logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हवेली खड़गपुर;शांतिपूर्ण माहौल में होली संपन्न, कई जगह खेली गई कपड़ा फाड़ होली रंगों का पावन पर्व होली क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह से ही गली-मोहल्लों में बच्चों और युवाओं की टोलियां रंग, अबीर और गुलाल के साथ निकल पड़ीं। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए शुभकामनाएं दीं। ढोलक और फाग गीतों की धुन पर पारंपरिक होली का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर बाद कई स्थानों पर युवाओं द्वारा पारंपरिक “कपड़ा फाड़ होली” भी खेली गई। इस दौरान युवाओं ने मस्ती और उत्साह के बीच एक-दूसरे के पुराने कपड़े फाड़कर होली की परंपरा निभाई। हालांकि यह आयोजन आपसी सहमति और हंसी-मजाक के माहौल में हुआ। इधर छोटे ने बड़ों का आशीर्वाद अबीर गुलाल लगाकर और पैर छूकर लिया। वही कई जगहों पर मटकी फोड़ का आयोजन भी हुआ। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस तरह रंग, उमंग और भाईचारे के संदेश के साथ होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

4 hrs ago
user_Piyush kumar priyadarshi
Piyush kumar priyadarshi
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
4 hrs ago

हवेली खड़गपुर;शांतिपूर्ण माहौल में होली संपन्न, कई जगह खेली गई कपड़ा फाड़ होली रंगों का पावन पर्व होली क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह से ही गली-मोहल्लों में बच्चों और युवाओं की टोलियां रंग, अबीर और गुलाल के साथ निकल पड़ीं। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए शुभकामनाएं दीं। ढोलक और फाग गीतों की धुन पर पारंपरिक होली का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर बाद कई स्थानों पर युवाओं द्वारा पारंपरिक “कपड़ा फाड़ होली” भी खेली गई। इस दौरान युवाओं ने मस्ती और उत्साह के बीच एक-दूसरे के पुराने कपड़े फाड़कर होली की परंपरा निभाई। हालांकि यह आयोजन आपसी सहमति और हंसी-मजाक के माहौल में हुआ। इधर छोटे ने बड़ों का आशीर्वाद अबीर गुलाल लगाकर और पैर छूकर लिया। वही कई जगहों पर मटकी फोड़ का आयोजन भी हुआ। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस तरह रंग, उमंग और भाईचारे के संदेश के साथ होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा टेटिया बंबर प्रखंड में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 7 मार्च को टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशा राय ने इस संबंध में जानकारी दी है। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड भाग लेगी। कंपनी सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा पदों के अनुसार 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कुछ पदों के लिए यह 21 से 36 वर्ष होगी। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 12 हजार से 29 हजार रुपये तक मिलेगा, जो पद के अनुसार अलग-अलग होगा। जिला नियोजनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। इच्छुक पुरुष अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जॉब कैंप में उपस्थित हों।
    1
    मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा टेटिया बंबर प्रखंड में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 7 मार्च को टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशा राय ने इस संबंध में जानकारी दी है।
इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड भाग लेगी। कंपनी सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी।
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा पदों के अनुसार 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कुछ पदों के लिए यह 21 से 36 वर्ष होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 12 हजार से 29 हजार रुपये तक मिलेगा, जो पद के अनुसार अलग-अलग होगा। जिला नियोजनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।
इच्छुक पुरुष अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जॉब कैंप में उपस्थित हों।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • होली की बहुत शुभकामनाएं 10 साल का बच्चा से मिलिए जो 735 दौड़ता है। #holi #बच्चों #tractor #happyholi2026 #Sinturana #bihar #mungerdastak #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #735 #race #स्वराज #SwarajTractors #startupindia #NarendraModi #skilledworkers
    2
    होली की बहुत शुभकामनाएं 10 साल का बच्चा से मिलिए जो 735 दौड़ता है।
#holi #बच्चों #tractor #happyholi2026 #Sinturana #bihar #mungerdastak #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #735 #race #स्वराज #SwarajTractors #startupindia #NarendraModi #skilledworkers
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 7 व्यक्ति शराब पीने के आरोप में, 2 व्यक्ति शराब रखने के आरोप में, तथा 2 व्यक्ति मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कैमरा पर्सन के साथ प्रवेश कुमार की रिपोर्ट।
    1
    भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में
7 व्यक्ति शराब पीने के आरोप में,
2 व्यक्ति शराब रखने के आरोप में,
तथा 2 व्यक्ति मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
कैमरा पर्सन के साथ
प्रवेश कुमार की रिपोर्ट।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • Sherpur ward number 5 Munger Bihar
    1
    Sherpur ward number 5 Munger Bihar
    user_Gulshan Kumar
    Gulshan Kumar
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
  • संपूर्ण खगड़िया जिला सहित गोगरी अनुमंडल क्षेत्र मे रंगों का त्योहार होली आपसी भाई चारे और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया। बच्चे बूढ़े और जवान आपसी भाई चारे के साथ एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
    1
    संपूर्ण खगड़िया जिला सहित गोगरी  अनुमंडल क्षेत्र मे रंगों का त्योहार होली आपसी भाई चारे और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया। बच्चे बूढ़े और जवान आपसी भाई चारे के साथ एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • #बिहार : मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जायेंगे राज्यसभा और निशांत कुमार बनेगे डिप्टी सीएम : सूत्र । बिहार की राजनीति में हो सकता है बड़ा उलटफेर l #Nitishkumar #Bihar
    1
    #बिहार : मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जायेंगे राज्यसभा और निशांत कुमार बनेगे डिप्टी सीएम : सूत्र । बिहार की राजनीति में हो सकता है बड़ा उलटफेर l
#Nitishkumar #Bihar
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • आज रंगों का पावन पर्व होली पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही गली-मोहल्लों में बच्चों और युवाओं की टोलियां रंग, अबीर और गुलाल लेकर निकल पड़ीं। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ढोलक और फाग गीतों की धुन पर पारंपरिक होली का रंग और भी गहरा हो गया है। घर-घर में पकवानों की खुशबू फैल रही है। महिलाएं गुजिया, मालपुआ और अन्य पारंपरिक व्यंजन तैयार करने में जुटी हैं। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुब्बारों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। बाजारों में भी सुबह से चहल-पहल देखी गई। हालांकि दोपहर बाद अधिकांश दुकानें बंद हो गईं और लोग पर्व के आनंद में डूब गए। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। होली का यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है, जिसे लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
    1
    आज रंगों का पावन पर्व होली पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही गली-मोहल्लों में बच्चों और युवाओं की टोलियां रंग, अबीर और गुलाल लेकर निकल पड़ीं। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ढोलक और फाग गीतों की धुन पर पारंपरिक होली का रंग और भी गहरा हो गया है।
घर-घर में पकवानों की खुशबू फैल रही है। महिलाएं गुजिया, मालपुआ और अन्य पारंपरिक व्यंजन तैयार करने में जुटी हैं। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुब्बारों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं।
बाजारों में भी सुबह से चहल-पहल देखी गई। हालांकि दोपहर बाद अधिकांश दुकानें बंद हो गईं और लोग पर्व के आनंद में डूब गए।
शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
होली का यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है, जिसे लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.