खबर सागर से। शासकीय आईं टी आई सागर में पी एम विश्वकर्मा योजना जन जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न MSME मंत्रालय और हथकरघा एवं हस्तशिल्प संचनालय सागर द्वारा 'पीएम विश्वकर्मा' योजना पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न सागर 10 मार्च, 2026 प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आज सागर में शिल्पकारों और पारंपरिक कारीगरों के सशक्तिकरण हेतु एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME-DFO, इंदौर) और जिला हथकरघा एवं हस्तशिल्प संचनालय सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे MSME-DFO इंदौर के सहायक निदेशक श्री नीलेश त्रिवेदी एवं सहायक निदेशक श्री राजकुमार मोहनानी ने योजना के तकनीकी और रणनीतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। श्री राजकुमार मोहनानी (सहायक निदेशक, MSME-DFO इंदौर) ने कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा हमारा उद्देश्य सागर के हर पारंपरिक कारीगर को 'उद्यमी' के रूप में विकसित करना है। MSME मंत्रालय न केवल आपको ₹15,000 की टूलकिट और प्रशिक्षण दे रहा है, बल्कि आपके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने के लिए मंच भी प्रदान कर रहा है। श्री नीलेश त्रिवेदी (सहायक निदेशक, MSME-DFO इंदौर) ने कहा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से हम सदियों पुराने हुनर को आधुनिक मशीनों और डिजिटल साक्षरता से जोड़ रहे हैं, ताकि कारीगरों की आय में वृद्धि हो सके। स्थानीय प्रशासन और बैंकिंग का सहयोग विशिष्ट अतिथि श्री कमलेश मगरघे (प्रबंधक, DTIC सागर) ने स्थानीय स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी दी और कहा कि विभाग जिले के हर पात्र शिल्पकार का पंजीकरण सुनिश्चित कर रहा है। जिला प्रबंधक (DIC) श्री महेश पाल ने ऋण प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए बताया कि बैंक 5% की रियायती ब्याज दर पर बिना गारंटी वाला ऋण (₹3 लाख तक) उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के प्रबंधक श्री दिनेश कुमार ने डिजिटल भुगतान और डीबीटी (DBT) के माध्यम से पारदर्शी लाभ वितरण की जानकारी दी। संयुक्त संचालक उद्यान श्री पी एस बढ़ोले ने PMFME योजना सहित उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी, श्री दिनेश उमरैया संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद सागर ने जन अभियान द्वारा जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी श्री हेमंत आजादDRP PMFME SAGAR एवं संभाग समन्वयक dicci ने PMFME योजना अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, ब्याज अनुदान और उत्पाद बाजार की जानकारी दी, श्री रुपेश श्रीवास्तव प्रबंधक मृगनयनी हस्तशिल्प विकास निगम सागर ने शिल्पियों को निगम से मिलने वाली सुविधाओं को बताया कार्यक्रम में आभार श्री एस सी नोदिया जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एवं नोडल पी एम विश्वकर्मा योजना सागर ने व्यक्त किया। एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति पर उनका आभार पुनः व्यक्त किया । कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ: टूलकिट ई-वाउचर: लाभार्थियों को आधुनिक औजार खरीदने हेतु ₹15,000 के ई-वाउचर की प्रक्रिया समझाई गई। कौशल उन्नयन: 18 विभिन्न श्रेणियों (बढ़ई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री आदि) के कारीगरों को प्रशिक्षण और स्टाइपेंड के लाभ बताए गए। सागर के हुनर को नई दिशा समारोह के अंत में लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। MSME-DFO इंदौर और DTIC सागर के अधिकारियों ने मौके पर ही कारीगरों की शंकाओं का समाधान किया और डिजिटल लेनदेन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

- परिजन होते रहे हैं परेशान प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान पीएम करने के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम हुआ 11:10 पर पुलिस प्रशासन की डील अन्य व्यक्तियों के साथ भी ऐसा होता होगा पीएम करने पर प्रशासन आती है लेट परिजन होते हैं परेशान सही टाइम पर नहीं आती है प्रशासन पुलिस1
- लोकेशन :-बीना कंजिया रिपोर्टर :-राकेश सेन संकल्प से समाधान अभियान 12 पंचायत के शिविर में केवल पांच लोग पहुंचे बाकी शासन के लोग मौजूद रहे। बीना (सागर)संकल्प से समाधान' अभियान मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल किंतु यह बीना में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है शासन की लगभग 106 योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाना है किंतु प्रचार प्रसार के अभाव में यह अभियान फेल नजर आ रहा, मंगलवार को संकल्प से समाधान अभियान बारह पंचायत का किया गया संकल्प समाधान अभियान शिविर कंजिया में आयोजित किया गया शिविर के प्रति लोगों की नकारात्मकता के कारण केवल पांच लोग पहुंचे जो लोग पहुंचे उनमें गोविंद सेन ,महेश रजक, नजीर चौधरी दो अन्य लोग पहुंचे शिविर में 12 सचिव पंचायत एक रोजगार सहायक दो आंगनबाड़ी सहायिका दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक सरपंच और एक उपसरपंच शहजाद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि शुभम तिवारी मौजूद रहे। इस मौके पर शुभम तिवारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक "संकल्प से समाधान" अभियान संचालित किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके । उपसरपंच शहजाद हुसैन ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में इस तरह की योजनाओं को को पलीता लगाया जा रहा है ना किसी को जानकारी दी गई और ना ही प्रचार प्रसार किया गया जिसके चलते केवल पांच लोग ही इस शिविर में शामिल हुए। 12 पंचायत का कंजिया में संकल्प से समाधान का आयोजन किया गया जिसमें आम नागरिक केवल पांच नजर आए3
- लोकल न्यूज़ बीना में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर ग्राहक का हंगामा में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का मामला, ग्राहक के हंगामे के बाद कर्मचारी हटाया गया ₹510 के पेट्रोल में निकला मात्र ₹250 का तेल; शिकायत पर पंप संचालक ने कर्मचारियों को माना दोषी, ग्राहक को दिया डबल पेट्रोल इस खबर को लेकर क्या कहेंगे आप कमेंट में बॉक्स में अपनी राय जरुर दें1
- राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।1
- अशोकनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी सांसद स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की आज 81वीं जन्म जयंती है। इसके उपलक्ष्य में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव सहित भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मुंगावली के नगर परिषद स्थित सिंधिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया। इसी दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा माधव तेरा नाम रहेगा माधवराव सिंधिया अमर रहे के नारों के साथ उन्हें याद किया। इस दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने माधव राव सिंधिया के राजनीतिक कार्यकाल पर प्रकाश डाला और उनकी क्षेत्र के लिए उपलब्धियां गिनाई। इसी के साथ माधव राव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित सिंधिया द्वारा क्षेत्र के लिए किय जा रहे विकास कार्यों का भी वर्णन किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव सहित भाजपा पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- Post by Rajeev Jatav3
- Post by User32131
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं :-रश्मि जैन बीना :-शासकीय कन्या महाविद्यालय बीना में मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पहल के अंतर्गत मार्च प्रथम सप्ताह में महाविद्यालय के शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील छात्रों हेतु विशेष सहायता ,खेल योग ध्यान संबंधी कार्यक्रम ,नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि जैन ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षक काउंसलरों के माध्यम से कमजोर एवं संवेदनशील विद्यार्थियों के लिए कार्यरत है । हम विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जुड़कर ही उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं । नोडल अधिकारी डॉ उमा लवानिया ने कहा कि खेल योग एवं ध्यान के माध्यम से हमारा मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है, हमें प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार खेल योग एवं ध्यान का अभ्यास करना चाहिए । इसके लिए हमें नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, सकारात्मक विचारधारा, तनाव से मुक्त एवं अपनी रुचि अनुसार कार्यों में व्यस्त रहने की आवश्यकता है । शिक्षक काउंसलरों ने बताया कि शैक्षणिक शारीरिक, भावनात्मक, विकासात्मक चुनौतियों का समाधान कैसे करें, विषयों में कठिनाई का सामना एवं निदान, सीखने की क्षमता का विकास ,योग एवं ध्यान का नियमित अभ्यास एवं अवसाद को कम करना, योग एवं ध्यान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक , एकाग्रता में वृद्धि करता है ।काउंसलरों के माध्यम से बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर ,मन एवं समाज को बुरी तरह प्रभावित करती है । नशे के आदि व्यक्ति का आत्म नियंत्रण खत्म हो जाता है और व्यक्ति विनाश की ओर अग्रसर हो जाता है । समस्त शिक्षक काउंसलरों ने प्रकाश चंद्र ,मृणालिनी मिश्रा,सत्यम सिंह कुर्मी ,डॉक्टर निशि भदोरिया ,डॉक्टर हरी शंकर सेन ,डॉक्टर दिनेश राय ,डॉक्टर विशाल मिश्रा ,यशवंत शर्मा, डॉ अमन आर्य,नवीन नामदेव, नीता नामदेव, राजीव लोधी, अरुण उपाध्याय, डॉक्टर कृतिका रत्नाकर , आरती ठाकुर,कीर्ति ठाकुर,मनीता राजपूत,नम्रता गर्ग ने विद्यार्थियों को दिशा निर्देशित किया ।1