चित्तौड़गढ़ जिले के सभी पुलिस थानों में रक्षा का वचन अभियान के तहत जिलेभर के पुलिस थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम में बहनों ने बांधी पुलिस को राखी चित्तौड़गढ़, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय एवं आत्मीयता स्थापित करने के उद्देश्य से “रक्षा का वचन” अभियान के तहत जिलेभर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिले के सभी पुलिस थानों एवं पुलिस इकाइयों में महिलाओं एवं बालिकाओं को आमंत्रित कर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बंधवाई गई। इस दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने भी महिलाओं एवं बालिकाओं से राखी बंधवाई तथा उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। गुरूवार को गोल प्याऊ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह, उदय सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गोल प्याऊ पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। महिलाओं एवं बालिकाओं ने भी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता व्यक्त की। “रक्षा का वचन” अभियान के माध्यम से जिलेभर में पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
चित्तौड़गढ़ जिले के सभी पुलिस थानों में रक्षा का वचन अभियान के तहत जिलेभर के पुलिस थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम में बहनों ने बांधी पुलिस को राखी चित्तौड़गढ़, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय एवं आत्मीयता स्थापित करने के उद्देश्य से “रक्षा का वचन” अभियान
के तहत जिलेभर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिले के सभी पुलिस थानों एवं पुलिस इकाइयों में महिलाओं एवं बालिकाओं को आमंत्रित कर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बंधवाई गई। इस दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने भी महिलाओं एवं बालिकाओं से राखी बंधवाई तथा उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं
दीं। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। गुरूवार को गोल प्याऊ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह, उदय सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गोल प्याऊ पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से राखी बंधवाई। कार्यक्रम के
दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। महिलाओं एवं बालिकाओं ने भी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता व्यक्त की। “रक्षा का वचन” अभियान के माध्यम से जिलेभर में पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
- बच्चे-महिलाओं संग यात्रियों ने दौड़कर पकड़ी ट्रेनें,यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल कोटा। रेलवे स्टेशन क्षेत्र के मुख्य बाजार में राखी की दुकानें सड़क किनारे सजने और भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया। जाम के कारण कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन का समय नजदीक आने पर कई यात्री अपने वाहन रास्ते में छोड़कर बच्चों और महिलाओं के साथ रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ते नजर आए। यात्रियों ने ट्रेन पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन जाम के कारण कई लोग समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके। राखी पर्व को देखते हुए प्रशासन को पहले से ही मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था करनी चाहिए थी। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्व के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। रेल यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर रेलवे स्टेशन जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने में परेशानी न हो और भविष्य में किसी की ट्रेन जाम के कारण नहीं छूटे।1
- केशवरायपाटन में अतिक्रमण पर KDA की बड़ी कार्रवाई, करीब 3 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त बूंदी जिले के केशवरायपाटन से बड़ी खबर सामने आई है। प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये बाजार कीमत वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जानकारी के अनुसार ग्राम केशवरायपाटन की खसरा संख्या 1625, 1626 और 1640/2 की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद तहसीलदार और पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया और अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। समयावधि पूरी होने के बाद कोटा विकास प्राधिकरण की टीम ने माधव राजपुरा रोड स्थित मौके पर कार्रवाई करते हुए दो कमरों, पक्की बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही एक अन्य प्लॉट पर बनी पक्की बाउंड्रीवाल और टपरी को भी हटाया गया। कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे से दोपहर तक चली। मौके पर दो जेसीबी और डंपर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान KDA अधिकारियों के साथ पुलिस का जाप्ता भी मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप देखने को मिला। केशवरायपाटन कोटा विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में शामिल है।1
- कोटा शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सीरत कमेटी की ओर से निकाले गए अजीम-ओ-शान जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस मार्ग पर भाजपा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मुजीब अली और उनकी टीम की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मुजीब अली ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पवित्र अवसर मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है और इसी भावना के साथ उनकी टीम ने लंगर के जरिए लोगों की सेवा की। आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। कोटा शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सीरत कमेटी की ओर से निकाले गए अजीम-ओ-शान जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस मार्ग पर भाजपा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मुजीब अली और उनकी टीम की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मुजीब अली ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पवित्र अवसर मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है और इसी भावना के साथ उनकी टीम ने लंगर के जरिए लोगों की सेवा की। आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।1
- राखी से पहले कोटा में मिठाई के खेल का भंडाफोड़! 560 किलो संदिग्ध मिल्क केक सीज राखी से पहले कोटा में मिठाई के खेल का भंडाफोड़! 560 किलो संदिग्ध मिल्क केक सीज, 2 दर्जन दुकानों पर छापे, 22 सैंपल लिए- अब लैब रिपोर्ट बताएगी मिठाई में कितना 'मिलावट का माल' था!1
- सिंगोली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास से मनाया गया, प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मुस्तैद सिंगोली कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आका की आमद मरहब्बा मरहब्बा की आवाज गली गली गूंज रही थी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।1
- अनंत चतुर्दशी को लेकर प्रशासन अलर्ट, भव्य आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति अनंत चतुर्दशी आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं आयोजन समिति पदाधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिला प्रशासन की ओर से आयोजन समिति को विश्वास दिलाया गया कि आपसी समन्वय के साथ इस पर्व को अधिक भव्य और सुव्यवस्थित बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आई जी हरेंद्र महावर,पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत शोभायात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में आयोजन समिति पदाधिकारियों ने आगामी अनंत चतुर्दशी महोत्सव को गत वर्षो की तुलना में और भी भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर सुझाव रखे। विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। आयोजन समिति अध्यक्ष साध्वी हेमा सरस्वती ने पीओपी निर्मित प्रतिमाओं को हतोत्साह करने तथा सभी प्रतिमाओं के सम्मानजनक विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन समिति प्रभारी सुमेर सिंह एवं अन्य ने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर ध्यान आकर्षित करते हुए सुझाव रखे।1
- कोटा। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग कमेटियों की ओर से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सीरत कमेटी की ओर से भी हर वर्ष की तरह इस बार बड़े पैमाने पर अजीम-ओ-शान जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। वहीं, ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के कई इलाकों में लंगर का आयोजन किया गया। जुलूस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए लंगरों में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भाईचारे, सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश देखने को मिला। कोटा। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग कमेटियों की ओर से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सीरत कमेटी की ओर से भी हर वर्ष की तरह इस बार बड़े पैमाने पर अजीम-ओ-शान जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। वहीं, ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के कई इलाकों में लंगर का आयोजन किया गया। जुलूस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए लंगरों में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भाईचारे, सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश देखने को मिला।1
- नेपाल से लगातार भारी तबाही की सामने आ रही तस्वीर, 20 फीट गहरे मलबे में दबा त्रिशूली बाजार नेपाल से लगातार भारी तबाही के दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आ रहे है: ये त्रिशूली बाजार है जो 20 फीट गहरे मलबे में दफ्न हो चुका है: किनारे खड़े लोग इस मलबे में दफ्न अपनों के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा हैं जो कभी संभव नहीं हो पाएगा: जानमाल का कितना नुकसान हुआ अब ये तक पता नहीं लग सकेगा...1