Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए। जबसे ये युद्ध शुरू हुआ है, तबसे ही प्रभावित क्षेत्रों में हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है। मैंने खुद पश्चिम एशिया के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है। सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। माननीय प्रधानमंत्री *श्री Narendra Modi जी* #PMModiInLokSabha
Sapna thakur
ये आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए। जबसे ये युद्ध शुरू हुआ है, तबसे ही प्रभावित क्षेत्रों में हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है। मैंने खुद पश्चिम एशिया के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है। सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। माननीय प्रधानमंत्री *श्री Narendra Modi जी* #PMModiInLokSabha
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पत्नी पहुंची थाने, पति पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंधों का लगाया आरोप जोधपुर। इंडो तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) में तैनात एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस में शिकायत भी दी है। जवान की पत्नी ने थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पत्नी ने पति पर कई अन्य महिलाओं से संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। भगत की कोठी थाने में सरस्वती नगर मधुबन, बासनी निवास रेखा कंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसका पति जय सिंह देवड़ा इंडो तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) में कार्यरत है। उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी और उनके तीन संतानें हैं। रिपोर्ट में रेखा कंवर ने आरोप लगाया कि उनके पति के कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब भी वह नौकरी से छुट्टी लेकर घर आता है तो इसके बारे में पूछने पर मारपीट करता है। वहीं खर्चा-पानी भी देना बंद कर दिया है। इससे बच्चों के पालन-पोषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेखा ने आरोप लगाया कि उसका पति बच्चों और अपनी मां को भी पीटता है। गत 15 मार्च को उसके पति ने उसे और उसके बच्चों को पीटा। इसके बाद 16 मार्च को उसकी सास के साथ मारपीट की। इस पर सास ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर पाबंद किया। रेखा ने बताया कि 16 मार्च की शाम को पति शराब पीकर घर आया। इसके बाद मुझे और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने पुलिस को बुलाने की बात कही तो वह वहां से भाग गया। रिपोर्ट में रेखा ने अपने और बच्चों को पति से जान का खतरा बताया है। वहीं उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर भगत की कोठी थानाधिकारी सुरेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे कार्रवाई की जाएगी।1
- पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है:- दिनांक 17.03.2026 को थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से आभूषण लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को #थाना_जगदीशपुरा, सर्विलांस एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22/23.03.2026 की रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किए गए। बाइट- सय्यद अली अब्बास, पुलिस उपायुक्त नगर। पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस टीम को ₹25,000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। Updated News-23/मार्च/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- एत्मादपुर तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने उनकी फरियाद सुनी साथ ही मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण भी किया गया एत्मादपुर तहसील में शनिवार की छुट्टी होने के चलते सोमवार को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में आज फरियादी अपनी फरियाद लेकर उपजिलाधिकारी एत्मादपुर के सामने पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याओं से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया इसके बाद कुछ समस्याओं का निस्तारण उपजिलाधिकारी के द्वारा मौके पर ही कर दिया गया साथ ही आगे के शिकायतों के लिए अधीनस्थों को आदेश जारी कर कहा कि जल्द से जल्द इनका भी निस्तारण किया जाए तहसील दिवस में राजस्व की 16 पुलिस की 4 नगर पालिका की 1 पीडब्लू की 1 बीडीओ की 4 विद्युत की 2 अन्य 1 शिकायत आईं वहीं 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया एत्मादपुर से मोहित सिसोदिया की रिपोर्ट4
- अछनेरा में नामित सभासदों का भव्य स्वागत सम्मान अछनेरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद अछनेरा में नामित किए गए सभासदों के सम्मान में इंदिरा इंस्टीट्यूट एवं आरके इंस्टीट्यूट अछनेरा में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी श्री कुवर बहादुर मिश्रा ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें नव-नामित सभासदों का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मनोज कुशवाहा, नीरज जादौन, विनोद जैन, दीनदयाल कर्दम एवं श्रीमती सुमन लता माहौर सहित अन्य नामित सभासद मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए गुरुजी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। साथ ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सबोरा की पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जयवीर (35) पुत्र राम प्रकाश, निवासी गांव खुडो (मध्य प्रदेश), अपनी पत्नी कल्पना और भाभी सुषमा पत्नी रामनरेश को लेकर फतेहाबाद अस्पताल दवा दिलाने जा रहे थे। जैसे ही वे सबोरा पुलिया के पास पहुंचे, तभी अरनोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।4
- Post by Syed Shakeel Journalist1
- ✦ परिजनों में मचा कोहराम, दोनों किशोर लाल मस्जिद, बलकेश्वर के निवासी ✦ हादसे का समय, सोमवार शाम लगभग 6 बजे घटना हुई ✦ पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, गोताखोरों की मदद से किशोरों की तलाश जारी ✦ मौके पर मौजूद थानों का फोर्स, कमला नगर और एत्मादौला पुलिस टीम सक्रिय ✦ जवाहर पुल के नीचे हुई घटना, एत्मादौला थाना क्षेत्र में नहाते समय डूबने का मामला1
- बोले, राहुल गांधी की बुद्धिमता पर प्रश्नचिह्न जनता खड़ा करेगी* *जोधपुर, 22 मार्च।* केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी को अर्थव्यवस्था की कितनी समझ है, इस पर ही प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। रविवार को केंद्रीय मंत्री अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जब केंद्रीय मंत्री से राहुल गांधी के रुपया के डॉलर के मुकाबले कमजोर होने और महंगाई बढ़ने से जुड़े ट्वीट के विषय में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि जिस तरह की परिस्थितियां हैं। ग्लोबल सिनेरियो है। अभी जिस तरह का जिओ टर्बुलेंस विश्व में है। जिस तरह की उथल-पुथल वर्तमान परिस्थिति में मिडिल ईस्ट युद्ध से बनी है। सोना की कीमतें लगातार कम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि थोड़े से दिन पहले राहुल गांधी सोने को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। अभी रुपया को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। राहुल गांधी को पहले अपने गिरेबां में झांक करके देखना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में थोक महंगाई की दर दुनिया में सबसे कम है। राहुल गांधी के अदृश्य नेतृत्व में जब सरकार काम करती थी, जब वो कैबिनेट के फैसलों को फाड़कर फेंका करते थे। संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान करते थे। उस 10 साल के कालखंड में 7 साल महंगाई की दर डबल डिजिट में थी। शेखावत ने कहा कि जब डबल डिजिट वाले 2 प्रतिशत की महंगाई पर प्रश्न चिन्ह खड़े करें, तब उनकी बुद्धिमता पर प्रश्नचिह्न जनता खड़ा करेगी। *कार्यकर्ताओं ने मुझे बनाया* लोगों की समस्याएं सुनने से संबंधित सवाल पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि मुझमें विश्वास रखते हुए, मुझ पर भरोसा करके इतने सारे लोग अपने छोटे-बड़े विषयों को लेकर चर्चा करते हैं। यदि आप किसी मुकाम पर पहुंचने के बाद धरातल से जुड़े रहें तो लोग आपके साथ जुड़ते हैं। जब लोग आपके साथ में जुड़ते हैं, आपके पास आते हैं, आप उनके किसी विषय का समाधान करके उनको राहत प्रदान कर सकें, इससे उनके दिल को बहुत प्रसन्नता और सुकून मिलता है। शेखावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मुझे बनाया है। मैंने उनको थोड़ा बनाया है।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में वाहन स्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है शासन के निर्देशानुसार सभी पुराने वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है इसके लिए शासन की ओर से 15 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित की गई है | निर्धारित समय सीमा के बाद जिन वाहनों पर एचएसआरपी प्लेट नहीं पांई जाती है तो उनका प्रदुषण प्रमाण भी मान्य नहीं माना जायेगा | ऐसे में वाहन मालिकों को ना सिर्फ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा बल्कि सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाएगा | निर्धारित समय सीमा के पश्चात् बिना एचएसआरपी के वाहनों पर दस हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है | इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ राजेश राजपूत नें बताया है कि परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि समय रहते ही अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगवा लें जिससे अनावश्यक कार्यवाही व जुर्माने से बचा जा सके | Updated News- 23/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1