Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोंडा से बड़ी खबर आने वाले दिनों में नए रंग और नए कलेवर में नजर आएगा #gonda #DM का #awas, अब से डीऍम आवास में होगा जनता दर्शन, सालों से आवास के भीतर संचालित कैम्प कार्यालय की आवास से हटकर बनेगी नई बिल्डिंग, आईटीआई रोड पर डीऍम आवास से निकाली जा रही दूसरी रोड, गोंडा लखनऊ रोड पर पड़ने वाले डीऍम आवास का गेट सिर्फ मात्र डीऍम आवास जाने के लिए होगा रिजर्व, फरियादियों, सरकारी कर्मचारियों और राजनेताओं की आईटीआई गेट से होगी #entry, नगर पालिका के स्तर से शुरू हुआ काम #dmgonda2 #iaspriyankaniranjan
Janta ki awaz 647
गोंडा से बड़ी खबर आने वाले दिनों में नए रंग और नए कलेवर में नजर आएगा #gonda #DM का #awas, अब से डीऍम आवास में होगा जनता दर्शन, सालों से आवास के भीतर संचालित कैम्प कार्यालय की आवास से हटकर बनेगी नई बिल्डिंग, आईटीआई रोड पर डीऍम आवास से निकाली जा रही दूसरी रोड, गोंडा लखनऊ रोड पर पड़ने वाले डीऍम आवास का गेट सिर्फ मात्र डीऍम आवास जाने के लिए होगा रिजर्व, फरियादियों, सरकारी कर्मचारियों और राजनेताओं की आईटीआई गेट से होगी #entry, नगर पालिका के स्तर से शुरू हुआ काम #dmgonda2 #iaspriyankaniranjan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-डीएम श्रावस्ती, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल --06 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा एस0के0 राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, अग्रणी बैंक प्रबन्धक जुगल किशोर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जमुनहा, अधिशासी अभियंता विद्युत, खण्ड विकास अधिकारी जमुनहा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।1
- चित्रकूट का दरिंदगी कांड! मासूमों के गुनहगारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी Dark Web पर बच्चों का सौदा… POCSO कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला मासूमों की चीखों का इंसाफ – दरिंदे पति-पत्नी को मौत की सजा चित्रकूट का दरिंदगी कांड! मासूमों के गुनहगारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी Dark Web पर बच्चों का सौदा… POCSO कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला मासूमों की चीखों का इंसाफ – दरिंदे पति-पत्नी को मौत की सजा Breaking: बच्चों के शोषण का काला कारोबार, अब फांसी तय आज की खबर आपको अंदर तक झकझोर देगी। एक ऐसा मामला… जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। चित्रकूट में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण करने और उनके वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। POCSO कोर्ट ने अपने सख्त फैसले में कहा – “दोषियों को मरते दम तक फंदे पर लटकाया जाए।” आखिर क्या है पूरा मामला? कैसे चल रहा था मासूमों का यह काला कारोबार? और कोर्ट ने इसे क्यों माना रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस? आइए, आपको बताते हैं पूरी रिपोर्ट। #ChitrakootCase #POCSO #DeathPenalty #BreakingNews #CrimeNews #DarkWebCrime #JusticeForChildren #UPNews #IndiaNews #BiratNews24Live #TrendingNews #BreakingIndia #CrimeAlert #YouTubeNews #ViralNews1
- गोण्डा । जनपद में बेरोजगार युवाओं के बेरोज़गारी का आलम सर पर चढ़कर बोल रहा है लोग या नहीं देख रहे हैं कि सरकार द्वारा निकाली गई भर्ती पुरुष की है या महिला की । उत्तर प्रदेश में चौक आने वाला मामला सामने आया है जहां पर सरकार द्वारा निकाली गई महिला पदों के लिए भर्ती में पुरुषों ने आवेदन कर डाला । बताते चले कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के कुछ रिक्त पदों के लिए जनपद स्तर पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे लेकिन गोंडा पुरुषों ने किया आंगनबाड़ी पदों के लिए आवेदन परसपुर,बेलसर और, मुजेहना ब्लॉक से महिला पदों पर पुरुषों के आवेदन, 3 फॉर्म निरस्त; सभी ब्लॉकों में जांच के आदेश गोंडा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शासनादेश के अनुसार ये पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इसके बावजूद कुछ पुरुषों ने भी आवेदन कर दिया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) संजय कुमार ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 5,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रारंभिक जांच में परसपुर, मुजेहना और बेलसर ब्लॉक से तीन पुरुष आवेदकों के आवेदन पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) से मार्गदर्शन मांगा गया था, जिसके बाद सभी 16 विकास खंडों में आवेदनों की दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं। डीपीओ ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन में साफ लिखा था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के पद केवल महिलाओं के लिए हैं। शासनादेश के अनुसार 18 से 35 वर्ष की महिलाएं ही इन पदों के लिए पात्र हैं। इसके बावजूद पुरुषों द्वारा आवेदन किया जाना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए शीर्ष पांच आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों से पुरुषों के आवेदन आ गए थे, जिन पर विचार करना नियमों के तहत संभव नहीं है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि यह गलती अनजाने में हुई है या जानबूझकर नियमों की अनदेखी की गई है। सभी ब्लॉकों में स्क्रूटनी के बाद यदि और ऐसे आवेदन पाए जाते हैं, तो उन्हें भी निरस्त किया जाएगा।3
- बिसुही पुल के लिए भीख मांगकर किया प्रदर्शन आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने बिसुही पुल निर्माण को लेकर 15वें दिन कार्यक्रम किया। आज भी अनोखे तरीके से कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इटियाथोक बाजार में दुकान-दुकान पर जाकर लोगों से भीख मांगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने बताया कि लगातार कई दिनों से हम लोग कार्यक्रम कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आज हम लोग इटियाथोक बाजार में दुकान-दुकान पर जाकर भीख मांगे हैं और लोगों ने भीख दिया है। जो पैसे मिले हैं, उसे हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज रहे हैं और उनसे निवेदन कर रहे हैं कि इस पैसे को लेकर आप पुल का निर्माण कर दीजिए। पारसराय निवासी बृजेश पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन मैं इसी रास्ते से आता-जाता हूं और जाम में फंसा रहता हूं। आज मैंने भीख में 5 रुपये दिए हैं और हम छात्र पंचायत के साथ हैं। इस पत्र को हम लोग माननीय मुख्यमंत्री जी तक भेजेंगे और हमारी मांग है कि पुल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की होगी। इस अवसर पर सूरज शुक्ला, संदीप मिश्रा, जीशान, सोनू शुक्ला, अवधेश मिश्रा, सोनू मिश्रा, अमन सिंह, आलोक कुमार, आदिलोक, हर्षित शुक्ला उपस्थित रहे। युवाओ के द्वारा विकास कार्य को लेकर सरकार से मांग की जा रही है नए-नए अनोखे प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन व सरकार जानकर भी अनजान बनी हुई है इससे साफ स्पष्ट है कि प्रशासन व सरकार को केवल अपने नफे नुकसान व फायदे से मतलब है सामाजिक हितों से नहीं ।2
- IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया। अब टिकट बुक करने से पहले पहचान प्रमाणित करनी होगी। पूरा नियम जानिए। #IRCTC #TrainTicket #RailwayNews #Aadhaar #BreakingNews #HindiNews1
- 100% शुद्धता की गारंटी4
- जिलाधिकारी ने तहसील जमुनहा का निरीक्षण कर लिया जायजा सभी व्यवस्थाएं हमेशा चुस्त-दुरूस्त रखने का दिया निर्देश श्रावस्ती,जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने तहसील जमुनहा का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होने अभिलेखागार में जाकर राजस्व रिकार्डो के बस्तों का अवलोकन किया तथा सभी रिकार्डो को और व्यवस्थित ढंग से रखने व साफ-सफाई पर विशेष बल देने हेतु निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, लेखपाल अनुभाग, रजिस्टार, कानूनगो अनुभाग, रिकार्ड रूम, संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नजारत अनुभाग पहुंचकर स्थायी अग्रिम पंजिका, कैदियों/गवाहों के खुराक धन की प्राप्ति और शुल्क पंजिका, व्यक्तिगत धनराशि के रूप में लिया गया शुल्क/बिक्री अभिदान पंजिका, राजकीय कोष पंजिका, न्यायालय सम्पत्ति बिक्री पंजिका, आय व व्यय पंजिका, शिकायत पंजिका, डाक टिकटों का लेखा एवं तामीला पंजिका आदि की जांच की,जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को न्यायालय पर लम्बित वादों का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि तहसील में आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए और उनका निराकरण भी समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों के लिए बेहतर सुविधा हेतु पेयजल एवं बैठने हेतु उचित प्रबन्ध रखे जाएं, ताकि आने वाले फरियादियों को कोई दिक्कत न होने पावे।तहसील में खतौनी प्राप्ति के लिए आने वाले किसानों को निर्धारित शुल्क लेकर खतौनी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, और यह भी ध्यान रखा जाए कि निर्धारित शुल्क से किसी भी दशा में अधिक धनराशि कदापि न ली जाए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जमुनहा एस0के0 राय, तहसीलदार जमुनहा सहित तहसील के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- चित्रकूट का दरिंदगी कांड! मासूमों के गुनहगारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी Dark Web पर बच्चों का सौदा… POCSO कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला मासूमों की चीखों का इंसाफ – दरिंदे पति-पत्नी को मौत की सजा Breaking: बच्चों के शोषण का काला कारोबार, अब फांसी तय आज की खबर आपको अंदर तक झकझोर देगी। एक ऐसा मामला… जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। चित्रकूट में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण करने और उनके वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। POCSO कोर्ट ने अपने सख्त फैसले में कहा – “दोषियों को मरते दम तक फंदे पर लटकाया जाए।” आखिर क्या है पूरा मामला? कैसे चल रहा था मासूमों का यह काला कारोबार? और कोर्ट ने इसे क्यों माना रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस? आइए, आपको बताते हैं पूरी रिपोर्ट। #ChitrakootCase #POCSO #DeathPenalty #BreakingNews #CrimeNews #DarkWebCrime #JusticeForChildren #UPNews #IndiaNews #BiratNews24Live #TrendingNews #BreakingIndia #CrimeAlert #YouTubeNews #ViralNews1
- 99848471161