Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुश्ताक खान का निधन, बिजनौर से रहा दुखद नाता… 😢 अपहरण और बंधक बनाए जाने की घटना से सुर्खियों में आए थे मुश्ताक खान, पुलिस की कार्रवाई के बाद कई आरोपी हुए थे गिरफ्तार। आज उनके निधन से फिर याद आया बिजनौर से जुड़ा वो दर्दनाक अध्याय।
Rohil Khan
मुश्ताक खान का निधन, बिजनौर से रहा दुखद नाता… 😢 अपहरण और बंधक बनाए जाने की घटना से सुर्खियों में आए थे मुश्ताक खान, पुलिस की कार्रवाई के बाद कई आरोपी हुए थे गिरफ्तार। आज उनके निधन से फिर याद आया बिजनौर से जुड़ा वो दर्दनाक अध्याय।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं बचाव के उपायों की दी गई विस्तृत जानकारी। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं बचाव के उपायों की दी गई विस्तृत जानकारी।3
- स्कूटी पर 4 सवार! 😱 मुजफ्फरनगर का VIDEO वायरल 🚨 मुजफ्फरनगर में स्कूटी पर 1-2 नहीं, सीधे 4 सवार! 🚨 मुजफ्फरनगर में स्कूटी पर 1-2 नहीं, सीधे 4 सवार! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों पर उठे सवाल #मुजफ्फरनगर #Muzaffarnagar #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #UPNews #TrafficRules #TrafficViolation #Scooty #Viral #उत्तरप्रदेश #मुजफ्फरनगरन्यूज़ #RustomNews #निखिलचुनियाना1
- नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र की बूथ संख्या 269 पर नौगांव सादात नगर पंचायत के नामित सभासद पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय मोहल्ला अलीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनको कोटि-कोटि नमन किया भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र की बूथ संख्या 269 पर नौगांव सादात नगर पंचायत के नामित सभासद पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय मोहल्ला अलीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनको कोटि-कोटि नमन किया भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विचार धारा के धनी व्यक्ति थे वे महान राष्ट्रवादी विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करना था पंडित दीनदयाल जी का 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय उत्तर प्रदेश में उनका निधन हो गया था उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया है।इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी,शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, विपिन सैनी, इरफान मलिक, मोनू सैनी, गणेश जाटव,हर्षित कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे ।1
- जमीन विवाद में धमकी का आरोप, घर छोड़ने को कहा! SDM लक्सर से कार्रवाई की मांग | खानपुर खानपुर से सामने आए जमीन विवाद और कथित धमकी के मामले में एक व्यक्ति ने एसडीएम लक्सर से कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता कुलदीप का आरोप है कि उसकी आवासीय संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया गया और घर पहुंचकर गाली-गलौज के साथ उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। #खानपुर #लक्सर #उत्तराखंड #जमीनविवाद #BreakingNews1
- मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान, पांच बुद्धिजीवियों को मिलेगा ‘मुजफ्फरनग११र रत्न’ सम्मान मुजफ्फरनगर। जाट महासभा मुजफ्फरनगर की ओर से रविवार, 27 सितंबर को मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सर्व समाज के पांच बुद्धिजीवियों को ‘मुजफ्फरनगर रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार देर शाम जाट महासभा मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर बलियान ने अपने आवास पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने मीडिया को कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह का उद्देश्य जिले के मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। उन्होंने बताया कि समारोह में बालियान खाप के चौधरी एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत तथा चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया और जिला उद्योग केंद्र की उप आयुक्त जैस्मिन फौजदार सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। जाट महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही सर्व समाज से चयनित पांच बुद्धिजीवियों को उनके सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में योगदान के लिए ‘मुजफ्फरनगर रत्न’ सम्मान प्रदान किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, अतिथियों के स्वागत और समारोह को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर भी चर्चा की गई। महासभा ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।1
- चुनावी प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ता महमूद प्राचा के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल चुनावी प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ता महमूद प्राचा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्राचा ने RSS, BJP और उनके समर्थकों पर चुनावी बेईमानी, चोरी और लूट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और BJP को मामले में जिम्मेदार बताते हुए शिकायत दर्ज कराने तथा पटियाला हाउस कोर्ट में मुकदमा दायर करने की बात कही। प्राचा ने आंदोलन की स्थिति में संबंधित लोगों की गिरफ्तारी का भी दावा किया है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ता महमूद प्राचा के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल चुनावी प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ता महमूद प्राचा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्राचा ने RSS, BJP और उनके समर्थकों पर चुनावी बेईमानी, चोरी और लूट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और BJP को मामले में जिम्मेदार बताते हुए शिकायत दर्ज कराने तथा पटियाला हाउस कोर्ट में मुकदमा दायर करने की बात कही। प्राचा ने आंदोलन की स्थिति में संबंधित लोगों की गिरफ्तारी का भी दावा किया है।1
- थाना पुरकाजी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 अभियुक्तों को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। ▪️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल, 01 स्मार्ट वॉच, 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल, घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 1050/- रूपये बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार व थानाध्यक्ष पुरकाजी श्री मानवेन्द्र भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 24.09.2026 को थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरेटी के जंगल में एक युवक रोहन पुत्र विवेक राठी निवासी ग्राम हरेटी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया था तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 24/25.09.2026 की रात्रि को थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा भैंसानी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भैंसानी की तरफ से 01 कार व 01 मोटरसाइकिल आते हुई दिखाई दिए। जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु दोनो वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल व कार को तेजी से वापस मोड़ने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा कार पीछे करते समय सड़क किनारे पड़ीं ईंटों में फंस कर रुक गयी। जिस पर मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति तथा कार सवार 01 व्यक्ति दोनों वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश 1. नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन व 2. शावेज पुत्र इफजुर रहमान घायल हो गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल, 01 स्मार्ट वॉच, 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल, घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 1050/- रूपये बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी ग्राम संगीपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र करीब 27 वर्ष। *2.* शावेज पुत्र इफजुर निवासी ग्राम जहीरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 21 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* ✔️ मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल ✔️ 01 स्मार्ट वॉच ✔️ 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल ✔️ घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार ✔️ 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ✔️ 1050/- रूपये *गिरफ्तार अभियुक्त नाजिम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *2.* मु0अ0सं0 155/2026 धारा 109(1), 238क बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *गिरफ्तार अभियुक्त शावेज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *2.* मु0अ0सं0 155/2026 धारा 109(1), 238क बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *पूछताछ का विवरण—* पूछताछ के दौरान अभियुक्त नाजिम द्वारा बताया गया कि दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में वह अपनी ससुराल जहीरपुर, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर जा रहा था। पुरकाजी बाईपास से उतरकर हरेटी-जहीरपुर जाने वाले खड़ंजे पर कुछ दूरी आगे उसे एक मोटरसाइकिल के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति को देखकर नाजिम को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर उसने अपनी कार से उस व्यक्ति को टक्कर मार दी तथा मौके से कार लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से उक्त व्यक्ति वहीं गिर गया। कुछ समय पश्चात नाजिम अपने साले सावेज के साथ पुनः उसी स्थान पर पहुंचा, जहां उक्त व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। सावेज ने उसे पहचानते हुए बताया कि यह ग्राम प्रधान हरेटी का पुत्र है। उक्त व्यक्ति की स्थिति देखकर दोनों घबरा गए। पूछताछ में अभियुक्त नाजिम द्वारा बताया गया कि इसके बाद दोनों ने उसके मुंह को दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए। *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* *1.* थानाध्यक्ष श्री मानवेन्द्र भाटी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 श्री मोहित सिंह प्रभारी एसओजी मुजफ्फरनगर मय टीम। *3.* उ0नि0 श्री रोहित कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *4.* उ0नि0 श्री मोहित नन्दन थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *4.* है0का0 642 गौरव राणा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *5.* है0का0 429 सचिन तेवतिया थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *6.* का0 2115 नितेश थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *7.* का0 513 जितेन्द्र सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। *8.* का0 417 विवेक मिश्रा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।1
- *थाना मण्डी धनौरा क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षो में विवाद के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी धनौरा श्रीमति अंजली कटारिया द्वारा दी गई बाईट* *थाना मण्डी धनौरा क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षो में विवाद के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी धनौरा श्रीमति अंजली कटारिया द्वारा दी गई बाईट*1
- लक्सर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज, अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशी मैदान में लक्सर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए 2-2 प्रत्याशी मैदान में हैं। एबीवीपी सहित अन्य छात्र संगठनों ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने छात्रों से संपर्क कर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से कराने की बात कही है और पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। #लक्सर #छात्रसंघचुनाव #डिग्रीकॉलेज #उत्तराखंड #ShraddhaTVnetwork1