जिलाधिकारी द्वारा तहसील मड़ियाहूं अंतर्गत ग्राम पुरेलाला में बसुही नदी पर स्थित निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के पश्चात गोपालापुर-बाबतपुर मार्ग पर जाते समय यह प्रकरण संज्ञान में आया कि आंधी के कारण एक वृक्ष बीच मार्ग में गिर गया है, जिसके कारण मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है तथा जाम की स्थिति बनी हुई है। उक्त का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अपने साथ उपस्थित सुरक्षा कर्मियों, कार्मिकों सहित आम जनमानस के सहयोग से मार्ग पर गिरे हुए वृक्ष को हटवाया, जिससे मार्ग पुनः निर्बाधित किया गया तथा आवागमन सुगम हो सका। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने पर उन्होंने एक स्थानीय श्रमिक को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि कोई भी कार्य चाहे कितना भी कठिन हो, जनसहभागिता और सामूहिक प्रयास से उसे सरलता पूर्वक पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि आपदा या आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करते हुए मानवता की भावना से कार्य करें।

- Post by Dharmendra Giri1
- जिलाधिकारी द्वारा तहसील मड़ियाहूं अंतर्गत बसुही नदी पर निर्मित पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। नव निर्मित यह सेतु जनपद जौनपुर में नगेसरा पुरेलला गाँव के मध्य नगेसरा घाट पर बसुही नदी पर सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग सहित है तथा सुरक्षात्मक कार्य भी किए गए है। सेतु की लम्बाई 71.480 मी० कुल लागत रू0 1130.00 लाख पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग सहित है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में चल रही सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। इसी क्रम में पुल निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण किया जा रहा था, जो अब पूर्ण होकर तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस पुल के बन जाने से विशेष रूप से बारिश के मौसम में आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की गई है।1
- समृद्ध उत्तर प्रदेश योजना एव उत्तर प्रदेश रोजगार सिद्धी योजना1
- जौनपुर के कई हिस्सों में तेज आंधी आई है बुदां बादी भी चालू बारिष तेज हो सकती है1
- अलर्ट! आसमान से बरसेगी आफत ,बारिश, ओले और बर्फबारी का खतरा !1
- Post by The Live1
- Post by Suryaprakash maurya1
- Post by Dharmendra Giri1