logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट... भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, यह 'राष्ट्र निर्माण' के नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट... भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, यह 'राष्ट्र निर्माण' के महायज्ञ में समर्पित करोड़ों कार्यकर्ताओं का एक विशाल परिवार है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान और भारत माता को परम वैभव पर ले जाना हमारा ध्येय है। इसी ध्येय पथ पर चलते हुए आज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में आयोजित 'भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति' की बैठक में सहभागिता की। बैठक में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्री Vinod Tawde जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Pankaj Chaudhary जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी सहित पार्टी के वरिष्ठ मंत्रीगणों, सम्मानित जनप्रतिनिधियों और ऊर्जावान पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को और सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने तथा जनसेवा के संकल्प को धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन हुआ। इस दौरान आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का मिला अमूल्य मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। हम सब मिलकर 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए निरंतर गतिमान रहेंगे। जय हिंद, जय भाजपा! BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) #AmitShahInUP

1 hr ago
user_Keshav Choudhary
Keshav Choudhary
सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट... भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, यह 'राष्ट्र निर्माण' के नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट... भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, यह 'राष्ट्र निर्माण' के महायज्ञ में समर्पित करोड़ों कार्यकर्ताओं का एक विशाल परिवार है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान और भारत माता को परम वैभव पर ले जाना हमारा ध्येय है। इसी ध्येय पथ पर चलते हुए आज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में आयोजित 'भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति' की बैठक में सहभागिता की। बैठक में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्री Vinod Tawde जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Pankaj Chaudhary जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी सहित पार्टी के वरिष्ठ मंत्रीगणों, सम्मानित जनप्रतिनिधियों और ऊर्जावान पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को और सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने तथा जनसेवा के संकल्प को धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन हुआ। इस दौरान आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का मिला अमूल्य मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। हम सब मिलकर 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए निरंतर गतिमान रहेंगे। जय हिंद, जय भाजपा! BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) #AmitShahInUP

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिरिस्ती गांव में सरकारी भूमि और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सिरिस्ती पंचायत भवन पर अनशन पर बैठे ग्रामीण न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी थाना चौबेपुर क्षेत्र भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर सेवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्राम सभा पंचायत भवन में सिरिस्ती में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन और अनशन का ऐलान चल रहा है समिति की ओर से 27 अक्टूबर 2026 से ग्राम पंचायत भवन सिरिस्ती पर ग्रामीण बैठे हैं अनशन पर इसके माध्यम से ग्राम पंचायत प्रशासन से विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है समिति की ओर से जारी मांग पत्र के अनुसार,ग्राम पंचायत सिरिस्ती में लगभग 100 घरों की ऐसी बस्ती है,जहां भूमिहीन खेतिहर मजदूर परिवार निवास करते हैं समिति का कहना है कि बस्ती के लोग लंबे समय से नाली,चकरोड,जल निकासी, गंदगी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप समिति ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों का कहना है कुछ लोग कथित रूप से अवैध कब्जा कर खेती और‌ क्रय-विक्रय किया जा रहा है मांग पत्र में बताया गया है कि ग्राम पंचायत में आराजी संख्या 103 के अंतर्गत लगभग 18 लोगों को वर्ष 1976 में पट्टा आवंटित किया गया था और पट्टाधारक उस भूमि पर काबिज हैं। शेष भूमि पर कथित कब्जे को लेकर समिति ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। भूमिहीन परिवारों के लिए सरकारी भूमि आवंटित करने की मांग । समिति ने मांग पत्र में आराजी संख्या 103 की लगभग 22.30 एकड़ तथा आराजी संख्या 105 की लगभग 6.10 एकड़ भूमि का उल्लेख करते हुए कहा है कि संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। समिति की मांग है कि राजस्व अभिलेखों की जांच कर पात्र भूमिहीन परिवारों के लिए नियमानुसार भूमि आवंटन की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा बस्ती में जल निकासी के लिए नाली, आवागमन के लिए चकरोड, बच्चों के खेलने के लिए स्थान और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाओं के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। समिति ने ग्राम पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए स्थलीय जांच कराने तथा पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की है।
    1
    सिरिस्ती गांव में सरकारी भूमि और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सिरिस्ती पंचायत भवन पर अनशन पर बैठे ग्रामीण
न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
वाराणसी थाना चौबेपुर क्षेत्र भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर सेवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्राम सभा पंचायत भवन में सिरिस्ती में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन और अनशन का ऐलान चल रहा है समिति की ओर से 27 अक्टूबर 2026  से ग्राम पंचायत भवन सिरिस्ती पर ग्रामीण बैठे हैं अनशन पर इसके माध्यम से ग्राम पंचायत प्रशासन से विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है समिति की ओर से जारी मांग पत्र के अनुसार,ग्राम पंचायत सिरिस्ती में लगभग 100 घरों की ऐसी बस्ती है,जहां भूमिहीन खेतिहर मजदूर परिवार निवास करते हैं समिति का कहना है कि बस्ती के लोग लंबे समय से नाली,चकरोड,जल निकासी, गंदगी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप समिति ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर  कुछ लोगों का कहना है कुछ लोग कथित रूप से अवैध कब्जा कर खेती और‌ क्रय-विक्रय किया जा रहा है मांग पत्र में बताया गया है कि ग्राम पंचायत में आराजी संख्या 103 के अंतर्गत लगभग 18 लोगों को वर्ष 1976 में पट्टा आवंटित किया गया था और पट्टाधारक उस भूमि पर काबिज हैं। शेष भूमि पर कथित कब्जे को लेकर समिति ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। भूमिहीन परिवारों के लिए सरकारी भूमि आवंटित करने की मांग । समिति ने मांग पत्र में आराजी संख्या 103 की लगभग 22.30 एकड़ तथा आराजी संख्या 105 की लगभग 6.10 एकड़ भूमि का उल्लेख करते हुए कहा है कि संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। समिति की मांग है कि राजस्व अभिलेखों की जांच कर पात्र भूमिहीन परिवारों के लिए नियमानुसार भूमि आवंटन की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा बस्ती में जल निकासी के लिए नाली, आवागमन के लिए चकरोड, बच्चों के खेलने के लिए स्थान और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाओं के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। समिति ने ग्राम पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए स्थलीय जांच कराने तथा पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • चौबेपुर पुलिस की मानवीय पहल, बिछड़ी महिला को परिजनों से मिलाया लईक आफ़ताब
    1
    चौबेपुर पुलिस की मानवीय पहल, बिछड़ी महिला को परिजनों से मिलाया
लईक आफ़ताब
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के लोकार्पण एवं सारस्वत समारोह में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस किया। मनु शर्मा जी का साहित्य भारतीय संस्कृति, इतिहास और मानवीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस भव्य आयोजन हेतु ‘हमारे मनु न्यास’ एवं ‘प्रभात प्रकाशन’ का हार्दिक आभार।
    1
    कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के
कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के लोकार्पण एवं सारस्वत समारोह में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस किया। मनु शर्मा जी का साहित्य भारतीय संस्कृति, इतिहास और मानवीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस भव्य आयोजन हेतु ‘हमारे मनु न्यास’ एवं ‘प्रभात प्रकाशन’ का हार्दिक आभार।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कलम के तेज धार से पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक अयोध्या। बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही। कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। पीके कनौजिया ने बताया अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया। अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    4
    कलम के तेज धार से
पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी
कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक
अयोध्या।
बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही।
कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा।
कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
पीके कनौजिया ने बताया  अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ
कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया।
डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया।
अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, उमरहा-बरबसपुर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित; मुआवजे की मांग जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी
    1
    भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, उमरहा-बरबसपुर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित; मुआवजे की मांग
जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और PM मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।" वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से पिंडरा पर ध्यान दे रहा हूं। वहां के लोग मेरे परिवार की तरह हैं... मुझे हर जाति और समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिला है। मैंने वहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीता है उसके बाद कांग्रेस से भी जीता। जनता का भरपूर प्यार, जनता का पूरा आर्शीवाद हमारे साथ खड़ा है..."
    1
    वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं।
वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और PM मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।"
वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से पिंडरा पर ध्यान दे रहा हूं। वहां के लोग मेरे परिवार की तरह हैं... मुझे हर जाति और समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिला है। मैंने वहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीता है उसके बाद कांग्रेस से भी जीता। जनता का भरपूर प्यार, जनता का पूरा आर्शीवाद हमारे साथ खड़ा है..."
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही सेवापुरी विकास खंड के बहरा, भटौली, हरिहरपुर, बरेमा, जगापट्टी, मनियारीपुर और हाथी बाजार सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल भीगने के साथ कई जगह गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है और पशुपालकों के सामने चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। धान की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से कटाई, मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में कमी तथा धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, बारिश के कारण खेतों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों का कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों की आमदनी प्रभावित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए हरा चारा काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं। किसान और मजदूर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज दोबारा शुरू हो सकें।
    1
    चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, 
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, 
वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही सेवापुरी विकास खंड के बहरा, भटौली, हरिहरपुर, बरेमा, जगापट्टी, मनियारीपुर और हाथी बाजार सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल भीगने के साथ कई जगह गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है और पशुपालकों के सामने चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।
धान की फसल पकने के कगार पर  है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से कटाई, मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में कमी तथा धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
दूसरी ओर, बारिश के कारण खेतों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों का कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों की आमदनी प्रभावित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पशुपालकों को भी पशुओं के लिए हरा चारा काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं। किसान और मजदूर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज दोबारा शुरू हो सकें।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार तीन साल से लापता महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस सब इंस्पेक्टर पूजा गुप्ता वे सब इंस्पेक्टर दुर्गोश मिश्रा की टीम मौके पर पहुंचे तीन साल से लापता महिला को परिजनों बुला कर सौंपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर महिला को परिजनों के सुपुर्द किया।
    1
    सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार तीन साल से लापता महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट
चौबेपुर स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस सब इंस्पेक्टर पूजा गुप्ता वे सब इंस्पेक्टर दुर्गोश मिश्रा की टीम मौके पर पहुंचे तीन साल से लापता महिला को परिजनों बुला कर सौंपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर महिला को परिजनों के सुपुर्द किया।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.