Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यूज़ फ्लैश: बलरामपुर: बनकटवा रेंज क्षेत्र के लालपुर चौराहा–शिवपुरा मार्ग स्थित हेंगहा पहाड़ी नाले के पुल पर रात 10 बजे तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Rahul Ratna
न्यूज़ फ्लैश: बलरामपुर: बनकटवा रेंज क्षेत्र के लालपुर चौराहा–शिवपुरा मार्ग स्थित हेंगहा पहाड़ी नाले के पुल पर रात 10 बजे तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नोट बंदी के बाद अब गैस बंदी की लाइन में लगे लोग हो रहे बेहोश श्रावस्ती उत्तर प्रदेश में गैस ऐजेंसी के बाहर सुबह से लंबी लाइन में लगी महिला गैस के लिए हो रही धक्का-मुक्की में गिर कर बेहोश हो गई पूरे देश में गैस को ले कर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन पूरी की पूरी सरकार चुप है ...1
- आप अपने प्रॉपर्टी अपने परिवार के लिए लडिया आपका अधिकार है हाई कोर्ट जाइए सुप्रीम कोर्ट जाइए डीएम एस डीएम थाना जाइए आपका पूरा अधिकार है पर आप जिस स्कूल की बात कर रहे हो उसे निर्माण करने में गांव के हर व्यक्ति का एक-एक पैसा लगा हुआ है आप शिक्षा के खिलाफ स्कूल के खिलाफ मत जाइए मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं 🙏🙏🙏🙏1
- Post by INDIA TIMES NEWS AGENCY SDR Riyaj khan journalist1
- Post by सकील अहमद1
- जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक बहराइच। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल की जाने वाली कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। बता दें कि खाडी देशों में युद्ध के कारण भारत में भी एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बुकिंग करने के बाद दो से तीन दिन में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच - जिले के ग्राम मैंगोढ़िया निवासी महेंद्र सिंह 40 वर्षीय जो यू पी डायल 112 में गजरौला पुलिस में तैनात है घर लौटते समय रास्ते में सांड ने उनपर हमला कर दिया जिसके कारण उनके दोनों हाथ फैक्चर हो गए हैं l पत्रकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मामा है सांड के आतंक का शिकार आए दिन लोग होते हैं l इन्हें पकड़वाकर गौशाला को भेजना चाहिए l1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे को लेकर बलरामपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने जिले में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। जिले के नहरबालागंज जोकहिया चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगातार साफ-सफाई का कार्य जारी है। सफाईकर्मी युद्धस्तर पर गंदगी हटाते हुए नजर आ रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो सकें। इसके साथ ही, सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को भी पकड़कर अलग किया जा रहा है। यह कदम सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।1
- *बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवको की मौत, एक घायल* बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों विशुनापुर गांव के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायल का इलाज सुजौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।2
- वजीरगंज के जमलापुर कस्बे में रोजा इफ्तार पार्टी में पानी लाने को लेकर हुए विवाद में मोहम्मद सिराज उर्फ छोटू चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी अब्दुल कय्यूम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घायल के पिता यार मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल कय्यूम के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।पिता के अनुसार, रोजा इफ्तार पार्टी में पानी लाने के विवाद में आरोपी ने तमंचे से फायर कर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष वेदराम यादव ने बताया कि आरोपी के पास से हमले में प्रयुक्त तमंचा और चाकू बरामद कर लिया गया है2