Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के तरीके को लेकर स्वामी जी ने कहा नीट लीक परीक्षा परीक्षा में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र छात्राओं ने जिस तरह के अपशब्द व अभद्र शब्दों का इस्तेमाल माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए किया स्वामी दीपंकर ने किया कड़ा विरोध
PARUL SIROHI BC MEERUT
जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के तरीके को लेकर स्वामी जी ने कहा नीट लीक परीक्षा परीक्षा में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र छात्राओं ने जिस तरह के अपशब्द व अभद्र शब्दों का इस्तेमाल माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए किया स्वामी दीपंकर ने किया कड़ा विरोध
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राहुल गांधी का संसद में बड़ा बयान! 🔥 "अगर सिर्फ BJP बोले तो मैं चुप हो जाऊंगा" राहुल गांधी1
- मेरठ महिला डिजिटल अरेस्ट:पहले युवक ने महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर फंसाया डिजिटल अरेस्ट के जाल में पूरी खबर का वीडियो देखिए मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 4.15 लाख रूपए ऐंठ लिए। महिला की तरफ से नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के जय देवी नगर का है। यहां एक महिला दो बेटियों के साथ रहती है। पति की मृत्यु हो चुकी है। 19 तारीख़ को सोशल मीडिया पर उसे एक मैसेज आया। वह मैसेज साहिल किंग 124 नाम की आईडी से था। महिला ने उस आईडी से आए सवालों के जवाब दे दिए। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। महिला को गिफ्ट भेजने का दिया झांसा पुलिस की माने तो लगभग रोज ही महिला की उस युवक से काफी देर बातचीत पहले मैसेज और फिर मोबाइल के जरिये होने लगी थी। विदेश में होने की बात कहकर युवक महिला को प्रभावित करने लगा। दौरान उसने महिला को विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। महिला भी उसके झांसे में आ गई। गिफ्ट के जरिए फैलाया गया जाल 21 जुलाई को महिला को फिर कॉल आई। युवक ने बताया कि उसने एक गिफ्ट भेजा है। उसी शाम एक व्हाट्सएप कॉल आई। वह कॉल डिलीवरी बॉय की थी जिसने बताया कि गिफ्ट आ चुका है लेकिन उसमें विदेशी करेंसी भी है जिसे रिलीज करने के लिए 8000 रूपए जमा करने होंगे। रुपए देने से मना करने पर धमकाया महिला ने 8000 रूपए देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आनी शुरू हो गई। एक कालर ने खुद को कस्टम का अधिकारी बताया और कहा कि विदेशी करेंसी होने के कारण वह उसे गिरफ्तार करा देगा। महिला पर तरह-तरह से दबाव बनाने लगा। उसने जेल भेजने की धमकी देकर महिला से 6 बार में 1.45 लाख रूपए खाते में ट्रांसफर करा लिए। धमकी देकर चुप रहने के लिए किया मजबूर कई दिन तक महिला ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। एक दिन महिला को शक हुआ तो वह सीधे नौचंदी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने छानबीन के बाद महिला को साइबर ठगी होने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने कुछ अकाउंट ट्रेस किए हैं। बताया जाता है की रकम एक खाते से कई खातों में ट्रांसफर हुई है। पूरी खबर का वीडियो देखिए1
- मवाना में युवती को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में युवक पुलिस के हवाले मेरठ। मवाना क्षेत्र में एक युवक को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दावों के अनुसार, युवक पर अपनी पहचान छिपाकर एक युवती से संबंध बनाने और कथित रूप से उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम कैब बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह स्वयं को "दीपक" नाम से परिचित कराता था और लगभग चार वर्ष पहले उसकी युवती से पहचान हुई थी। वायरल पोस्टों में आरोप लगाया गया है कि बाद में युवती का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया, जिसके दौरान स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और मवाना पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से अब तक यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है कि युवक के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है या जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों और आरोपों की सत्यता पर आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर की जाएगी।1
- नेता प्रतिपक्ष 'समाजवादी' से 'सनातनी' हो गए - योगी जी। नेता प्रतिपक्ष 'समाजवादी' से 'सनातनी' हो गए - योगी जी।1
- मुजफ्फरनगर: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी 22 थानों पर मौजूद शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा की शपथ दिलाई। एसएसपी ने कांवड़ियों से केवल निर्धारित मार्ग का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और शासन द्वारा तय डीजे के मानकों का पालन करने की अपील की। सभी श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए सुरक्षित और निर्विघ्न कांवड़ यात्रा संपन्न कराने का संकल्प लिया।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर दी शुभकामनाएं *-प्रेस विज्ञप्ति-* जनपद मुजफ्फरनगर दिनांक 29.07.2026 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर दी शुभकामनाएं ।* श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पैदल गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवड़ यात्रियों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उन पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कांवड़ियों से कांवड़ यात्रा की पवित्रता, मर्यादा एवं अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही प्रयोग करने तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, एटीएस, आरआरएफ, क्यूआरटी एवं अन्य सुरक्षा इकाइयों को निरंतर सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी चेकिंग करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा समस्त सुरक्षा प्रबंधों पर सतत निगरानी बनाए रखी जाए। जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कांवड़ मार्गों पर अस्थायी पुलिस चौकियां एवं सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस कर्मी चौबीसों घंटे मुस्तैद हैं। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रुम से निरंतर कांवड मार्गों की निगरानी की जा रही है तथा डॉग स्क्वाड, एंटी-सबोटाज (एएस) चेक टीम एवं अन्य सुरक्षा इकाइयों द्वारा निरंतर चेकिंग एवं सघन निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखा जा सके। मुजफ्फरनगर पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यात्रा के दौरान संयम, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस अधिकारी अथवा पुलिस हेल्पलाइन को दें। जनपद पुलिस आपकी सुरक्षित एवं मंगलमय कांवड़ यात्रा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*1
- यही वो महाशय है जिन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निवास स्थान को बताया अवैध जरा इनका भी छलकता हुआ दर्द सुने, इनके मन में उठी पीड़ा क्या है ?1
- अलीगढ़ में कुछ घंटों की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित अलीगढ़। शहर में हुई कुछ घंटों की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कें पानी से भर गईं और कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर जलभराव के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। कई निचले इलाकों में पानी भरने से दुकानों, घरों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में लोगों को जलभराव से गुजरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, नगर निगम या जिला प्रशासन की ओर से वायरल वीडियो में दिखाई गई प्रत्येक जगह और दावों पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन से लोगों को उम्मीद है कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।1
- मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना नगर पंचायत क्षेत्र के सैनी बाजार में मकान की नींव में पानी भरने के कारण मकान गिरने के कगार पर है मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना नगर पंचायत क्षेत्र के सैनी बाजार में मकान की नींव में पानी भरने के कारण मकान गिरने के कगार पर है वही कई मकान मालिक तो अपने मकान खाली कर कर इधर से उधर रह रहे हैं बताया जा रहा है कि 6 से 7 मकान फिलहाल गिरने के कगार पर है अगर कोई दुर्घटना होती है आखिरकार जिम्मेदार कौन होगा सबसे बड़ा सवाल, साफ तौर पर जल निगम की लापरवाही के चलते हो सकता है बड़ा हादसा, वहीं इसी घटना के बीच जल निगम द्वारा दुकानों और घरों पर एक टोंटी वितरित की गई है अब पता नहीं दुकानदार या मकान मालिक इस टोटी को कहां लगाएंगे1