logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सीएचसी में नवजात कन्या की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा* पट्टी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में जन्मी एक नवजात कन्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सीएचसी प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेजा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नवजात की मां का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, सरसतपुर गांव निवासी निशा गौतम पत्नी राजकुमार को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात 10:11 बजे उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया। उस समय अस्पताल में उनकी सास भी मौजूद थीं। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पिता राजकुमार अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर बाद नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.पी. भारतीय ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां निशा गौतम ने बताया कि उनकी पहले से दो बेटियां हैं, जिनमें प्रिया (4 वर्ष) और रिया (डेढ़ वर्ष) शामिल हैं। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

11 hrs ago
user_पवन कुमार (पत्रकार)
पवन कुमार (पत्रकार)
प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

*सीएचसी में नवजात कन्या की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा* पट्टी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में जन्मी एक नवजात कन्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सीएचसी प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेजा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नवजात की मां का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, सरसतपुर गांव निवासी निशा गौतम पत्नी राजकुमार को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात 10:11 बजे उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया। उस समय अस्पताल में उनकी सास भी मौजूद थीं। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पिता राजकुमार अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर बाद नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.पी. भारतीय ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां निशा गौतम ने बताया कि उनकी पहले से दो बेटियां हैं, जिनमें प्रिया (4 वर्ष) और रिया (डेढ़ वर्ष) शामिल हैं। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • हरचंदपुर में विकास को लेकर विरोध प्रदर्शन हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ हरचंदपुर में विकास को लेकर विरोध प्रदर्शन हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान विधायक राहुल लोधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क और विकास के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों के दावों पर संबंधित पक्ष का बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    हरचंदपुर में विकास को लेकर विरोध प्रदर्शन
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ
हरचंदपुर में विकास को लेकर विरोध प्रदर्शन
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान विधायक राहुल लोधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क और विकास के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के नारे भी लगाए गए।
प्रदर्शनकारियों के दावों पर संबंधित पक्ष का बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कहा गया। सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर आवेदकों के 376 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग ₹67.68 लाख मूल्य को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्या कुछ कहा गया देखें।
    1
    सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के संबंध में पुलिस अधीक्षक  कहा गया।
सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर आवेदकों के 376 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग ₹67.68 लाख मूल्य को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्या कुछ कहा गया देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भारी-बारिश से किसानों में खुशी की लहर सूखाग्रस्त धान की फसल को मिलेगा नया जीवन रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में जहां किसानों को सूखे की संभावना थी वहीं पर आज भारी बारिश से किसानों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है धान की फसल के लिए वरदान साबित होती बारिश किसानों को राहत और फसल बचाव में मदद मिलेगी।
    1
    भारी-बारिश से किसानों में खुशी की लहर सूखाग्रस्त धान की फसल को मिलेगा नया जीवन
रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में जहां किसानों को सूखे की संभावना थी वहीं पर आज भारी बारिश से किसानों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है धान की फसल के लिए वरदान साबित होती बारिश किसानों को राहत और फसल बचाव में मदद मिलेगी।
    user_Radha Krishna
    Radha Krishna
    Voice of people Lalganj, Rae Bareli•
    16 hrs ago
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, 111 दुकानों का औचक निरीक्षण। ओवररेटिंग पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 27 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस। जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, 111 दुकानों का औचक निरीक्षण। ओवररेटिंग पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 27 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस। अमेठी। जनपद के किसानों को निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, ओवररेटिंग एवं टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर बुधवार को जनपद भर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों ने सभी 13 विकासखंडों में कुल 111 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन उर्वरकों के नमूने भी संकलित किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में ये नमूने मानक विहीन पाए जाते हैं तो संबंधित उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इसके अलावा कहीं रेट बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं थे या अद्यतन नहीं किए गए थे, जबकि कुछ स्थानों पर पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। कुछ प्रतिष्ठान बंद भी मिले। इन अनियमितताओं के चलते 27 उर्वरक प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक की बिक्री किए जाने की पुष्टि होने पर मेसर्स राजेश खाद भंडार, फुरसतगंज तथा अमृतलाल खाद भंडार, फुरसतगंज के उर्वरक प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को उर्वरक वितरण के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। यदि किसी किसान की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, क्षेत्र चकबंदी में है अथवा अन्य किसी तकनीकी कारण से समस्या उत्पन्न हो रही है, तब भी उसे उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की बाधा न डाली जाए। जिलाधिकारी संजय चौहान ने उर्वरक वितरण से संबंधित प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी 13 विकासखंडों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित की थीं। इन टीमों को उर्वरक बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग तथा स्टॉक की वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान में जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, उपायुक्त एनआरएलएम, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता नलकूप, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, क्षेत्रीय अधिकारी इफको तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। जनपद में 10,757 मीट्रिक टन यूरिया, 3,760 मीट्रिक टन डीएपी, 86.66 मीट्रिक टन एमओपी, 1,873 मीट्रिक टन एनपीके तथा 2,102 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के उर्वरक आपूर्ति कार्यक्रम के अनुसार जनपद को 8,400 मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया भी प्राप्त हो जाएगी, जिससे किसानों की मांग पूरी करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा कालाबाजारी, ओवररेटिंग, टैगिंग या अन्य अनियमितता किए जाने की शिकायत सत्य पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    2
    जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, 111 दुकानों का औचक निरीक्षण।

ओवररेटिंग पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 27 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस।
जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई, 111 दुकानों का औचक निरीक्षण।
ओवररेटिंग पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 27 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस।
अमेठी। जनपद के किसानों को निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, ओवररेटिंग एवं टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर बुधवार को जनपद भर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों ने सभी 13 विकासखंडों में कुल 111 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन उर्वरकों के नमूने भी संकलित किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में ये नमूने मानक विहीन पाए जाते हैं तो संबंधित उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इसके अलावा कहीं रेट बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं थे या अद्यतन नहीं किए गए थे, जबकि कुछ स्थानों पर पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। कुछ प्रतिष्ठान बंद भी मिले। इन अनियमितताओं के चलते 27 उर्वरक प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक की बिक्री किए जाने की पुष्टि होने पर मेसर्स राजेश खाद भंडार, फुरसतगंज तथा अमृतलाल खाद भंडार, फुरसतगंज के उर्वरक प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को उर्वरक वितरण के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। यदि किसी किसान की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, क्षेत्र चकबंदी में है अथवा अन्य किसी तकनीकी कारण से समस्या उत्पन्न हो रही है, तब भी उसे उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की बाधा न डाली जाए। जिलाधिकारी संजय चौहान ने उर्वरक वितरण से संबंधित प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी 13 विकासखंडों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित की थीं। इन टीमों को उर्वरक बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग तथा स्टॉक की वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान में जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, उपायुक्त एनआरएलएम, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता नलकूप, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, क्षेत्रीय अधिकारी इफको तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। जनपद में 10,757 मीट्रिक टन यूरिया, 3,760 मीट्रिक टन डीएपी, 86.66 मीट्रिक टन एमओपी, 1,873 मीट्रिक टन एनपीके तथा 2,102 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के उर्वरक आपूर्ति कार्यक्रम के अनुसार जनपद को 8,400 मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया भी प्राप्त हो जाएगी, जिससे किसानों की मांग पूरी करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा कालाबाजारी, ओवररेटिंग, टैगिंग या अन्य अनियमितता किए जाने की शिकायत सत्य पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त करने के संबंध में की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में,क्षेत्राधिकारी पट्टी ने क्या कहा। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैजलपुर निवासी 01 व्यक्ति द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उ0प्र0 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में सम्मिलित होकर अनुचित लाभ प्राप्त करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में,क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने क्या कुछ कहा देखें।
    1
    थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त करने के संबंध में की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में,क्षेत्राधिकारी पट्टी ने क्या कहा।
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैजलपुर निवासी 01 व्यक्ति द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उ0प्र0 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में सम्मिलित होकर अनुचित लाभ प्राप्त करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में,क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने क्या कुछ कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर आवेदकों के 376 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग ₹67.68 लाख मूल्य को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा दी गयी बाइट-* *सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर आवेदकों के 376 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग ₹67.68 लाख मूल्य को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा दी गयी बाइट-*
    1
    *सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर आवेदकों के 376 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग ₹67.68 लाख मूल्य को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा दी गयी बाइट-*
*सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर आवेदकों के 376 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग ₹67.68 लाख मूल्य को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा दी गयी बाइट-*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.