logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोडन बांध का निर्माण कार्य लगातार आठवें दिन भी बंद रहा। मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर विश्रामगंज और मजगांव के आदिवासी विस्थापितों ने आंदोलन तेज कर दिया है। इस बीच पन्ना के अतिरिक्त कलेक्टर आलोक मारको और एसडीएम सतीश नागवंशी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। प्रशासन का कहना है कि मुआवजा शासन की गाइडलाइन के अनुसार दिया गया है, लेकिन अगर कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो दस्तावेजों की जांच कर दोबारा सर्वे कराया जाएगा। वहीं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने साफ कहा कि जब तक मुआवजा पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई और दस्तावेजों की जांच पर टिकी है।

2 hrs ago
user_Bharat Junction News
Bharat Junction News
Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोडन बांध का निर्माण कार्य लगातार आठवें दिन भी बंद रहा। मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर विश्रामगंज और मजगांव के आदिवासी विस्थापितों ने आंदोलन तेज कर दिया है। इस बीच पन्ना के अतिरिक्त कलेक्टर आलोक मारको और एसडीएम सतीश नागवंशी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। प्रशासन का कहना है कि मुआवजा शासन की गाइडलाइन के अनुसार दिया गया है, लेकिन अगर कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो दस्तावेजों की जांच कर दोबारा सर्वे कराया जाएगा। वहीं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर ने साफ कहा कि जब तक मुआवजा पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई और दस्तावेजों की जांच पर टिकी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नौगांव थाना पुलिस ने स्टेडियम से कॉपर और एल्यूमिनियम के बिजली तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । छतरपुर जिले के नौगांव थाना पुलिस ने स्टेडियम से कॉपर और एल्यूमिनियम के बिजली तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए तार भी बरामद किए हैं। लाइनमैन राजू रैकवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विवेक उर्फ इग्गा और जितेंद्र उर्फ टाटरी को दबिश देकर पकड़ा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना नौगांव पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    1
    नौगांव थाना पुलिस ने स्टेडियम से कॉपर और एल्यूमिनियम के बिजली तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
छतरपुर जिले के नौगांव थाना पुलिस ने स्टेडियम से कॉपर और एल्यूमिनियम के बिजली तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए तार भी बरामद किए हैं।
लाइनमैन राजू रैकवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विवेक उर्फ इग्गा और जितेंद्र उर्फ टाटरी को दबिश देकर पकड़ा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना नौगांव पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोटा ब्रेकिंग न्यूज़ आरकेपुरम थाना इलाके के आवली रोजड़ी से हंगामा और मारपीट का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार और लाठियों से हमला बोल दिया। हमले के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई
    1
    कोटा ब्रेकिंग न्यूज़
आरकेपुरम थाना इलाके के आवली रोजड़ी से हंगामा और मारपीट का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार और लाठियों से हमला बोल दिया। हमले के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Court reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आंदोलन में शामिल पन्ना कि आदिवासी महिला ने भावुक होकर प्रशासन से कही बड़ी बात केदियों को अधिकारी खुद चाय समोसा खिलाते हैं लेकिन हमारे साथ ऐसा क्यों...!
    1
    आंदोलन में शामिल पन्ना कि आदिवासी महिला ने भावुक होकर प्रशासन से कही बड़ी बात केदियों को अधिकारी खुद चाय समोसा खिलाते हैं लेकिन हमारे साथ ऐसा क्यों...!
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • और दूसरी तरफ रात होते ही उसी जगह पर जुआ और बार बालाओं का डांस! सिविल लाइन पुलिस के छापे में ब्रदर्स कैफे का असली चेहरा सामने आ गया। कथित हिन्दूवादी नेता सुधीर पांडे, सुभाष पांडे और सजल ठाकुर द्वारा खोले गए इस कैफे में उद्घाटन के दिन ही दोहरा खेल चलता रहा— 👉 दिन में धार्मिक आयोजन 👉 रात में जुआ और अश्लीलता का अड्डा ये वही लोग हैं जो समाज को “संस्कार” सिखाने का दावा करते हैं? क्या यही है उनकी असली सोच और चरित्र? ❗ सवाल ये है: क्या कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है? क्या ऐसे रसूखदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा? छतरपुर की जनता अब जवाब चाहती है… पाखंड नहीं, कार्रवाई चाहिए! ⚖️
    1
    और दूसरी तरफ रात होते ही उसी जगह पर जुआ और बार बालाओं का डांस!
सिविल लाइन पुलिस के छापे में ब्रदर्स कैफे का असली चेहरा सामने आ गया।
कथित हिन्दूवादी नेता सुधीर पांडे, सुभाष पांडे और सजल ठाकुर द्वारा खोले गए इस कैफे में उद्घाटन के दिन ही दोहरा खेल चलता रहा—
👉 दिन में धार्मिक आयोजन
👉 रात में जुआ और अश्लीलता का अड्डा
ये वही लोग हैं जो समाज को “संस्कार” सिखाने का दावा करते हैं?
क्या यही है उनकी असली सोच और चरित्र?
❗ सवाल ये है:
क्या कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?
क्या ऐसे रसूखदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
छतरपुर की जनता अब जवाब चाहती है…
पाखंड नहीं, कार्रवाई चाहिए! ⚖️
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पलेरा में अंबेडकर जयंती पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम, संबल योजना के तहत सहायता राशि वितरित पलेरा:टीकमगढ़ जिले के पलेरा जनपद पंचायत परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि सहित अन्य विभागों की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता व शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसी दौरान संबल योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत द्वारा हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर, बीडीओ अक्षिता शर्मा, जनपद सीईओ अरविंद बोरकर सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही और आयोजन के अंत में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    3
    पलेरा में अंबेडकर जयंती पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम, संबल योजना के तहत सहायता राशि वितरित
पलेरा:टीकमगढ़ जिले के पलेरा जनपद पंचायत परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि सहित अन्य विभागों की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता व शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इसी दौरान संबल योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत द्वारा हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर, बीडीओ अक्षिता शर्मा, जनपद सीईओ अरविंद बोरकर सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही और आयोजन के अंत में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • टीकमगढ़ जिले के थाना जतारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरवार में इश्क चढ़ा परवान टावर पर चढ़ी लड़की 4घंटे के बाद प्रेमी के आने पर उतरी टावर पर से देखिए क्या कुछ कहा प्रेमी ने और क्या कुछ कहा फूफा जी ने
    3
    टीकमगढ़ जिले के थाना जतारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरवार में इश्क चढ़ा परवान टावर पर चढ़ी लड़की 4घंटे के बाद प्रेमी के आने पर उतरी टावर पर से देखिए क्या कुछ कहा प्रेमी ने और क्या कुछ कहा फूफा जी ने
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छतरपुर में बलराम स्वीट्स की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का समान जलकर हुआ खाक । आग पर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका लेकिन जब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था ।
    1
    छतरपुर में बलराम स्वीट्स की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का समान जलकर हुआ खाक ।
आग पर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका लेकिन जब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गौरिहार में चक्का जाम! इंसाफ दो! युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने हमारी टीम से बात करते हुए साफ कहा—उन्हें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई चाहिए। 👉 आखिर कब मिलेगा इंसाफ?
    1
    गौरिहार में चक्का जाम! इंसाफ दो!
युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने हमारी टीम से बात करते हुए साफ कहा—उन्हें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई चाहिए।
👉 आखिर कब मिलेगा इंसाफ?
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.