logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर बुदहट में दिव्यांग बच्चों को ब्रेल पुस्तकें वितरित, बीईओ ने पढ़ाई का महत्व बताया पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर बुदहट में दिव्यांग बच्चों को ब्रेल पुस्तकें वितरित, बीईओ ने पढ़ाई का महत्व बताया हरपुर-बुदहट सहजनवा सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरपुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सत्र 2026-27 का शुभारंभ आज 01 अप्रैल 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर बुदहट प्रथम, सहजनवा में धूमधाम से हुआ। विभिन्न विद्यालयों के अल्प दृष्टि दोष, पूर्ण दृष्टि दोष एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि की पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान हरपुर मदन मुरारी गुप्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार ब्रेल बुक, एंलार्ज बुक किट वितरित की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों को अंकपत्र एवं पुस्तकें भी प्रदान की गईं। बीईओ श्री वर्मा ने बच्चों को पढ़ने-पढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए पढ़ाई के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक/प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, स्पेशल एजुकेटर जयकिशन, माधव प्रसाद, अनूप पाठक, रूबी भारती, सहायक अध्यापिका संध्या भारती, बिन्दु कुमारी, अनुदेशिका अनुराधा सिंह, प्रतिमा निगम सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Krishna Kumar Yadav दैनिक भास्कर डिजिटल हरपुर बुदहट
Krishna Kumar Yadav दैनिक भास्कर डिजिटल हरपुर बुदहट
सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
cd38f19a-7732-41ce-b12e-784800459a0a

पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर बुदहट में दिव्यांग बच्चों को ब्रेल पुस्तकें वितरित, बीईओ ने पढ़ाई का महत्व बताया पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर बुदहट में दिव्यांग बच्चों को ब्रेल पुस्तकें वितरित, बीईओ ने पढ़ाई का महत्व बताया हरपुर-बुदहट सहजनवा सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरपुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सत्र 2026-27 का शुभारंभ आज 01 अप्रैल 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर बुदहट प्रथम, सहजनवा में धूमधाम से हुआ। विभिन्न विद्यालयों के अल्प दृष्टि दोष, पूर्ण दृष्टि दोष एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि की पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान हरपुर मदन मुरारी गुप्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार ब्रेल बुक, एंलार्ज बुक किट वितरित की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों को अंकपत्र एवं पुस्तकें भी प्रदान की गईं। बीईओ श्री वर्मा ने बच्चों को पढ़ने-पढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए पढ़ाई के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक/प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, स्पेशल एजुकेटर जयकिशन, माधव प्रसाद, अनूप पाठक, रूबी भारती, सहायक अध्यापिका संध्या भारती, बिन्दु कुमारी, अनुदेशिका अनुराधा सिंह, प्रतिमा निगम सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • लाइट ऑफ एशिया कहे जाने वाले महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़ी अनेक तस्वीर और मूर्तियां को संजोए हुए हैं गोरखपुर का बौद्ध संग्रहालय।
    1
    लाइट ऑफ एशिया कहे जाने वाले महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़ी अनेक तस्वीर और मूर्तियां को संजोए हुए हैं गोरखपुर का बौद्ध संग्रहालय।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर जटाशंकर गुरुद्वारा के आसपास गंदगी का अंबार | बैसाखी से पहले सफाई की मांग
    1
    गोरखपुर जटाशंकर गुरुद्वारा के आसपास गंदगी का अंबार | बैसाखी से पहले सफाई की मांग
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भोजपुरी के सुपरस्टार दीपक दिलदार गोरखपुर पहुंचे मचाया धमाल स्टेज पर चढ़कर
    1
    भोजपुरी के सुपरस्टार दीपक दिलदार गोरखपुर पहुंचे मचाया धमाल स्टेज पर चढ़कर
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मित्रों, सोकर उठ गए हैं तो आइए आज के दिन का प्रारंभ करते हैं! प्रभु आप की जय हो✍️
    1
    मित्रों, सोकर उठ गए हैं तो  आइए आज के दिन का प्रारंभ करते हैं! 
प्रभु आप की जय हो✍️
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मेरे बड़े भांजे आदर्श निषाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकमनाएं 🎂🎂🎁🎉
    1
    मेरे बड़े भांजे आदर्श निषाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकमनाएं 🎂🎂🎁🎉
    user_Rohit nishad Rohit Kumar
    Rohit nishad Rohit Kumar
    Artist Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    16 hrs ago
  • संतकबीरनगर । जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, यातायात, अग्निशमन एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान सीएम डैशबोर्ड, i-GOT कर्मयोगी पोर्टल, CCTNS रैंकिंग, लंबित प्रार्थना पत्रों तथा महिला संबंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तकनीकी प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें और प्रशिक्षण समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने थानों पर लंबित महिला संबंधी एवं गंभीर अपराधों के मामलों का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय से प्राप्त सम्मन एवं गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जन-सुनवाई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा प्रतिदिन ऑर्डर बुक का अवलोकन सुनिश्चित करें। बैठक में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इसके अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त CCTNS डेटा सिंक्रोनाइजेशन को नियमित करने, ई-सम्मन एवं ई-साक्ष्य के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को गति देने तथा e-Office के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सीएम डैशबोर्ड पर लंबित मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
    1
    संतकबीरनगर ।
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, यातायात, अग्निशमन एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान सीएम डैशबोर्ड, i-GOT कर्मयोगी पोर्टल, CCTNS रैंकिंग, लंबित प्रार्थना पत्रों तथा महिला संबंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तकनीकी प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें और प्रशिक्षण समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके।
उन्होंने थानों पर लंबित महिला संबंधी एवं गंभीर अपराधों के मामलों का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय से प्राप्त सम्मन एवं गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जन-सुनवाई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा प्रतिदिन ऑर्डर बुक का अवलोकन सुनिश्चित करें।
बैठक में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इसके अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त CCTNS डेटा सिंक्रोनाइजेशन को नियमित करने, ई-सम्मन एवं ई-साक्ष्य के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को गति देने तथा e-Office के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सीएम डैशबोर्ड पर लंबित मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • CSK बनाम HR: KRVCSK के दौरान 'बदला स्पेल वायरल होने के बाद रविन्द्र जडेजा की बंदूक का जश्न बंद
    1
    CSK बनाम HR: KRVCSK के दौरान 'बदला स्पेल वायरल होने के बाद रविन्द्र जडेजा की बंदूक का जश्न बंद
    user_क्रिकेट अपडेट्स
    क्रिकेट अपडेट्स
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 12 वर्ष की उम्र से संगीत की दुनिया में सक्रिय दीपक दिलदार के गानों से स्टेज पर मच जाता है धमाल, वरिष्ठ पत्रकार के साथ खास बातचीत।
    1
    12 वर्ष की उम्र से संगीत की दुनिया में सक्रिय दीपक दिलदार के गानों से स्टेज पर मच जाता है धमाल, वरिष्ठ पत्रकार के साथ खास बातचीत।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.