाए। सुरक्षा व सीसीटीवी परिसर में सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवॉल का निर्माण व असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगे।डिजिटल कैंपस: उच्च गति इंटरनेट/Wi-Fi और डिजिटल अध्ययन संसाधनों को मजबूत किया जाए।छात्र सहायता व गाइडेंस: छात्रवृत्ति, प्रवेश व परीक्षा संबंधी सहायता केंद्र तथा ठप्प पड़े 'विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल' को पुनः सक्रिय किया जाए। NCC व अन्य सुविधाएं: नई NCC यूनिट आवंटन, CTO Caretaker Officer की नियुक्ति, सुव्यवस्थित कैंटीन, वाहन पार्किंग, दिव्यांग अनुकूल रैंप और छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था की जाए।अभाविप का स्पष्ट मत है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ व सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलना उनका अधिकार है। परिषद ने मांग की है कि ज्ञापन में शामिल सभी विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाए और आवश्यक बजट स्वीकृत कर छात्रों को राहत प्रदान की जाए।

- मोबाइल की जिद कर रहा युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाई, बेटा को बचाने मोबाइल की जिद में युवक ने सुनार नदी में कूद गया दमोह -मोबाइल की जिद कर रहा युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाई, बेटा को बचाने पिता ने भी लगाई छलांग दौऩो को डूबते देख माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने पिता और पुत्र की जान बचाई2
- मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है। स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं। सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है। इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है1
- पहली बार कावड़ यात्रा हटा के सुरई घाट से गौरी शंकर धाम तक हर हर महादेव के जयकारें गूंजे1
- अगर मेरे साधनात्मक तपबल को झुका दोगे तो सर...........🔥🔥🔥1
- रक्षाबंधन: राकेश सिंह ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प।।JSN NEWS।।1
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत अमन, भाईचारे और कौमी एकता का संदेश लेकर शहर की सड़कों पर निकला जुलूस, सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस बल दमोह। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। सुबह करीब 8 बजे मुर्शिद बाबा के मैदान से झंडा बंधन के बाद जुलूस प्रारंभ हुआ। इसके बाद छोटी मस्जिद में परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए और पैगंबर साहब के बताए अमन, शांति और भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। जुलूस ए मुहम्मदी, गढ़ी मोहल्ला, बिलबारी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, गौरीशंकर मंदिर तिगड्डा, यशवंत चौक, महाकाली चौक, बड़ा पुल, बाजार मोहल्ला, घंटाघर, सिनेमा चौक, पुराना थाना, इकरार तिराहा और गढ़ी मोहल्ला होते हुए वापस मुर्शिद बाबा के मैदान पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच और पंडाल लगाए गए थे। घंटाघर, बाजार मोहल्ला, पठानी मोहल्ला और गढ़ी मोहल्ला सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। बारिश के बावजूद जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग लगातार जुलूस के साथ चलते रहे। डीजे की धुन पर नात और धार्मिक गीतों के साथ लोग जुलूस में शामिल नजर आए। विभिन्न समाजों के लोगों ने दिया कौमी एकता का संदेश जुलूस में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी शामिल होकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश देखने को मिला। जुलूस में मौजूद लोगों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने मानवता, शांति, दया, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। कौन हैं पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर माने जाते हैं। मुस्लिम समाज उनके जीवन और शिक्षाओं को आदर्श मानता है। उन्होंने लोगों को एक ईश्वर में विश्वास, इंसाफ, दया, जरूरतमंदों की मदद, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके जन्मदिन की खुशी में मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है और विभिन्न स्थानों पर जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम जुलूस को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस के मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 65 शब्दों में लिखो वगैर हेडिंग1
- हिंडोरिया के तिंदनी में दर्दनाक हादसा: नंदी महाराज की मौके पर मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल *हिंडोरिया (दमोह)।* तिंदनी गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए नंदी महाराज से एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नंदी महाराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक *भागीरथ पटेल* और गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सबसे पहले मानवता का धर्म निभाते हुए घायल युवक की मदद की और तुरंत *112 पर कॉल कर* पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, ताकि घायल को जल्द से जल्द इलाज मिल सके। नंदी महाराज की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। गौ सेवकों ने गहरी पीड़ा व्यक्त की है। इस घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश की सुरक्षा कैसे हो और कैसे वाहन चालकों को सुरक्षित रखा जाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि नंदी महाराज की आत्मा को शांति दें और घायल युवक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।1
- पटेरा थाना से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी, एक बरामद पटेरा थाना से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी, एक बरामद पटेरा। पटेरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर कुछ दिन पहले दिनदहाड़े दो वाहनों की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि वाहन चोरी के मामले में एक महज 8 वर्षीय बालक की भूमिका सामने आई है। पूछताछ के दौरान बालक फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। थाना से इतनी कम दूरी पर दिनदहाड़े वाहन चोरी की घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1