कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के गजेंद्र यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया धौलपुर कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी गजेंद्र यादव का जन्मदिन बड़े ही उत्साह, आत्मीयता और सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने गजेंद्र यादव को पुष्पमाला पहनाकर एवं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिषेक यादव ने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने का भी दिन है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोदा, नगर अध्यक्ष बनवारीलाल जाटव तथा कांग्रेस सेवादल कोषाध्यक्ष लोकेंद्र कंडेरा सहित अनेक कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गजेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव ने किया, जिनकी उपस्थिति और संगठनात्मक सक्रियता की उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सराहना की।
कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के गजेंद्र यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया धौलपुर कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी गजेंद्र यादव का जन्मदिन बड़े ही उत्साह, आत्मीयता और सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस
अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने गजेंद्र यादव को पुष्पमाला पहनाकर एवं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिषेक यादव ने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित लोगों का सम्मान करना हम
सभी का दायित्व है। जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने का भी दिन है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोदा, नगर अध्यक्ष बनवारीलाल जाटव तथा कांग्रेस सेवादल कोषाध्यक्ष लोकेंद्र कंडेरा सहित
अनेक कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गजेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अभिषेक यादव ने किया, जिनकी उपस्थिति और संगठनात्मक सक्रियता की उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सराहना की।
- gaon kachhiyara Bidar. tahsil rajakheda. post sikrauda. jila dhalpur1
- गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा के साथ हुए महा प्रसादी वितरण भंडारे, जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम अंचल के संत शिरोमणि परमहंस बाबा लोचन दास जी महाराज, संत महामंडलेश्वर श्री ऋषि महाराज जी, थरा तपोभूमि संत बालक दास जी महाराज, आदि के अखाड़े पर सुबह से ही सेवकों की कतार, अम्बाह : — गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। कई स्थानों पर संत-महात्माओं का पूजन, चरण वंदन तथा आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गुरु वह दीपक हैं जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर जीवन को नई दिशा देते हैं। गुफा आश्रम, महासुख का पुरा, अम्बाह में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री ऋषि महाराज आश्रम पर बहुत भारी संख्या में भक्तों के आवागमन से सुबह से आश्रम में गुरु भक्तों ने गुरु ऋषि महाराज जी का पूजन व मालाओं से अभिनन्दन कर चरणामृत लेकर ग्रहण किया और विशाल अन्नपूर्णा भंडारा में सहयोग किया और श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण किया इस अवसर पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, वहीं जिसमें लालजीत पुरा स्थिति लोचन दास जी महाराज के मंदिर मार्ग पर थरा के युवा समाजसेवियों के द्वारा अन्नकूट का प्रसादी का वितरण कर सेवा कार्य किया गया जिसमें थरा के कुशवाहा समाज की अहम् भूमिका रही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भक्तों ने गुरु परंपरा के महत्व को याद करते हुए अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और सत्संग के कार्यक्रम देर तक चलते रहे। आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के सम्मान और ज्ञान परंपरा के प्रति समर्पण का पर्व है, जिसे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक मनाया2
- धौलपुर के लाल ब्रजराज सिंह लक्खा का नया भजन "ज़रा पर्दा हटा पुजारी" हुआ रिलीज़, सावन में भक्तों को मिला भक्ति का अनुपम उपहार धौलपुर की पावन धरती से निकले सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं टी-सीरीज कलाकार ब्रजराज सिंह लक्खा का नया भक्ति भजन "ज़रा पर्दा हटा पुजारी" सावन के पावन अवसर पर रिलीज़ हो गया है। श्याम भक्ति की दुनिया में अपनी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से लाखों श्रद्धालुओं के हृदय में विशेष स्थान बनाने वाले धौलपुर के इस गौरव ने एक बार फिर अपनी भक्ति-रस से ओत-प्रोत प्रस्तुति से सभी भक्तों का मन मोह लिया है। सभी श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों से विनम्र आग्रह है कि इस सुंदर भजन को अवश्य सुनें, अधिक से अधिक साझा करें तथा अपने स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से भाई ब्रजराज सिंह लक्खा जी का उत्साहवर्धन करें। धौलपुर के लाल को अनंत शुभकामनाएँ। प्रभु श्री श्याम एवं भोलेनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे और आपकी मधुर भक्ति स्वर-सेवा निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करती रहे।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया-👇1
- जौरा एसडीएम शुभम शर्मा ने शहर के मंडी प्रांगण में बनाए गए शौचालय का किया निरीक्षण। जौरा शहर की मंडी प्रांगण में फिजिकल की तैयारी के लिए मेहनत कर रहे युवा एवं युवतियों के लिए एक शौचालय की मांग की गई थी जिसके निर्देशन में एसडीएम शुभम शर्मा ने यहां शौचालय बनाने के निर्देश नगर पालिका को दिए थे नगर पालिका के द्वारा जो शौचालय बनाई गई है उसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एसडीम तो उन्होंने पाया कि शौचालय तो बने लेकिन पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी उचित व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को एसडीएम ने दिए निर्देश।1
- बाड़ी शहर के टोटरी मोड़ पर मजदूर की मौत, गले में फंदा लगाकर कमरे में लटका मिला शव, बाड़ी शहर के टोटरी मोड़ पर मजदूर की मौत, गले में फंदा लगाकर कमरे में लटका मिला शव, आर्थिक तंगी बताया जा रहा कारण, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में, रोहतक भारत सिंह कोली के परिजन करते है नागौर में मजदूरी, कई दिनों से नहीं मिला था काम ऐसे में बताया गया तनाव में, फिलहाल पुलिस कर रही है परिजनों का इंतजार, परिजनों के आने पर कराया जाएगा पोस्टमार्टम, कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने दी जानकारी।1