Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली त्योहार के मद्देनजर मऊ के सड़को पर कोतवाल अनिल सिंह पूरी पुलिस बल के साथ निकले सड़कों पर होली त्योहार के मद्देनजर मऊ के सड़को पर कोतवाल अनिल सिंह पूरी पुलिस बल के साथ निकले सड़कों पर
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
होली त्योहार के मद्देनजर मऊ के सड़को पर कोतवाल अनिल सिंह पूरी पुलिस बल के साथ निकले सड़कों पर होली त्योहार के मद्देनजर मऊ के सड़को पर कोतवाल अनिल सिंह पूरी पुलिस बल के साथ निकले सड़कों पर
More news from Ballia and nearby areas
- उभाँव थाना क्षेत्र के पलिया गांव में आपसी विवाद में कोई लोग गंभीर रूप से घायल बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट जहां ग्रामीणों के मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कुछ लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ जारी।3
- होली पर्व पर मुस्लिम बन्धुओं से सीओ मधुबन की अपील। आप भी सुनें..... #maupolice #ramadan2026 #Holi2026 #maunews #मधुबन #MAU #सीओ_मधुबन1
- बलिया में इश्क, ‘तस्वीरें’ और साजिश, शादी समारोह में बना मर्डर का प्लान, तेजाब से पहचान मिटाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता । घटना का संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.02.2026 को सुबह करीब 10.00 बजे थाना क्षेत्र रसड़ा अन्तर्गत चिलकहर से नत्थोपुर लोहटा मार्ग से सटे कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था । जिसके सम्बन्ध में शव की पहचान व घटना के अनावरण हेतु स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा थाना पुलिस की टीम लगी हुई थी । विवेचना के क्रम में अज्ञात शव की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथगुप्ता निवासी लाहीडीह पोस्ट तोवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई । जिस सम्बन्ध में हत्या करने वाले कुल 05 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम प्रकाश में आया । जिस सम्बन्ध में आज दिनांक 01.03.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया 2. विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह निवासी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 3. अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह निवासिनी ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/ निशानदेही पर मृतक का एक अदद मोबाइल फोन OPPO, 02 अदद तेजाब की खाली बोतल, घटना में प्रयुक्त 01 अदद यूनीकार्न होण्डा मोटर साइकिल UP50Y3095 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। पूछताछ विवरण- अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक पंकज गुप्ता के बगल के गाँव सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ निवासी विजय पाल सिंह पुत्र रामसेवक सिंह की बहन रेखा सिंह से गहरे सम्बन्ध थे । जिससे सम्बन्धित कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मृतक के पास थी । जिसको लेकर आये दिन मृतक रेखा पर अनावश्यक दबाव बनाता था । जिस सम्बन्ध में रेखा अपने पति अरूण सोनी पुत्र दयाशंकर सोनी निवासी नियाऊज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, अपनी भाभी अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह को बतायी । इसी दौरान दिनांक 05.02.2026 को अंजनी सिंह के मायके/विजय पाल के ससुराल ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया में अंजनी सिंह की छोटी बहन की शादी थी । शादी में विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, विजय पाल की बहन रेखा सिंह व रेखा सिंह का पति अरूण कुमार सोनी आये हुए थे । ये चारो लोग इस समस्या के सम्बन्ध में अंजनी सिंह के भाई मनीष सिंह पुत्र अगस्त सिंह निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया को बताये और पाँचो लोग मिलकर योजना बनाये कि पंकज गुप्ता को किसी बहान बुला लिया जाये और हत्या कर दी जाये । जिसमें दिनांक 07.02.2026 को मृतक पंकज गुप्ता को बुलाकर साजिस के तहत हत्या कर दिये तथा मृतक के बैंग व कुछ कपड़ो को वही पर जला दिये तथा मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिये थे,जो बरामद हुआ । अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह, निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल,उ0नि0 अजय साहनी प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 अरुण कुमार सिंह, उ0नि0 राहुल राय थाना, मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी मंगला प्रसाद सिंह स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस तीन,मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव स्वाट टीम, आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस टीम,आरक्षी सूर्यप्रकाश स्वाट टीम,आरक्षी पंकज सिंह स्वाट टीम,आरक्षी रमेश यादव स्वाट टीम, का0 श्यामजी कुमार, का0 पवन चौबे, म0का0 रूबी त्रिपाठी रहे।1
- होली से पहले सख्ती: 500 पर निरोधात्मक कार्रवाई, 60 पर CCA और 40 पर गुंडा एक्ट मैरवा। होली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बीएनएस की धारा 126 के तहत करीब 500 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं 60 से अधिक व्यक्तियों पर सीसीए तथा 40 से अधिक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए अनुमोदन किया गया है। कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और संख्या बढ़ सकती है। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- मऊ । रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा देवी की प्रतिमा तथा युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का प्रथम कर्तव्य मानते हुए आत्मविकास के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव, आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अरुण यादव तथा रहमानिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुलाब यादव की गरिमामय उपस्थिति रही। श्री अरुण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि परिस्थितियाँ सदैव अनुकूल नहीं होतीं। पूर्व समय में महिलाओं के लिए अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियाँ थीं, किंतु वर्तमान समय में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। अतः छात्राओं को इन अवसरों का लाभ उठाते हुए परिश्रमपूर्वक अपने कैरियर निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। उन्होंने महाविद्यालय की उन्नति एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपना पूर्ण समर्पण एवं दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं रिया, शिवांगी, खुशबू, निधि आदि ने ‘भरत-मिलाप’ का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। मीनाक्षी द्विवेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। शिवांगी खरवार एवं अनुपम सिंह ने लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह एवं डॉ. छविनाथ प्रसाद का सक्रिय सहयोग रहा। सायंकाल जिला गंगा समिति, मऊ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत यादव ने छात्राओं से अपील की कि होली रंगों के स्थान पर फूलों से खेलें तथा होलिका दहन हेतु हरे-भरे वृक्षों की कटाई न करें, बल्कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में दो वृक्ष भी रोपित किए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से विशेष शिविर में फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यापकों एवं स्वयंसेविकाओं ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर उत्सव मनाया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि होली केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि शांति, प्रेम और अहिंसा का पर्व है। रंगों के माध्यम से हम अपने विरोधियों को भी मित्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी तीज-त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने चाहिए, परंतु अपने आनंद के लिए दूसरों के मानवाधिकारों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। रंग खेलते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि सामने वाला भी प्रसन्न एवं उत्साहित हो। यही सच्चे अर्थों में त्योहार की सार्थकता है।4
- Post by SONI DEVI1
- देवरिया में साइबर अपराधियों ने प्रशासनिक अधिकारी को निशाना बनाते हुए बड़ी ठगी की साजिश रची। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा के नाम और आधिकारिक मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों से 40 हजार रुपये की मांग की। घटना सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने किसी तकनीकी माध्यम से मोबाइल को हैंग कर व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया और संपर्क सूची में शामिल लोगों को आपात जरूरत का हवाला देते हुए पैसे ट्रांसफर करने के संदेश भेजे। संदेश इस तरह भेजे गए ताकि लोग इसे वास्तविक समझकर तुरंत भुगतान कर दें। मामले की जानकारी मिलते ही ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा स्वयं साइबर थाने पहुंचीं और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्हाट्सएप अकाउंट को रिस्टोर कर लिया है तथा तकनीकी जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हैकिंग किस माध्यम से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से धनराशि की मांग नहीं करती हैं। उनके नाम से भेजे गए सभी संदेश फर्जी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि किए कोई भी रकम ट्रांसफर न करें। प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यदि उक्त नंबर से या किसी अन्य अधिकारी के नाम से धन की मांग का संदेश प्राप्त हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज की पुष्टि आधिकारिक माध्यम से करने और किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करने की सलाह दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधी अब आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।1
- एम के पब्लिक स्कूल सोनाडीह के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया बिल्थरारोड। एम के पब्लिक स्कूल सोनाडीह का रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे देख लोग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा का विकास और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्षिक समारोह में बच्चों ने राष्ट्रगीत, समूह नृत्य, स्वच्छता, लोकनृत्य, झांसी की रानी, कौवाली आदि पर आधारित पूर्णिमा, तान्या, मयंक, पलक, शिल्पी, आर्यन, अनीस, कृष्णा, हिमांशु आदि ने एक से बढ़कर एक मनोहारी, जीवन्त कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर तालियां बटोरी। विद्यालय के प्रबंधक असलम राही ने अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय का अध्यापक स्नेहा, सुनील, अंकिता, पूनम, काजल खुशबू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर अरशद हिन्दुस्तानी ने किया।1