पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मुठभेड़: वन्यजीव तस्करों ने की वन टीम पर फायरिंग, शिकार किया हुआ जंगली सुअर बरामद पीलीभीत: पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीटीआर की बराही रेंज में बुधवार देर रात वन विभाग की टीम और वन्यजीव तस्करों के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। सिमरा बीट द्वितीय में गश्त के दौरान जब वन दरोगा कपिल कुमार और फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार की टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को घेरने की कोशिश की, तो अवैध असलहों से लैस तस्करों ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वनकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। खुद को घिरता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। हालांकि, हड़बड़ी में वे अपनी बाइक और शिकार किए गए एक जंगली सुअर का शव मौके पर ही छोड़ गए। मौके से एक बाइक और मृत जंगली सुअर बरामद किया गया है। हजारा थाना क्षेत्र के राघवपुरी निवासी हरजिंदर सिंह को नामजद किया गया है। अन्य अज्ञात तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह के अनुसार, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मुठभेड़: वन्यजीव तस्करों ने की वन टीम पर फायरिंग, शिकार किया हुआ जंगली सुअर बरामद पीलीभीत: पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीटीआर की बराही रेंज में बुधवार देर रात वन विभाग की टीम और वन्यजीव तस्करों के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। सिमरा बीट द्वितीय में गश्त के दौरान
जब वन दरोगा कपिल कुमार और फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार की टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को घेरने की कोशिश की, तो अवैध असलहों से लैस तस्करों ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वनकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। खुद को घिरता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर
जंगल में फरार हो गए। हालांकि, हड़बड़ी में वे अपनी बाइक और शिकार किए गए एक जंगली सुअर का शव मौके पर ही छोड़ गए। मौके से एक बाइक और मृत जंगली सुअर बरामद किया गया है। हजारा थाना क्षेत्र के राघवपुरी निवासी हरजिंदर सिंह को नामजद किया गया है। अन्य अज्ञात
तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह के अनुसार, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पहुंच कर जमकर खरी खोटी सुनाई। वीडियो वायरल।1
- Post by Mandeep Singh1
- Post by Prashant mishra1
- पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जनसुनवाई के दौरान शहर की बल्लभनगर काॅलोनी निवासी रामकली अपने बेटे श्यामसुंदर के किडनी व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण इलाज हेतु कलेक्टेªट पहुची और बेटे के इलाज कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज उनके घर पहुंचकर बेटे की बीमारी की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारी से ग्रसित श्याम सुन्दर को समुचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाएं।उन्होंने मरीज की माता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार उपस्थित रहे।3
- Post by Raunak Ali Ansari1
- Post by Pawan Raj pasi1
- Post by समाचार Crime News1
- बिग ब्रेकिंग............ पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।1
- Post by अशोक सरकार1