गेहूं खरीद में सुस्ती पर किसानों का आक्रोश, सभी केन्द्रों पर तत्काल खरीद की मांग की है खबर बरेली से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने गेहूं खरीद में हो रही देरी को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले में 120 क्रय केन्द्र स्थापित होने के बावजूद केवल 60 से70 केन्द्रों पर ही खरीद शुरू हो सकी है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। किसानों का आरोप है कि कई केन्द्रों पर बोरों, कर्मचारियों और मजदूरों की कमी के चलते खरीद प्रभावित हो रही है। साथ ही कुछ स्थानों पर एक ही जगह दो नामों से केन्द्र संचालित हैं, जहां बिचौलियों का कब्जा है। किसानों ने सभी केन्द्रों पर तत्काल खरीद शुरू करने, पारदर्शी टोकन व्यवस्था लागू करने और प्रत्येक केन्द्र पर प्रतिदिन 400-500 कुंतल खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा देने व आवारा पशुओं से निजात दिलाने की भी मांग उठाई है। बाइट। अविनाश सिंह जिला अधिकारी गेहूं खरीद को लेकर जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि बरेली में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा रही है और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष 2425 रुपये प्रति कुंतल था। जिले में गेहूं खरीद 30 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक जारी रहेगी। जिले में कुल 7 क्रय एजेंसियां गेहूं खरीद में लगी हुई हैं। शासन द्वारा 101 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष जनपद में 107 स्थायी और 13 मोबाइल क्रय केन्द्रों सहित कुल 120 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार मोबाइल केन्द्रों को भी स्थायी केन्द्र के रूप में संचालित किया जा रहा है। कृषक पंजीकरण की स्थिति पर उन्होंने बताया कि अब तक 9705 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। वहीं गेहूं खरीद के लिए 329 गांठ यानी 1,64,500 बोरे उपलब्ध हैं और भंडारण के लिए भी जिले में पर्याप्त स्थान मौजूद है। खरीद प्रगति की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 तक 26 क्रय केन्द्रों पर 126 किसानों से कुल 679.45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिला अधिकारी ने कहा कि जहां भी व्यवस्थागत कमी की शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल सुधार कराया जा रहा है, ताकि सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद प्रक्रिया तेज गति से संचालित हो सके और किसानों को समय पर उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। बाइट। अविनाश सिंह जिला अधिकारी बाइट। चौधरी सोमवीर सिंह जिला अध्यक्ष

- Uttar Pradesh Bareilly / aagyat sab milane per dial 112 pahunchi/ up Uttarakhand police news/ 40 sal ki mahila aagya/ agyat mahila ka sab Mila/ jaanch Mein police lag Gai/ dekhna hai Parivar kahan milta Hai/ abhi bhi jaanch ka vishay hai/ aage Ki update kya hai jankari mil jayegi/1
- Post by Rajesh Kumar2
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- #मामला बारादरी क्षेत्र के सैयदो वाली गली का है यहां पर कुछ दबंगों ने किया मकान पर कब्जा पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार#1
- चुर्रासकतपुर में बंदरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत पीलीभीत। बीसलपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चुर्रासकतपुर में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव में अचानक बड़ी संख्या में बंदरों के पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान नुकसान पहुंचा रहे हैं और बच्चों व बुजुर्गों के लिए खतरा बन गए हैं। कई बार बंदरों के हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की है, ताकि गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।1
- is road pr 2 mahine se jiyda hone ko hai par is road ka koi bhi kam pura nhi hua hai yeha ki dukano ka ye hal hai k jiyada tar band hai1
- बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आईपीएस अफसर से शादी करने की ख्वाहिश एक युवती को भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ठगों ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर युवती से लाखों रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार, बिथरी चैनपुर निवासी युवती की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने अपना नाम लक्ष्य पांडेय बताया और खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह लंदन में एक विशेष मिशन पर तैनात है। विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने युवती को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी का गिफ्ट पार्सल भेजने का झांसा दिया। पार्सल के नाम पर अलग-अलग बहानों से युवती से लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जब काफी समय तक पार्सल नहीं पहुंचा और ठग लगातार पैसे मांगते रहे, तब युवती और उसके परिजनों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बने लक्ष्य पांडेय और उसके साथी रोहित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट अनुराग आर्य एसएसपी बरेली1
- #यूट्यूबर आजम की दोहरी नीति रील में बीबी के हक़ों की बात ह जिंदगी में बीबी पर सिमट बरेली के एक यूट्यूबर की दोहरी जिंदगी का मामला सामने आया है बरेली के घरजमाई यूट्यूबर आजम की दो बीवियां है पहली बीबी से यूट्यूबर आजम की मुकदमेदारी चल रही है और दूसरी बीबी का घरजमाई बन कर बीबी की मां के घर में ही रहता है और अपनी सांस की रोटियों पर ही पलता है और अपने यूट्यूब चैनल पर रील बनाकर अपलोड करता है जिसमें ज्यादातर शरियत की बातें होती हैं और बीबी के अधिकारों की रीले बनाता है और वही असल जिंदगी में बीबी पर सिमट ढाता है आप भी सुनिए यूट्यूबर आजम की रील वाली कहानी और यूट्यूबर आजम की असल बीबी असमी की कहानी वो भी असमी की जुबानी#1
- #ब्रेकिंग_न्यूज़_अभी_कुछ_देर_पहले_हुआ_एक्सीडेंट #अटामांडा_भोजीपुरा_बरेली अभी कुछ देर पहले नैनीताल हाइवे #अटामांडा_कट पर तीन गाड़ियों के बीच एक्सीडेंट हुआ घायल तत्काल अस्पताल पहुंचा दिए गए हैं ऐसी सूचना है1