दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सरकारी तंत्र की घोर लापरवाही सामने आई है। इस हाईवे पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय खुरी, बापी और बासड़ी बाईपास सहित कई जगहों पर रोड लाइटें लगी होने के बावजूद जलती नहीं हैं। इसके अलावा, यात्रियों के लिए बने शौचालयों में भी पानी की व्यवस्था नहीं है, जिससे वे अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। ग्रामीण महंगा टोल चुकाने के बावजूद इन सुविधाओं से वंचित हैं। नेशनल हाईवे 148 पर रात में अंधेरा रहने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। यह मार्ग मनोहरपुर, शाहपुरा होते हुए खाटू श्याम जी, भानगढ़, नारायणी माता, भर्तृहरि धाम और पांडुपोल सहित दिल्ली को जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है। यात्रियों का कहना है कि इस हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दौसा जिला कलेक्टर ने कई बार NHAI अधिकारियों के साथ बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन इन आदेशों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यह स्थिति जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। हालांकि, सरकार ने हाल ही में इस दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 को दो लेन से चार लेन में बदलने का प्रस्ताव अंतिम रूप दे दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह राजमार्ग फोर लेन बनकर ग्रामीणों और यात्रियों के लिए सुपुर्द कर दिया जाएगा।
दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सरकारी तंत्र की घोर लापरवाही सामने आई है। इस हाईवे पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय खुरी, बापी और बासड़ी बाईपास सहित कई जगहों पर रोड लाइटें लगी होने के बावजूद जलती नहीं हैं। इसके अलावा, यात्रियों के लिए बने शौचालयों में भी पानी की व्यवस्था नहीं है, जिससे वे अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। ग्रामीण महंगा टोल
चुकाने के बावजूद इन सुविधाओं से वंचित हैं। नेशनल हाईवे 148 पर रात में अंधेरा रहने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। यह मार्ग मनोहरपुर, शाहपुरा होते हुए खाटू श्याम जी, भानगढ़, नारायणी माता, भर्तृहरि धाम और पांडुपोल सहित दिल्ली को जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है। यात्रियों का कहना है कि इस हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा
चुके हैं। दौसा जिला कलेक्टर ने कई बार NHAI अधिकारियों के साथ बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन इन आदेशों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यह स्थिति जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। हालांकि, सरकार ने हाल ही में इस दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 को दो लेन से चार लेन में बदलने का प्रस्ताव अंतिम रूप दे दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह राजमार्ग फोर लेन बनकर ग्रामीणों और यात्रियों के लिए सुपुर्द कर दिया जाएगा।
- दौसा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ऑफिस के ई-मेल पर एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर डाकघर परिसर और उसमें चल रहे पासपोर्ट ऑफिस की जांच की और परिसर में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।1
- दौसा से इस वक्त की बड़ी खबर दौसा पोस्ट ऑफिस व पासपोर्ट कार्यालय को बम से उडाने की मिली धमकी,धमकी भरे मेल मिलने के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, दौसा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस व पासपोर्ट कार्यालय को कराया खाली, पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी3
- बांदीकुई।। से 23 लोको पायलट पदों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध में रेल कर्मचारियों ने अजमेर-जम्मूतवी पूजा सुपरफास्ट ट्रेन पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सांसद मुरारी लाल मीणा को एक ज्ञापन भी सौंपा।रेल कर्मचारियों ने सांसद को बताया कि 2025 के कैडर रिव्यू में बांदीकुई में कुल 24 पद बढ़ाए गए थे। इनमें लोको पायलट मेल का 1, लोको पायलट सवारी गाड़ी के 5, लोको पायलट मालगाड़ी के 7, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के 9 और सहायक लोको पायलट के 2 पद शामिल थे।हालांकि, पिन पॉइंटिंग के तहत लोको पायलट मेल का 1 पद, लोको पायलट सवारी गाड़ी के 5 पद बांदीकुई से जयपुर स्थानांतरित कर दिए गए। इसी तरह, लोको पायलट मालगाड़ी के 5 पद, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के 10 पद और सहायक लोको पायलट के 2 पद बांदीकुई से न्यू फुलेरा स्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिए गए, जिससे कुल 23 पद प्रभावित हुए।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बांदीकुई लोको लॉबी के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मेल के 3 पद बांदीकुई से जयपुर स्थानांतरित किए गए थे। बांदीकुई-टूंडला बीट का कार्य भी बांदीकुई के स्टाफ से न करवाकर एनसीआर के क्रू द्वारा करवाया जा रहा है, जबकि यह बीट पारंपरिक रूप से बांदीकुई स्टाफ द्वारा ही संचालित की जाती रही है।दौरान मानसिंह गांगुली, खेमराज मीणा, हरिश्चंद्र गुर्जर, विमलेश मीणा, दिनेश बैरवा, रघुवीरसिंह, महावीर, हरिवल्लभ, नरमचंद शर्मा, रामहरी, सुनील गुर्जर, रमेश चंद, नवल किशोर, मनीष गुर्जर, घनश्याम, देशराज, राजेश जांगिड़, अशोक मीणा और राजेश मीरवाल सहित कई रेलकर्मी मौजूद रहे।1
- बांदीकुई : पासपोर्ट ऑफिस दौसा को बम से उड़ने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए , मामले की नज़ाकत्ता को देखते हुए प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चला कर ,की छानबीन1
- उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बांसखोह में परीक्षा यज्ञ का आयोजन रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल बांसखोह में मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे परीक्षा यज्ञ का शुभारंभ पंडित दीपक शर्मा के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा अर्चना करके दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर परीक्षा यज्ञ में हवन यज्ञ में बैठे मुख्य यजमान योगेश कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र सैनी, राजेंद्र सैनी, प्यारेलाल,जो कि हवन यज्ञ में बैठे इस मौके पर पंडित दीपक शर्मा द्वारा हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करके हवन यज्ञ में आहुतियां दिलाई इसी के साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी गुजर के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, व्यवस्थापक सुरेश पारीक, जिला संघ चालक रामनारायण यादव व विद्यालय स्टाफ व बालक बालिकाओं ने भी हवन यज्ञ में आहुतियां दी इस दौरान विद्यालय में परीक्षा से पूर्व परीक्षा यज्ञ का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यालय के बालक बालिकाओं का उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना पूरी होती है इस दौरान विद्यालय स्टाफ मोहनलाल बैरवा, रमेश महावर, शिवप्रसाद जांगिड़, ताराचंद शर्मा, कालूराम, प्रभुणारायण सैनी, घनश्याम बैरवा, दिनेश सैनी, ज्योति खंडेलवाल, सुनीता सोनी, सुनीता महावर, आचुकी सैनी, अनीता सैन, कोमल सोनी,समस्त स्टाफ मौजूद थे इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी गुजर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ इस कार्यक्रम के समापन के बाद आए हुए सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया इस दौरान पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि इस हवन यज्ञ में आहुतियां देने से अपने परिवार की सुख शांति प्राप्त होती हैं और जब भी घर से निकले तो सिर पर तिलक लगाकर ही निकले जिससे दिन भर भी अच्छा लगता हैं और कार्य में भी सफलता मिलती हैं और भी कई तरह की जानकारी दी4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by R k Furnicing house4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1